पलामू: राखी बांधने मायके जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत, पति गंभीर

पलामू: राखी बांधने मायके जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत, पति गंभीर

आरती कुमारी अपने पति रंगीला सिंह के साथ रक्षाबंधन मनाने के  बरवाडीह स्थित अपने मायके जा रही थी.

Image not available

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
 पलामू जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र में आज शुक्रवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक 28 वर्षीय महिला की मौत हो गई. वहीं महिला का पति गंभीर रूप से घायल है. मृतका की पहचान छतरपुर थाना क्षेत्र के सीलदाग गांव निवासी आरती कुमारी के रूप में हुई है.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आरती कुमारी अपने पति रंगीला सिंह के साथ रक्षाबंधन मनाने के बरवाडीह स्थित अपने मायके जा रही थी. इसी दौरान नावाबाजार थाना से कुछ दूरी पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने दोनों को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने आरती को मृत घोषित कर दिया.

इसे भी पढ़ें: आधार कार्ड पर 3 लाख रुपये के लोन का झांसा, रांची में सब्जी कारोबारी से 61 हजार की ठगी