मनीष कुमार/न्यूज11 भारत
मोतिहारी/डेस्क: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दसवीं बार मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार आज मोतिहारी पहुँचे. मोतिहारी के केसरिया पहुँचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अलावा शिक्षा मंत्री सुनील कुमार भी साथ में मौजूद थे. केसरिया पहुँचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सबसे पहले केसरिया बौधस्तुप के पास बन रहे म्यूजियम का निरीक्षण किया.उसके बाद ताजपुर में पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन किया साथ ही कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में बने अत्याधुनिक पुस्तकालय का उद्घाटन किया इसके बाद मुख्यमंत्री केसरिया मिडिल स्कूल में लगाय गए विज्ञान प्रदर्शनी का निरीक्षण किया फिर विश्वप्रसिद्ध केसरिया बौद्धस्तुप का निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री ने मिडिल स्कूल में लगाय गए विज्ञान प्रदर्शनी का निरीक्षण करने के दौरान स्कूली छात्रों से उनके पढ़ाई का हाल भी जाना. केसरिया में अपने निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मोतिहारी के डीएम सहित अन्य अधिकारी को कई निर्देश भी दिया.
यह भी पढ़ें: तिलकामांझी में भीषण हादसा, बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित हुई कार, 40 मीटर तक पलटी