अफरोज आलम/न्यूज11 भारत
समस्तीपुर/डेस्क: समस्तीपुर में बीबीए के स्टूडेंट निलेश की गोली मारकर हत्या कर दी गईं थी. निलेश का मर्डर उसके दोस्तों ने ही की है. निलेश काशी इंस्टिच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में पढ़ाई करता था. होली की छुट्टी घर आया था, 15 मार्च को ही उसे वापस जाना था. मृतक के चचेरे भाई शिवम कुमार झा ने कहा कि निलेश के दोस्त पड़ोसी गांव शेरपुर निवासी हिमांशु और हरिओम हैं. शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे निलेश को बुलाकर ले गए थे. जिसके बाद निलेश को गोली मार दी. मर्डर के बाद हिमांशु-हरिओम गांव के एक अस्पताल के पास निलेश को फेंक कर फरार हो गए, जो सीसीटीवी में कैद हो गया. फुटेज अभी पुलिस के पास है घटना विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र मऊ धनेशपुर गांव की है.भाई के अनुसार हरिओम और हिमांशु निलेश के पास शनिवार दोपहर 2 बजे पहुंचे थे. जिसके बाद सभी पार्टी के लिए निकल गए थे.
दोपहर 3 बजे सूचना मिली कि एक अस्पताल में निलेश पड़ा है. उसे गोली लगी है. हम वहां पहुंचे और बेगूसराय इलाज के लिए ले जाने लगे, पर रास्ते में उसकी मौत हो गई. परिवार के लोगों के अनुसार निलेश होली के मौके पर घर आया था, शनिवार को छुट्टी खत्म होने के बाद वह रविवार को वापस काशी लौटने वाला था. पटना से उसका ट्रेन में रिजर्वेशन भी था, लेकिन उससे पहले ही उसकी हत्या कर दी गई. घटना के बाद सभी आरोपी घर से फरार हो गए हैं. घटना को लेकर विद्यापतिनगर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. गांव में चर्चा है कि निलेश की बहन की अगले महीने शादी होने वाली थी. हिमांशु और हरिओम को निलेश ने कुछ पैसे दे रखे थे, चर्चा है कि करीब 2 लाख रुपए दोनों को दिया था.
जिसका तगादा करने लगा था. लेन देन की पुष्टि परिवार के लोग नहीं कर रहे हैं. उनका कहना है कि दोस्तों के बीच क्या था वे दोनों ही जाने. दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने कहा कि घटनास्थल पर एक खोखा मिला है. अब तक हत्या कारण स्पष्ट नहीं है, क्योंकि दोनों एक दूसरे को अच्छी तरह से जानते थे. घटना के बाद से मृतक का दोस्त फरार हैं. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. जांच के दौरान यह भी देखा जा रहा है कि आखिर गोली लगने के बाद दोनों युवक अस्पताल क्यों पहुंचे. अगर उसकी हत्या की नियत होती तो घटनास्थल से ही फरार हो जाता.
यह भी पढ़ें: Breaking News: जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस मुठभेड़ में एक शराब माफिया गिरफ्तार, पैर में लगी गोली