Saturday, Jun 7 2025 | Time 00:02 Hrs(IST)
झारखंड » जमशेदपुर


मानदेय नहीं मिलने से आक्रोशित बहरागोड़ा कृषक मित्रों ने किया हड़ताल का ऐलान, मंगलवार से सेवाएं रहेंगी ठप

मानदेय नहीं मिलने से आक्रोशित बहरागोड़ा  कृषक मित्रों ने किया हड़ताल का ऐलान, मंगलवार से सेवाएं रहेंगी ठप
न्यूज 11भारत

जमशेदपुर/डेस्क: लंबे समय से मानदेय नहीं मिलने से नाराज कृषक मित्रों ने आखिरकार हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है. मंगलवार को बहरागोड़ा प्रखंड के कृषक मित्र संघ के प्रतिनिधियों ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी संजय कुमार को सामूहिक हड़ताल की सूचना देते हुए एक ज्ञापन सौंपा.

 

कृषक मित्रों ने कहा कि वे लगातार कृषि विभाग के दिशा-निर्देशों के तहत कार्य कर रहे हैं, लेकिन वर्षों से उनका मानदेय नहीं दिया गया है. इससे उन्हें गंभीर आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कई सदस्यों के घर की स्थिति दयनीय हो गई है, बावजूद इसके विभागीय स्तर पर कोई पहल नहीं की गई.

 

संघ के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया था कि यदि 26 मई तक उनकी मांगों का समाधान नहीं होता है, तो 27 मई 2025 से सभी कृषक मित्र सामूहिक हड़ताल पर चले जाएंगे और अपनी समस्त सेवाएं अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर देंगे.

 

कृषक मित्रों ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी संजय कुमार से आग्रह किया कि वे अविलंब इस मामले में उच्च अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान कराएं. उन्होंने कहा कि कृषक मित्र ग्रामीण कृषि तंत्र की रीढ़ हैं, और उनके बिना योजनाओं का क्रियान्वयन असंभव है.




हड़ताल की चेतावनी देने वालों में प्रमुख सदस्य:

प्रणव उपाध्याय, सुमन नायक, शिव शंकर लेंका, तपन पैरा, रतन पैरा, चंदन पात्र, दिगम मुंडा, स्वरुप कूईला, अनिल कुईला, सत्यवान कुमार, अमर सिंह सहित कई कृषक मित्रों ने ज्ञापन में हस्ताक्षर कर अपनी एकजुटता प्रकट की.

 

संभावित असर

अगर यह हड़ताल होती है, तो बहरागोड़ा प्रखंड में चल रही विभिन्न कृषि योजनाएं जैसे बीज वितरण, मिट्टी परीक्षण, किसानों का पंजीकरण, सब्सिडी से संबंधित कार्य आदि प्रभावित हो सकते हैं. इससे हजारों किसानों को नुकसान होने की आशंका है.

 

कृषक मित्रों ने दोहराया कि वे सरकार के साथ सहयोग को तैयार हैं, बशर्ते उन्हें उनके मेहनत का उचित पारिश्रमिक समय पर मिले. फिलहाल अब सभी की निगाहें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं.

 
अधिक खबरें
बहरागोड़ा की बेटी लीपा गोराई ने इंटर परीक्षा में राज्य में पाया सातवां स्थान, जयपुरा स्कूल ने रचा इतिहास
जून 05, 2025 | 05 Jun 2025 | 11:34 PM

लाल बहादुर शास्त्री प्लस टू उच्च विद्यालय, जयपुरा की छात्रा लीपा गोराई ने इंटरमीडिएट कला परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे झारखंड राज्य में सातवां स्थान प्राप्त किया है. लीपा ने 460 अंक यानी 92% अंक हासिल कर पूर्वी सिंहभूम जिले की टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है. उनकी यह उपलब्धि उनकी मेहनत, आत्मनिर्भरता और समर्पण का प्रत्यक्ष प्रमाण है.

जमशेदपुर के नए उपायुक्त से सिंहभूम असंगठित कामगार यूनियन के सदस्यों ने मुलाकात कर शहर में नए ESIC हॉस्पिटल बनवाने की की मांग
जून 04, 2025 | 04 Jun 2025 | 4:57 PM

यूनियन के अध्यक्ष विजय खान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने जिला के नए उपयुक्त कर्ण सत्यार्थी से मुलाकात कर उनका स्वागत करते हुए यूनियन अध्यक्ष ने उपायुक्त

बहरागोड़ा में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन को लेकर एसडीएम,डीएसपी समेत तमाम पदाधिकारी ने किया स्थल का निरीक्षण
जून 02, 2025 | 02 Jun 2025 | 3:54 PM

बहरागोड़ा मुख्य बाजार स्थित देव वाटिका में मंगलवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा. यह कार्यक्रम संस्था आर्शीवाद के तत्वावधान में आयोजित हो रहा है. समारोह में बहरागोड़ा प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के दसवीं बोर्ड परीक्षा में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले 120 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा.

जमशेदपुर: आधी रात घर से निकला युवक, सुबह मिली लाश.. दोस्तों पर हत्या की आशंका
जून 02, 2025 | 02 Jun 2025 | 12:45 PM

जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बागुनहातु रोड नंबर 6 पर एक युवक का खून से लथपथ शव मिला. मृतक की पहचान रोड नंबर 5 निवासी सोमेन दत्ता के रूप में हुई हैं. जानकारी के अनुसार, सोमेन की बीती रात पीट-पीटकर हत्या कर दी गई.

मदरसा का नया भवन जल्द होगा तैयार, कल्याण विभाग ने दिए 1 करोड़ 18 लाख रुपए
जून 01, 2025 | 01 Jun 2025 | 10:28 AM

जमशेदपुर के मानगो आजादनगर मदरसा दारूस सलाम का अब 1 करोड़ 18 लाख रुपए की लागत से इसका दायरा और ज़िम्मेदारी दोनों बढ़ने वाली हैं. जहां राज सरकार की पहल पर 50 बेड के छात्रावास का निर्माण कर गरीब और अनाथ बच्चों को छत देने की कोशिश की जा रही हैं.