Monday, Jun 23 2025 | Time 05:14 Hrs(IST)
झारखंड


भूपल साहू की हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने पंडरा से लेकर रातू तक सभी दुकानें कराया बंद, सड़क को किया जाम

भूपल साहू की हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने पंडरा से लेकर रातू तक सभी दुकानें कराया बंद, सड़क को किया जाम
न्यूज 11 भारत

रांची/डेस्क: 
राजधानी रांची के पंडरा में हुए गला रेत कर आजसू नेता भूपल साहू की हत्या के विरोध  में आक्रोशित लोगों ने पंडरा से लेकर रातू तक सभी व्यावसायिक संस्थानों को बंद करा दिया है, और कृषि बाजार में बंद करा रहे हैं. और आक्रोशित लोगों ने टायर जलाकर सड़क को जाम कर दिया हैं. पंडरा में बांस बल्ली लगाकर आवागमन बाधित कर दी हैं. 

 

बता दें कि रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र में जूता दुकानदार भूपेश साहू के ऊपर जानलेवा हमला हुआ था. इस हमले में उनका गला रेत दिया गया था. इसके बाद मौके से अपराधी फरार हो गया था. हमले के बाद उसे स्थानीय लोग अस्पताल ले गए. जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. अपराधी दुकान के अन्दर चार मिनट तक बैठा रहे उसके बाद उसने घटना को अंजाम दिया और फरार हो गया. 





 

 



 


 

गुरुवार शाम पंडरा स्थित रवि स्टील के पास यह घटना घटी. बताया जा रहा है कि यह घटना आपसी विवाद की वजह से हुई है. वारदात के बाद से इलाके में तहलका मचा हुआ हैं. फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है. हत्या के पीछे का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है.

 


 

अधिक खबरें
जनता को गुमराह करने की कोशिश, असली मुद्दों से भटका रही भाजपा: विनोद कुमार पांडेय
जून 22, 2025 | 22 Jun 2025 | 8:38 PM

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आगामी 24 जून को भाजपा द्वारा घोषित आक्रोश प्रदर्शन को राजनीतिक नौटंकी करार देते हुए तीखा हमला बोला है.

चांडिल  के कुकडू में विधिक जागरूकता सह सशक्तीकरण शिविर का आयोजन
जून 22, 2025 | 22 Jun 2025 | 8:37 PM

चांडिल अनुमंडल के ईचागढ़ व कुकड़ु प्रखंड सभागार में रविवार को मेगा विधिक सशक्तीकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन न्यायिक दंडाधिकारी ,सीओ , बीडीओ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला के सचिव तौसीफ मेराज के मार्गदर्शन में आयोजित मेगा विधिक सशक्तीकरण शिविर में महिला समूह

विधायक के निर्देश के बाद भी सड़क से सटाकर गाड़े जा रहे बिजली पोल, बढ़ा खतरा
जून 22, 2025 | 22 Jun 2025 | 8:25 PM

बरवाडीह में बिजली आपूर्ति सुधार के नाम पर एनसीसी नामक एजेंसी द्वारा किए जा रहे विद्युत पोल लगाने का कार्य अब विवादों में घिरता जा रहा है। आदर्श नगर, स्टेशन रोड और मुख्य बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में सड़क से बिल्कुल सटे पोल गाड़े जा रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि क्षेत्रीय विधायक

बहुसंख्यक तेली समाज राजनीतिक भागीदारी के लिए करेगा आंदोलन -हरिनाथ साहू
जून 22, 2025 | 22 Jun 2025 | 8:10 PM

खूंटी-मुरहू रोड छोटानागपुरिया तेली साहू संगठन के जिला अध्यक्ष शिवनारायण गंझू के आवास पर तेली समाज का एक बैठक रखा गया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र साहू एवं संचालन उपाध्यक्ष विक्रम महतो ने किया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय दलित साहू महासंगठन के कार्यकारी प्रदेश

धर्म परिवर्तन किये सभी परिवारों ने की  घर वापसी. पूजा-अर्चना कर सनातन धर्म में वापस लौटे
जून 22, 2025 | 22 Jun 2025 | 7:58 PM

प्रखंड थाना क्षेत्र के कुदरा गांव के सरना सनातन धर्म को छोड़ कर, ईसाई धर्म अपनाने वाले आठ परिवारों ने गांव-समाज व पहान-पुजार से मिलकर स्वेच्छा से धर्म वापसी करने का निर्णय लिया। धर्म वापसी के निर्णय के उपरांत शुक्रवार को धर्मांतरण करने वाले सभी परिवारों ने सामुहिक रुप से गांव के पहान पुजार के