शेरघाटी में कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

शेरघाटी में कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

शेरघाटी में कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद एक गिरफ्तार

राहुल कुमार/न्यूज11  भारत

शेरघाटी/डेस्क:  उत्पाद थाना शेरघाटी की टीम ने सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर डोभी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर डोभी गया मुख्य मार्ग के पथरा मोड़ पर कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. इस कार्रवाई में पुलिस ने एक शराब तस्कर को इंडिगो टोयोटा कार सहित गिरफ्तार की है. बरामद शराब की कुल मात्रा करीब 293.760 लीटर है.

उत्पाद थानाध्यक्ष प्रभात कुमार विद्यार्थी ने बताया कि उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर डोभी-गया मुख्य मार्ग पर पथरा मोड़ के समीप स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास छापेमारी अभियान चलाया गया. छापेमारी के दौरान एक ग्रे रंग की इंडिगो टोयोटा कार को रोककर जब तलाशी ली गई तो उसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब लदी हुई मिली. तलाशी के दौरान कार से कुल 1632 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 293.760 लीटर है. मौके से कार गिरफ्तार चालक की पहचान गौरव कुमार (19 वर्ष) डूमरडाग खरेगांव झारखंड के बुटी मोड़ का निवासी के  रूप में की गई है. उन्होंने  बताया कि बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है तथा गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद पता चला कि शराब की खेप रांची से पटना ले जाया जा रहा था.

इस छापेमारी अभियान में उत्पाद थाना शेरघाटी की अवर निरीक्षक रितिका राज, सिपाही गौतम कुमार तथा गृह रक्षकों में चंदन कुमार, विकास कुमार, विवेक, आलोक और प्रवीण शामिल रहे. टीम की इस कार्रवाई को शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है.

पुलिस ने बताया कि मामले में मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें: जमुई थाना क्षेत्र मे अधेड़ की गोली मारकर हत्या से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
 
संबंधित सामग्री

गढ़वा पहुंचे भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप, शादी समारोह में भाग लेने पहुंचे थे गढ़वा, क्रिकेट फैंस की लगी भीड़

झारखंड

गढ़वा पहुंचे भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप, शादी समारोह में भाग लेने पहुंचे थे गढ़वा, क्रिकेट फैंस की लगी भीड़

चंदवा: एनएच किनारे मौत बनकर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, विभाग बेपरवाह

झारखंड

चंदवा: एनएच किनारे मौत बनकर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, विभाग बेपरवाह

बिहार में स्व–गणना को मिली रफ्तार: 4 दिनों में 3.69 लाख परिवार जुड़े, वैशाली सबसे आगे

बिहार

बिहार में स्व–गणना को मिली रफ्तार: 4 दिनों में 3.69 लाख परिवार जुड़े, वैशाली सबसे आगे

बिहार में जनगणना 2027 के तहत स्व–गणना अभियान को तेज रफ्तार मिल रही है, जहां चार दिनों में 3.69 लाख परिवार जुड़ चुके हैं। वैशाली, खगड़िया और मधुबनी जैसे जिलों में सबसे ज्यादा उत्साह दिख रहा है, जिससे

झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती के संकेत, नए लोकायुक्त जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता ने संभाला कार्यभार

झारखंड

झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती के संकेत, नए लोकायुक्त जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता ने संभाला कार्यभार

मनोहरपुर थाना क्षेत्र के तुमसाई गांव में झुलसने से शिशु गंभीर,40 प्रतिशत शरीर जला, बेहतर इलाज के लिए रेफर

झारखंड

मनोहरपुर थाना क्षेत्र के तुमसाई गांव में झुलसने से शिशु गंभीर,40 प्रतिशत शरीर जला, बेहतर इलाज के लिए रेफर

j