सहरसा में मनरेगा के बड़े घोटाले का पर्दाफाश, काग़ज़ों पर सड़क–बांध बनकर तैयार, ज़मीन पर कहीं कुछ भी नहीं!

By : News11 Bharat
सहरसा में मनरेगा के बड़े घोटाले का पर्दाफाश, काग़ज़ों पर सड़क–बांध बनकर तैयार, ज़मीन पर कहीं कुछ भी नहीं!

इन्द्रदेव/न्यूज11  भारत 

सहरसा/डेस्क:  सहरसा जिले से मनरेगा में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां काग़ज़ों पर विकास की तस्वीर चमक रही है, लेकिन ज़मीन पर सन्नाटा पसरा हुआ है. यह मामला नौहट्टा प्रखंड अंतर्गत डरहार पंचायत से जुड़ा है, जिसने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

मामला तब उजागर हुआ जब आवेदनकर्ता राम कुमार मुखिया ने जिला प्रशासन को लिखित आवेदन देकर मनरेगा योजना में बड़े फर्जीवाड़े की शिकायत की. आवेदन में आरोप लगाया गया है कि मनरेगा के तहत बिना किसी वास्तविक कार्य के ही सरकारी राशि की अवैध निकासी कर ली गई.

शिकायत के अनुसार, निजी जमीन पर फसल सुरक्षा बांध और सामाजिक सड़क निर्माण दिखाकर भुगतान किया गया, जबकि मौके पर कोई कार्य नहीं हुआ. मुख्य सड़क से शिवन साह के खेत तक सड़क निर्माण दर्शाकर जेई एवं पंचायत स्तर पर आपसी मिलीभगत से राशि का भुगतान करा लिया गया.

इस पूरे मामले में रोजगार सेवक सहित पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में बताई जा रही है. आवेदनकर्ता का दावा है कि वित्तीय वर्ष 2023–24 में अलग-अलग कार्य कोड के तहत योजनाएं पास कर सरकारी राशि की बंदरबांट की गई, जबकि जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है.  फिलहाल जिला प्रशासन से इस मामले में जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है.

यह भी पढ़ें: फिल्मी अंदाज़ में अपहरण, पुलिस बनी ‘हीरो’: तीन दिन बाद बंगाल के कारोबारी को जमुई पुलिस ने सकुशल कराया मुक्त

संबंधित सामग्री

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

नावाडीह ग्राम में संचालित अवैध खनन पर विभाग ने छापेमारी कर मशीन जब्त कर लिया है.

गोड्डा में चोरों का आतंक, बंद मकान से जेवरात व नकदी समेत 3 लाख की चोरी

गोड्डा में चोरों का आतंक, बंद मकान से जेवरात व नकदी समेत 3 लाख की चोरी

ड्रेसिंग टेबल में रखे करीब 20 हजार रुपये नकद के अलावा मकान मालिक की पत्नी और बेटी के जेवरात भी गायब थे.

पलामू: नाली का पानी सड़क पर, मरम्मत के बाद फिर सड़क जर्जर होने की आशंका

पलामू: नाली का पानी सड़क पर, मरम्मत के बाद फिर सड़क जर्जर होने की आशंका

जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर लगातार पानी बहता रहता है.

25 सितंबर को रांची आएंगे कांग्रेस प्रभारी के. राजू, 26 को राजभवन घेराव में होंगे शामिल

25 सितंबर को रांची आएंगे कांग्रेस प्रभारी के. राजू, 26 को राजभवन घेराव में होंगे शामिल

कांग्रेस ने 26 सितंबर को MMDR और चंदा चोरी को लेकर राजभवन घेराव का ऐलान किया है.