फारबिसगंज में फ्लाइंग स्क्वॉड टीम की बड़ी कार्रवाई, होटल और व्यावसायिक प्रतिष्ठा...

बिहार विधानसभा चुनाव 2025

फारबिसगंज में फ्लाइंग स्क्वॉड टीम की बड़ी कार्रवाई, होटल और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से 35 लाख किया बरामद

गुप्त सूचना के आधार पर एजेंसी ने की थी कार्रवाई

फारबिसगंज में फ्लाइंग स्क्वॉड टीम की बड़ी कार्रवाई होटल और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से 35 लाख किया बरामद

न्यूज11  भारत

अररिया/डेस्क:  फारबिसगंज में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. फ्लाइंग स्क्वॉड टीम और स्टेटिक सर्विलांस टीम ने सदर रोड स्थित ज्योति होटल परिसर में छापेमारी की और मार्केट के दो व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से कुल 35 लाख 20 हजार रुपये नकद बरामद किए.

प्रशासन को यह जानकारी मिली थी कि इन दुकानों के माध्यम से चुनावी कार्यों के लिए नकदी का आदान-प्रदान चल रहा था. आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण 50 हजार रुपये से अधिक नकदी रखने या ले जाने पर वैध दस्तावेज जरूरी हैं. सूचना मिलते ही फारबिसगंज अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत कुमार रंजन और एसडीपीओ मुकेश कुमार साह ने टीम गठित कर मौके पर पहुंची और पूरे परिसर को घेरकर तलाशी ली गई.

यह छापेमारी संयुक्त थी. एसएसटी और एफएसटी के साथ मजिस्ट्रेट व पुलिस बल भी मौजूद रहा. दो साइबर कैफे से नोटों की गड्डियां मिलीं. आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई ताकि कोई बाधा न आए. बरामद नकदी को सील कर दस्तावेज तैयार किए गए. यह फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र में आचार संहिता लागू होने के बाद सबसे बड़ी नकदी की बरामदगी है. इसके बाद जब्त राशि आयकर विभाग को सौंप दी गई है. एसडीओ रंजीत कुमार रंजन ने कहा कि स्रोत और उपयोग की गहन जांच होगी. यदि चुनावी अनियमितता साबित हुई तो संबंधितों पर कानूनी कार्रवाई होगी. प्रशासन ने चेतावनी दी कि आचार संहिता उल्लंघन पर सख्ती जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें: धरी रह गयी दीदी की 'दादागीरी', चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में शुरू कर दिया SIR

संबंधित सामग्री

81 फीट की विशाल कांवर के साथ निकली 114वीं ऐतिहासिक कांवर यात्रा, हंसडीहा पहुंचा 3500 शिवभक्तों का जत्था

झारखंड

81 फीट की विशाल कांवर के साथ निकली 114वीं ऐतिहासिक कांवर यात्रा, हंसडीहा पहुंचा 3500 शिवभक्तों का जत्था

कहलगांव से बासुकीनाथ धाम के लिए निकली 114वीं ऐतिहासिक एवं भव्य कांवर यात्रा दुमका के हंसडीहा पहुंची.

पाकुड़ के शिक्षक जाली नोटों के साथ कामाख्या रेलवे जंक्शन पर गिरफ्तार

झारखंड

पाकुड़ के शिक्षक जाली नोटों के साथ कामाख्या रेलवे जंक्शन पर गिरफ्तार

सहायक शिक्षक समेत दो लोगों को असम पुलिस ने जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है.

JPSC आंदोलन: आज एक दिवसीय अनशन पर विधायक जयराम महतो

झारखंड

JPSC आंदोलन: आज एक दिवसीय अनशन पर विधायक जयराम महतो

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के विधायक जयराम महतो ने भी अभ्यर्थियों के समर्थन में आज एक दिवसीय अनशन पर बैठने की घोषणा की है. 

देवघर: आयकर व GST अधिकारी बनकर 40.50 लाख की छिनतई, राइस मिल मालिक को अगवा कर अपराधियों ने लूटा कैश

झारखंड

देवघर: आयकर व GST अधिकारी बनकर 40.50 लाख की छिनतई, राइस मिल मालिक को अगवा कर अपराधियों ने लूटा कैश

कल शनिवार की सुबह अपराधियों ने खुद को आयकर व GST अधिकारी बताकर 40.50 लाख रुपये की छिनतई कर ली.

झारखंड में 12 अगस्त तक बारिश की संभावना, आज देवघर-दुमका समेत कई जिलों में वर्षा के साथ वज्रपात का अलर्ट

झारखंड

झारखंड में 12 अगस्त तक बारिश की संभावना, आज देवघर-दुमका समेत कई जिलों में वर्षा के साथ वज्रपात का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के कई हिस्सों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना है.