Saturday, Jul 19 2025 | Time 04:55 Hrs(IST)
झारखंड » रांची


JSSC कर्मी के अपहरण के बाद मांगी 5 लाख की फिरौती, मुख्य साजिशकर्ता सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

JSSC कर्मी के अपहरण के बाद मांगी 5 लाख की फिरौती, मुख्य साजिशकर्ता सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: रांची के खरसीदाग ओपी  क्षेत्र से JSSC के कर्मी विजय लाल उरांव अपहरण के मामले का रांची पुलिस ने उद्वेदन कर दिया है.  अपहरण की घटना में शामिल मुख्य साजिशकर्ता संजय कुमार महतो सहित पांच को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. विजय लाल उरांव का अपहरण करने के बाद बुंडू इलाके के जंगल में बांधकर रखा गया था. इस दौरान पीड़ित के साथ मारपीट भी की गई. आरोपियों ने अपहरण के बाद पांच लाख रुपए की फिरौती मांगी थी. जिसकी शिकायत पीड़ित परिवार पुलिस के समक्ष की. 

 


 

फिरौती के पैसे लेने आ रहे आरोपियों को पुलिस ने दबोचा 

पीड़ित परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. फिरौती के पैसे लेने आ रहे आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा. गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य साजिश करता संजय कुमार महतो के साथ सूरज कुमार संवासी, अभिराम महतो, आपूर्ति शर्मा, और अजय कुमार को गिरफ्तार किया गया है. पीड़ित का पहले से मुख्य साजिशकर्ता संजय कुमार महतो से जान पहचना था. अपहरण पैसे के विवाद में किया गया था. अपराधियों के गिरफ्तारी के दौरान खरसीदाग ओपी प्रभारी भवेश कुमार घायल हुए हैं. 

 


 

 
अधिक खबरें
रिम्स परिसर में आज अग्निशमन विभाग द्वारा किया गया मॉक ड्रिल, स्थिति में कैसे प्रतिक्रिया देने पर दिया गया जोर
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 8:46 PM

रिम्स परिसर में आज अग्निशमन विभाग द्वारा मॉक ड्रिल और अग्निशमन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. मॉक ड्रिल के दौरान आग लगने की स्थिति में कैसे प्रतिक्रिया दी जाए, इसके लिए Assembly Point पर तुरंत इकट्ठा होने की प्रक्रिया को भी समझाया गया. साथ ही रिम्स अस्पताल परिसर का निरीक्षण कर फायर ऑडिट भी किया गया. रिम्स प्रशासन के अनुसार, इस प्रकार की मॉक ड्रिल हर तीन महीने में कराई जाती है.

झारखंड को मिला एशिया के सबसे बड़े और अत्याधुनिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ‘रिम्स-2’ की सौगात, उपलब्ध होगी मल्टी-सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 7:58 PM

झारखंड की स्वास्थ्य सेवाओं के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दूरदर्शी नेतृत्व और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की पहल पर राज्य को एशिया के सबसे बड़े और अत्याधुनिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ‘रिम्स-2’ की सौगात मिलने जा रही है. राजधानी रांची में बनने वाला यह 2600 बेड का विश्वस्तरीय अस्पताल एक साथ सभी मल्टी-सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं उपलब्ध कराएगा, जो झारखंड को देश के मेडिकल टूरिज्म हब के रूप में स्थापित करेगा.

Jharkhand High Court: जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद बनें झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 7:55 PM

जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस बनाए गए हैं. इसको लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है.

पति की हत्या मामले में महिला और उसका प्रेमी दोषी करार, कोर्ट 26 जुलाई को सुनाएगा सजा
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 7:27 PM

पत्नी ने पति की हत्या कराई थी. मामले में आरोपी पत्नी तारामणि देवी और उनके प्रेमी नेहरू सिंह मुंडा दोषी करार दिए गए हैं. अब कोर्ट 26 जुलाई को सजा सुनाएगा. मामले में 7 आरोपी ट्रायल फेस कर रहे थे. जिनमें से 5 आरोपी साक्ष्य के अभाव में हुए बरी. अपर न्यायुक्त अमित शेखर की कोर्ट ने सुनाया फैसला. घटना की कहानी मजेदार रूप में गढ़ी गई थी. पति की हत्या कराकर खुद पत्नी ने ही प्राथमिकी दर्ज कराई थी. मृतक जीतलाल मुंडा आर्मी में पोस्टेड थे.

AI कैमरों की मदद से खोये परिजनों से मिल रहे कांवरिये, डिजिटल सुविधा से कांवरियों को मिल रही बड़ी राहत
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 6:43 PM

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के साथ हाईटेक तकनीक पर काफी जोड़ दिया गया दिया है, जो कांवरियों के लिए काफी सुविधाजनक साबित हो रही है और प्रशासन का काम भी इससे आसान हो रहा है. पहली बार मेले में डिजिटल व्यवस्था के जरिये जहां भीड़ को नियंत्रित करने में प्रशासन की बड़ी राहत मिल रही है, वहीं अपने परिजनों से बिछड़े श्रद्धालुओं को मिलाने में एआइ कैमरे भी अहम भूमिका निभा रहा है. रोजाना एआइ तकनीक की मदद से श्रद्धालुओं को सकुशल उनके परिजनों से मिलाया.