बहादुरगंज: महागठबंधन जोड़ने की बात करता है, मोदी और बीजेपी तोड़ने का काम कर रहे हैं - राहुल गांधी

बिहार विधानसभा चुनाव 202

बहादुरगंज: महागठबंधन जोड़ने की बात करता है, मोदी और बीजेपी तोड़ने का काम कर रहे हैं - राहुल गांधी

बहादुरगंज  महागठबंधन जोड़ने की बात करता है मोदी और बीजेपी तोड़ने का काम कर रहे हैं - राहुल गांधी

नौशाद आलम/न्यूज11 भारत

किशनगंज/डेस्क: सीमांचल जिले के किशनगंज विधानसभा क्षेत्र बहादुरगंज के रसल हाई स्कूल मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद राहुल गांधी ने एनडीए सरकार पर तीखा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि महागठबंधन हर धर्म और हर वर्ग के लोगों को जोड़ने का काम कर रहा है, जबकि मोदी और बीजेपी के लोग देश को बांटने और तोड़ने की राजनीति कर रहे हैं.

राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान करीब 4 हजार किलोमीटर की पदयात्रा की, जिसका उद्देश्य था देश में मोहब्बत, भाईचारा और एकता का संदेश देना. उन्होंने कहा, मैंने नफरत की इस बाजार में मोहब्बत की दुकान खोली है, ताकि हर धर्म और समुदाय के लोग एकजुट होकर देश को मजबूत बना सकें.

उन्होंने बिहार की मौजूदा एनडीए सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी, अपराध और पलायन जैसे मुद्दों पर सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है. राहुल गांधी ने वादा किया कि यदि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनती है तो हर वर्ग के लोगों के लिए समान अवसर और विकास को प्राथमिकता दी जाएगी.

सभा में भारी भीड़ उमड़ी थी और राहुल गांधी के भाषण के दौरान लोगों ने उत्साहपूर्वक नारे लगाए. उन्होंने कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है, और वह बदलाव महागठबंधन के रूप में आएगा.

यह भी पढ़ें: सहरसा में RJD नेता के पुत्र की संदिग्ध हालात में मौत, इलाके में मचा हड़कंप

संबंधित सामग्री

नवादा में सड़क हादसे में युवक की मौत, शादी के चार महीने बाद इकलौता बेटा गंवाया

बिहार

नवादा में सड़क हादसे में युवक की मौत, शादी के चार महीने बाद इकलौता बेटा गंवाया

NEET छात्रा हत्या मामले के बाद परिजनों को लगातार मिल रही धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

बिहार

NEET छात्रा हत्या मामले के बाद परिजनों को लगातार मिल रही धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

आज रांची के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, समय से पहले निपटाएं जरूरी काम

झारखंड

आज रांची के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, समय से पहले निपटाएं जरूरी काम

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का दोहरा मिजाज, सुबह कोहरे से ठंडक, दोपहर में तेज धूप और गर्मी

झारखंड

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का दोहरा मिजाज, सुबह कोहरे से ठंडक, दोपहर में तेज धूप और गर्मी

नवादा में छिपा प्रेम सिंह मुंबई पुलिस की गिरफ्त में, करोड़ों का सोना चोरी कर फरार

बिहार

नवादा में छिपा प्रेम सिंह मुंबई पुलिस की गिरफ्त में, करोड़ों का सोना चोरी कर फरार