झारखंड » रांचीPosted at: जून 20, 2025 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों में जुटा आयुष विभाग, रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में होगा राजकीय कार्यक्रम
न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर उत्साह चरम पर है. झारखंड की राजधानी प्रशासन से लेकर आम नागरिकों तक, सभी इस आयोजन को यादगार बनाने की तैयारियों में जुटे हैं. इसी कड़ी में आयुष विभाग अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों में जुटा हैं. रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में राजकीय कार्यक्रम सुबह 6:00 से होगा. कार्यक्रम स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी स्वास्थ्य सचिव अजय कुमार विभाग से जुड़े कई अधिकारी, स्कूली बच्चे, छात्र-छात्राएं भाग लेंगे.