Saturday, Jun 7 2025 | Time 17:01 Hrs(IST)
  • पांकी विधायक शशि भूषण मेहता को झारखंड भवन पहुंचने पर नहीं मिला कमरा, धरना पर बैठे
  • अज्ञात वाहन की चपेट में आए डॉक्टर ने तोड़ा दम, परिवार में छाया मातम
  • बाबूलाल मरांडी ने कोडरमा में भारतीय जनता पार्टी के नए जिला कार्यालय के निर्माण हेतु किया भूमि पूजन
  • बाबूलाल मरांडी ने कोडरमा में भारतीय जनता पार्टी के नए जिला कार्यालय के निर्माण हेतु किया भूमि पूजन
  • टोटो की टक्कर से वृद्ध किसान की मौत, मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
  • SP की हत्या में शामिल कुख्यात नक्सली एरिया कमांडर नरेश रविदास गिरफ्तार, 6 जवानों की बम से ली थी जान
  • SP की हत्या में शामिल कुख्यात नक्सली एरिया कमांडर नरेश रविदास गिरफ्तार, 6 जवानों की बम से ली थी जान
  • चैनपुर अनुमंडल क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया कुर्बानी का पर्व बकरीद
  • भरनो प्रखंड के तमाम मस्जिदों एवं ईदगाहों में ईद उल अजहा (बकरीद) पर्व के अवसर पर पढ़ी गई विशेष नमाज, आपसी भाईचारगी के साथ मनाया गया पर्व
  • हजारीबाग में सरकारी अस्पताल की लापरवाही: मृत घोषित किया भ्रूण, निजी अस्पताल में महिला ने दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म
  • हजारीबाग में सरकारी अस्पताल की लापरवाही: मृत घोषित किया भ्रूण, निजी अस्पताल में महिला ने दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म
  • बकरीद पर्व शांतिपूर्वक मनाने को लेकर बेरमो BDO मुकेश कुमार ने किया विभिन्न मस्जिदों का निरीक्षण, नमाजियों को दिया बकरीद की बधाई
  • ईद उल अजोहा को लेकर विधि व्यवस्था टंच, भाईचारे के साथ मनी त्योहार
  • सतगावां प्रखंड में गोबर शिल्प के जरिए महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर, दूध देने से वंचित हो चुके गोवंश को संरक्षण देना उद्देश्य
  • भगदड़ की ली नौतिक जिम्मेदारी लेते हुए KSCA के सचिव और कोषाध्यक्ष ने पद से दिया इस्तीफा, फिलहाल गिरफ्तारी पर है रोक
झारखंड


पौधा लगाने के साथ-साथ उसके संरक्षण पर भी दे ध्यान: राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक

मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन
पौधा लगाने के साथ-साथ उसके संरक्षण पर भी दे ध्यान: राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक

न्यूज11 भारत


रांची/डेस्कः रांची स्थित TVS मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय जगन्नाथपुर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य परियोजना निदेशक झारखंड शिक्षा परियोजना ने शिरकत की. राज्य परियोजना निदेशक के द्वारा एक पेड़ मां के नाम विद्यालय परिसर में लगाया गया. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य परियोजना निदेशक ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगे. विद्यालय परिसर से लेकर अपने घर में एक पेड़ मां को समर्पित करें. इन्होंने कहा कि पौधा लगाने के साथ-साथ उसके संरक्षण करने की भी आवश्यकता है. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हमें संकल्पित होकर पर्यावरण की सुरक्षा के लिए प्रयास करना चाहिए. 

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी रांची विनय कुमार ने कहा कि मौसम की बदलते परिवेश में हम सभी को इको सिस्टम के लिए काम करने की जरूरत है. इन्होंने कहा कि विद्यालय में इको क्लब के द्वारा उल्लेखनीय कार्य किया जा रहे हैं. विद्यालय परिसर के साथ-साथ समुदाय स्तर पर भी पर्यावरण संरक्षण के लिए मिलकर प्रयास करने की जरूरत है. एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सतत प्रयास का हिस्सा है. खाली पड़े भूमि पर विद्यालय परिसर में पेड़ लगाए, वृक्ष मां के समान है. माँ हमेशा निस्वार्थ रूप से हमलोगों की सेवा में लगी रहती है, इसलिए धरती मां की सेवा के लिए एक पेड़ मां के नाम समर्पित करें.इन्होंने कहा कि रांची जिले में शिक्षा विभाग के द्वारा विभिन्न विद्यालयों में 5 लाख पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है. यह कार्यक्रम 5 जून से लेकर 30 जून तक अनवरत विद्यालय में चलाया जाएगा. 

 

इसके पूर्व विद्यालय में राज्य परियोजना निदेशक को विद्यालय के इको क्लब के बच्चों के द्वारा स्वागत किया गया.कार्यक्रम में राज्य समन्वयक गौरव वर्मा सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी अखिलेश कुमार, विद्यालय की प्रभारी सुषमा किंडो, इको क्लब की नोडल शिक्षिका कल्पना वर्मा, शिक्षिका वाचा सोरेन तिग्गा, विद्यालय के प्रबंधक एच ए सोरेन, यूनिसेफ टीम शामिल रही.
अधिक खबरें
बाबूलाल मरांडी ने कोडरमा में भारतीय जनता पार्टी के नए जिला कार्यालय के निर्माण हेतु किया भूमि पूजन
जून 07, 2025 | 07 Jun 2025 | 4:28 PM

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज कोडरमा में भारतीय जनता पार्टी के नए जिला कार्यालय के निर्माण हेतु भूमि पूजन किया. इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, कोडरमा विधायक नीरा यादव, बोकारो पूर्व विधायक बिरांची नारायण, प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका एवं पार्टी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे.

हजारीबाग में सरकारी अस्पताल की लापरवाही: मृत घोषित किया भ्रूण, निजी अस्पताल में महिला ने दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म
जून 07, 2025 | 07 Jun 2025 | 3:39 PM

हजारीबाग जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. प्रसव पीड़ा में अस्पताल पहुंची एक महिला को नर्सों ने यह कहकर भर्ती करने से इनकार कर दिया कि उसके गर्भ में पल रहे शिशु की मौत हो चुकी है. हालांकि, उसी महिला ने बाद में एक निजी अस्पताल में एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया.

वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर के चिट्ठी पर JMM केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडेय का बड़ा बयान, कहा- BJP सिर्फ दलितों का इस्तेमाल करना जानती
जून 07, 2025 | 07 Jun 2025 | 1:38 PM

वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर द्वारा CM हेमंत सोरेन को चिट्ठी लिखने को लेकर JMM के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडेय ने बड़ा बयान दिया हैं. उन्होंने कहा है "हमारी सरकार और पार्टी हर जात और धर्म के लोगों से प्रेम करती हैं".

विधायक आवास पर अवैध कब्जा, विधानसभा सचिवालय ने जारी किया नोटिस
जून 07, 2025 | 07 Jun 2025 | 1:15 PM

विधानसभा सचिवालय ने विधायक आवास बार मौजूद अवैध कब्जे को लेकर आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायकों को नोटिस जारी किया है, जिसमें ये कहा गया है कि आप फ्लैट खाली कर दें. बता दें कि, ऐसे आवासों में पूर्व विधायकों के परिजन काफी लंबे वक्त से रह रहे हैं, जिसे विधानसभा सचिवालय ने बड़ी गंभीरता से लिया हैं. इसके अलावा 48 और 123 नंबर मंजू देवी को आवंटित कर दिया गया हैं.

झारखंड में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल! 7 स्कूलों के सभी छात्र फेल, 54 स्कूलों में आधे ही हुए पास
जून 07, 2025 | 07 Jun 2025 | 12:23 PM

झारखंड बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2025 का परिणाम सामने आते ही राज्य की शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया हैं. एक तरफ जहां कुछ स्कूलों ने 100% रिजल्ट हासिल कर मिसाल पेश की है, वहीं राज्य के 7 स्कूल ऐसे भी है, जहां एक भी छात्र पास नहीं हो पाया. इतना ही नहीं 54 स्कूलों में केवल आधे ही छात्र पास हो सके हैं. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि फेल हुए स्कूलों में शिक्षकों की कोई कमी नहीं हैं.