बिहार में स्कूल टाइमिंग में बड़ा बदलाव: 6 अप्रैल से सभी सरकारी विद्यालय मॉर्निंग शिफ्ट में

By : News11 Bharat
बिहार में स्कूल टाइमिंग में बड़ा बदलाव: 6 अप्रैल से सभी सरकारी विद्यालय मॉर्निंग शिफ्ट में

न्यूज़11 भारत
पटना/डेस्क:
बिहार में बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए शिक्षा विभाग ने बड़ा निर्णय लिया है. 6 अप्रैल से राज्य के सभी सरकारी स्कूल मॉर्निंग शिफ्ट में संचालित किए जाएंगे. इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक द्वारा सभी जिलों को आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है. राज्य में लगातार बढ़ते तापमान और लू की आशंका को देखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि छात्र-छात्राओं को दोपहर की तेज गर्मी से बचाया जा सके. अब विद्यालय सुबह के समय ही संचालित होंगे. जिन स्कूलों में दो शिफ्ट में पढ़ाई होती है, वहां संचालन को लेकर अंतिम निर्णय जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) लेंगे. शिक्षा विभाग ने सभी जिलों को इस संबंध में स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने का अधिकार दिया है. जारी आदेश में सभी जिलाधिकारियों (DM) को भी यह अधिकार दिया गया है कि वे अपने जिले की स्थिति के अनुसार स्कूल संचालन की अवधि और समय में बदलाव कर सकते है. यह आदेश राज्य के सभी प्रारंभिक और माध्यमिक सरकारी विद्यालयों पर लागू होगा. 

यह भी पढ़े: BSEB का बड़ा फैसला: इंटरमीडिएट स्पेशल व कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 के लिए आवेदन तिथि बढ़ी
 
संबंधित सामग्री

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

नावाडीह ग्राम में संचालित अवैध खनन पर विभाग ने छापेमारी कर मशीन जब्त कर लिया है.

बिहार में स्टेशन से अवैध शराब बरामद, 9 महिला सहित 10 गिरफ्तार

बिहार में स्टेशन से अवैध शराब बरामद, 9 महिला सहित 10 गिरफ्तार

बिहार मद्यनिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज, CPDS टीम और रेल पुलिस ने प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर की कार्रवाई

गोड्डा में चोरों का आतंक, बंद मकान से जेवरात व नकदी समेत 3 लाख की चोरी

गोड्डा में चोरों का आतंक, बंद मकान से जेवरात व नकदी समेत 3 लाख की चोरी

ड्रेसिंग टेबल में रखे करीब 20 हजार रुपये नकद के अलावा मकान मालिक की पत्नी और बेटी के जेवरात भी गायब थे.

पलामू: नाली का पानी सड़क पर, मरम्मत के बाद फिर सड़क जर्जर होने की आशंका

पलामू: नाली का पानी सड़क पर, मरम्मत के बाद फिर सड़क जर्जर होने की आशंका

जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर लगातार पानी बहता रहता है.

Bihar News: मातम में बदलीं पर्व की खुशियां, पोखर में डूबने से 6 बच्चों की मौत 

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में पोखर में नहाने गए छह बच्चों की डूबने से मौत हो गई।