पुलिस परीक्षा के लिए रेलवे का बड़ा प्लान, बिहार में 11-12 जुलाई को चलेंगी 12 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें

परीक्षा स्पेशल ट्रेन

पुलिस परीक्षा के लिए रेलवे का बड़ा प्लान, बिहार में 11-12 जुलाई को चलेंगी 12 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें

पूर्व मध्य रेल बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए 11 और 12 जुलाई को 12 स्पेशल ट्रेनें चलाएगी। यह ट्रेनें विभिन्न रूटों पर चलेंगी, जिससे परीक्षार्थियों को सुविधा होगी।

पुलिस परीक्षा के लिए रेलवे का बड़ा प्लान बिहार में 11-12 जुलाई को चलेंगी 12 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें

सांकेतिक तस्वीर |

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले राज्य के लाखों अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने बहुत बड़ा फैसला लिया है। रेल प्रशासन ने आगामी 11 एवं 12 जुलाई को विभिन्न रूटों पर विशेष परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। इन स्पेशल ट्रेनों के माध्यम से अभ्यर्थियों को अपने-अपने परीक्षा केंद्रों तक समय पर आने-जाने में बहुत बड़ी सहूलियत मिलेगी।

11 जुलाई को इन रूटों पर दौड़ेंगी ट्रेनें

पूर्व मध्य रेल ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बताया कि ट्रेनों की तैयारी पूरी कर ली गई है। आदेश के मुताबिक, पहले दिन यानी 11 जुलाई को पटना-छपरा तथा पटना-भभुआ रोड रेलखंड के बीच विशेष रूप से दो परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। यह ट्रेनें उन रूटों को कवर करेंगी जहाँ परीक्षार्थियों की संख्या बहुत ज्यादा है, ताकि ट्रेनों में आम यात्रियों को भी परेशानी का सामना न करना पड़े।

12 जुलाई को कई रूटों पर राहत

दूसरे दिन यानी 12 जुलाई को बक्सर, राजगीर, बख्तियारपुर, किउल, नवादा, गया, झाझा, दानापुर और पटना के बीच कुल 10 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। जमुई और आसपास के जिलों के अभ्यर्थियों के लिए विशेष राहत की बात यह है कि रेलवे ने इस बार उनके रूट का विशेष ख्याल रखते हुए सीधी ट्रेन सेवा दी हैं। नवादा-झाझा परीक्षा स्पेशल (गाड़ी संख्या 03208) 12 जुलाई को नवादा से दोपहर 1:30 बजे खुलकर वारसलीगंज, शेखपुरा, किउल और जमुई होते हुए शाम 5:45 बजे झाझा पहुंच जाएगी। 

झाझा से पटना के लिए स्पेशल ट्रेन

वहीं, वापसी में झाझा-पटना परीक्षा स्पेशल (गाड़ी संख्या 03212) झाझा स्टेशन से उसी दिन शाम 6:00 बजे पटना के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन जमुई, किउल, मोकामा, बख्तियारपुर और पटना सिटी जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहरते हुए रात 10:00 बजे सीधे पटना जंक्शन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी। 

संबंधित सामग्री

कल मुजफ्फरपुर पहुंचेंगे सीएम सम्राट, 1047 करोड़ की विकास योजनाओं का करेंगे उद्घाटन

बिहार

कल मुजफ्फरपुर पहुंचेंगे सीएम सम्राट, 1047 करोड़ की विकास योजनाओं का करेंगे उद्घाटन

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को एक दिवसीय दौरे पर मुजफ्फरपुर पहुंचेंगे। वे जिले में 1047 करोड़ रुपये की 981 विकास योजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

बिहार में आ रही नई कोचिंग पॉलिसी, अब राजस्थान मॉडल पर तय होंगे नियम

बिहार

बिहार में आ रही नई कोचिंग पॉलिसी, अब राजस्थान मॉडल पर तय होंगे नियम

बिहार सरकार जल्द ही नई कोचिंग पॉलिसी लाने जा रही है। शिक्षा विभाग की तरफ से इस पर काम चल रहा है।

Bihar News : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रोहतास में मकान से एक ट्रक विदेशी शराब जब्त

बिहार

Bihar News : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रोहतास में मकान से एक ट्रक विदेशी शराब जब्त

रोहतास जिले के अकोढी गोला थाना क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई के तहत एक अर्धनिर्मित विजय सोनी के मकान से लगभग एक ट्रक अंग्रेजी शराब बरामद की गई है।

बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने कसी कमर, कार्यकर्ताओं को मिली ये हिदायत

बिहार

बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने कसी कमर, कार्यकर्ताओं को मिली ये हिदायत

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कमर कस ली है। बांकीपुर को पार्टी ने 10 मंडल में बांटकर तीन बड़े नेताओं को इन मंडलों की जिम्मेवारी दी गई है।

बिहार सरकार की विशेष पहल,  राज्य में अब 75 में ही होम रजिस्ट्रेशन की सुविधा

बिहार

बिहार सरकार की विशेष पहल, राज्य में अब 75 में ही होम रजिस्ट्रेशन की सुविधा

बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने शनिवार को हाजीपुर में बुजुर्गों के लिए होम रजिस्ट्रेशन सुविधा का शुभारंभ किया। पहले यह सुविधा 80 वर्ष से अधिक आयु वालों के लिए थी, जिसे घटाकर अब 75 वर्ष किया गया है।