विकास और विरासत का संगम, अपराधियों के लिए बुलडोजर ही जवाब, गयाजी में योगी ने भरी हुंकार

विकास और विरासत का संगम, अपराधियों के लिए बुलडोजर ही जवाब, गयाजी में योगी ने भरी हुंकार

विकास और विरासत का संगम अपराधियों के लिए बुलडोजर ही जवाब गयाजी में योगी ने भरी हुंकार

अभिषेक राज/न्यूज 11 भारत

गयाजी/डेस्क: अतरी विधानसभा क्षेत्र के बेला गांव के हाई-स्कूल मैदान में भारी जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जमकर हुंकार भरी. उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत राज्य में चल रहे विकास कार्यों और अयोध्या में रामलाल के मंदिर के निर्माण का हवाला देते हुए की. मुख्यमंत्री ने कहा कि सीतामढ़ी में भी माता जानकी का भव्य मंदिर एनडीए सरकार बनाएगी और यह सरकार विकास के साथ विरासत का भी ध्यान रख रही है.

योगी ने अपराध व माफिया के खिलाफ सख्त रुख दिखाते हुए कहा कि समृद्ध विकास माफिया और अपराध के बल पर नहीं टिक सकता. उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराधियों के खिलाफ बुलडोजर का इस्तेमाल कर अपराधियों को पहले ही सबक सिखाया जा चुका है. मुख्यमंत्री ने कहा कि एनडीए सरकार बिहार में नौजवानों को रोजगार दे रही है और भविष्य में भी यही काम करेगी, ऐसे काम अपराधी कभी नहीं कर सकते.

भविष्य की राजनीतिक चुनौतियों की ओर इशारा करते हुए उन्होंने जनता से अपील की कि 2005-से पहले वाले उन लोगों को पुनः मौका नहीं दिया जाए, वरना बिहार फिर पिछड़ी सूची में जा सकता है. अंत में उन्होंने विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए स्थानीय लोगों से विपक्ष की जमानत जब्त कर रोमित कुमार को चुनने की अपील भी की. 

यह भी पढ़ें: समस्तीपुर में बड़ी संख्या में वीवीपैट पर्चियां फेकी हुई पायी गयीं. डीएम ने दिया जांच का आदेश

संबंधित सामग्री

नवादा में सड़क हादसे में युवक की मौत, शादी के चार महीने बाद इकलौता बेटा गंवाया

बिहार

नवादा में सड़क हादसे में युवक की मौत, शादी के चार महीने बाद इकलौता बेटा गंवाया

NEET छात्रा हत्या मामले के बाद परिजनों को लगातार मिल रही धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

बिहार

NEET छात्रा हत्या मामले के बाद परिजनों को लगातार मिल रही धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

आज रांची के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, समय से पहले निपटाएं जरूरी काम

झारखंड

आज रांची के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, समय से पहले निपटाएं जरूरी काम

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का दोहरा मिजाज, सुबह कोहरे से ठंडक, दोपहर में तेज धूप और गर्मी

झारखंड

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का दोहरा मिजाज, सुबह कोहरे से ठंडक, दोपहर में तेज धूप और गर्मी

नवादा में छिपा प्रेम सिंह मुंबई पुलिस की गिरफ्त में, करोड़ों का सोना चोरी कर फरार

बिहार

नवादा में छिपा प्रेम सिंह मुंबई पुलिस की गिरफ्त में, करोड़ों का सोना चोरी कर फरार