सहरसा में मुंडन पर गए परिवार के घर में 12 लाख की चोरी, ताला तोड़कर सोने-चांदी व नगदी ले उड़े चोर

सहरसा में मुंडन पर गए परिवार के घर में 12 लाख की चोरी, ताला तोड़कर सोने-चांदी व नगदी ले उड़े चोर

सहरसा में मुंडन पर गए परिवार के घर में 12 लाख की चोरी ताला तोड़कर सोने-चांदी व नगदी ले उड़े चोर

इन्द्रदेव /न्यूज11  भारत

सहरसा/डेस्क:  सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत नया बाजार नरियार रोड वार्ड नंबर 11 में एक घर में बड़ी चोरी की घटना सामने आई है. मुंडन समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गए परिवार के घर से चोरों ने करीब 12 लाख रुपये के आभूषण और नगदी पर हाथ साफ कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई.

बताया जा रहा है कि गृहस्वामी अनिल कुमार झा का पूरा परिवार 6 मार्च को पतरघट प्रखंड के गोलमा गांव में मुंडन समारोह में शामिल होने गया हुआ था. इसी दौरान चोरों ने घर को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नगदी की चोरी कर ली.

परिजनों के अनुसार जब उनकी बेटी और पुत्रवधू घर वापस लौटीं तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और अंदर का सामान बिखरा पड़ा है. इसके बाद घटना की सूचना गृहस्वामी को दी गई.

गृहस्वामी अनिल कुमार झा ने बताया कि चोरों द्वारा सोने-चांदी के आभूषण और नगदी समेत लगभग 12 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली गई है. घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दे दी गई है.

पीड़ित ने इस संबंध में सदर थाना में लिखित आवेदन भी दिया है. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. परिजनों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द मामले का उद्भेदन कर चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है.

यह भी पढ़ें: सुपौल के निर्मली में समृद्धि यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट : डीएम-एसपी ने अधिकारियों संग की अहम बैठक,  दिए सख्त निर्देश

संबंधित सामग्री

Breaking: राजगंज में 6 लेन जीटी रोड पर सड़क दुर्घटना, कार में सवार महिला-पुरुष, युवक  व बच्चे घायल

झारखंड

Breaking: राजगंज में 6 लेन जीटी रोड पर सड़क दुर्घटना, कार में सवार महिला-पुरुष, युवक व बच्चे घायल

चंदवा के सासंग में मातेश्वरी विवाह भवन का उद्घाटन, सामाजिक आयोजनों के लिए मिलेगी आधुनिक सुविधा

झारखंड

चंदवा के सासंग में मातेश्वरी विवाह भवन का उद्घाटन, सामाजिक आयोजनों के लिए मिलेगी आधुनिक सुविधा

जगन्नाथपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार 

झारखंड

जगन्नाथपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार 

Breaking: बगोदर थाना क्षेत्र के माहुरी ओल्ड जीटी रोड पर बाइक जल कर हुई राख, जान बचाकर भागा सवार

झारखंड

Breaking: बगोदर थाना क्षेत्र के माहुरी ओल्ड जीटी रोड पर बाइक जल कर हुई राख, जान बचाकर भागा सवार

भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई विधायक दल की बैठक, राज्य की वर्तमान परिस्थितियों पर विस्तार से हुई चर्चा

झारखंड

भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई विधायक दल की बैठक, राज्य की वर्तमान परिस्थितियों पर विस्तार से हुई चर्चा