अजीत कुमार/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: कैमूर जिले के मोहनिया में आज गुरुवार सुबह एक बस ने सड़क किनारे खड़ी ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में बस चालक सहित चार लोग घायल हो गए. टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया. घटना में ये लोग हुए घायल रवि कुमार (बस चालक), गोपाल राम, अमर कुमार और मनीष कुमार. बस में सवार यात्री श्रीलोक चौधरी ने बताया कि बस कोचस से मोहनिया जा रही थी. पटना मोड़ रेलवे पुल के पास यह हादसा हुआ. टक्कर के बाद ट्रक चालक अपना वाहन लेकर फरार हो गया. अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सक डॉ. मलय मिश्रा ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल चार लोगों को अस्पताल लाया गया था. उन्होंने सभी का प्राथमिक उपचार किया. चालक की स्थिति गंभीर थी, उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.
यह भी पढ़े: औरंगाबाद: शिक्षा के मंदिर में अनुशासन की जगह हिंसा, बच्चों के सामने शिक्षक की पिटाई से मचा हड़कंप