होली खेलने प्रेमिका के घर पहुंचा युवक, ग्रामीणों ने पकड़कर मंदिर में करवा दी शादी

होली खेलने प्रेमिका के घर पहुंचा युवक, ग्रामीणों ने पकड़कर मंदिर में करवा दी शादी

होली खेलने प्रेमिका के घर पहुंचा युवक ग्रामीणों ने पकड़कर मंदिर में करवा दी शादी

राहुल कुमार/न्यूज11  भारत

शेरघाटी/डेस्क:  इमामगंज प्रखंड अंतर्गत केंदुआ गांव में होली के मौके पर एक अनोखी घटना सामने आई है. प्रेमिका से होली खेलने उसके घर पहुंचे युवक की ग्रामीणों और परिजनों ने पकड़कर गांव के मंदिर में शादी करवा दी. यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है.

जानकारी के अनुसार युवक इमामगंज प्रखंड के पथरा गांव का निवासी है. वहीं युवती इमामगंज प्रखंड के केंदुआ गांव की रहने वाली है. बताया जाता है कि दोनों के बीच पिछले करीब दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे.

ग्रामीणों के अनुसार होली के अवसर पर युवक अपनी प्रेमिका से मिलने और उसके साथ होली खेलने के लिए चुपके से उसके घर पहुंच गया. इसी दौरान लड़की के परिजनों को इसकी भनक लग गई और उन्होंने दोनों को एक साथ पकड़ लिया. इसके बाद परिजनों ने गांव के लोगों को बुलाया और पूरे मामले की जानकारी दी.

मामला सामने आने के बाद गांव में काफी देर तक चर्चा होती रही. ग्रामीणों और परिजनों ने आपसी सहमति से दोनों की शादी कराने का फैसला लिया. इसके बाद गांव के ही मंदिर में स्थानीय लोगों की मौजूदगी में दोनों की विधि-विधान के साथ शादी करा दी गई.

शादी के बाद लड़की के परिवार वालों ने लड़के के परिजनों को इस घटना की सूचना दे दी है. हालांकि खबर लिखे जाने तक लड़के के परिवार वाले गांव नहीं पहुंचे थे. गांव के लोगों का कहना है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था, इसलिए सामाजिक सहमति से उनकी शादी करा दी गई.

इस घटना के बाद पूरे इलाके में यह शादी चर्चा का विषय बनी हुई है. होली के दिन हुई इस अनोखी शादी को लेकर ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की बातें हो रही हैं. वहीं कई लोग इसे प्रेम कहानी का सुखद अंत भी बता रहे हैं.

यह भी पढ़ें: कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन जख्मी, बाइक जलकर हुई राख

संबंधित सामग्री

IND in Final: हाइस्कोरिंग थ्रिलर में पस्त हुई इंग्लैंड, वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया 

देश-विदेश

IND in Final: हाइस्कोरिंग थ्रिलर में पस्त हुई इंग्लैंड, वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया 

युवक का हत्या मामले में एक महिला समेत चार गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग में हुई थी हत्या

झारखंड

युवक का हत्या मामले में एक महिला समेत चार गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग में हुई थी हत्या

बच्चों के खेल में भड़की साम्प्रदायिक तनातनी, पत्थरबाजी में गर्भवती समेत तीन घायल

बिहार

बच्चों के खेल में भड़की साम्प्रदायिक तनातनी, पत्थरबाजी में गर्भवती समेत तीन घायल

Breaking: गिरिडीह में आपसी विवाद में धारदार हथियार से हमले में युवक की मौत

झारखंड

Breaking: गिरिडीह में आपसी विवाद में धारदार हथियार से हमले में युवक की मौत

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने दिया इस्तीफा, विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम

देश-विदेश

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने दिया इस्तीफा, विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम