झारखंडPosted at: जून 09, 2025 वज्रपात की चपेट में आयी महिला की दर्दनाक मौत, रांची के रातू क्षेत्र की घटना
दर्दनाक घटना के बाद इलाके में छाया मातम
न्यूज11 भारत
रांची/ डेस्क: रांची के रातू थाना क्षेत्र के सुन्दर नगर,धनईसोसो में वज्रपात गिरने से एक महिला की मौत हो गयी है. गायत्री देवी नामक 38 वर्षीय महिला वज्रपात की चपेट में आ गयी थी. जिसके कारण उसकी मौत हो यी. जानकारी के अनुसार, महिला पहाड़ में पापड़ बनाने का काम कर रही थी तभी वज्रपात के साथ बारिश भी शुरू हो गयी. इससे यह बड़ा हादसा हो गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर रातू थाना की पुलिस पहुंची और जांच में जुट गयी. इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में मातम छा गया है. महिला सुन्दर नगर, धनईसोसो की रहने वाली थी.
यह भी पढ़ें: अरविन्द केजरीवाल चले बिहार की ओर, 243 विधानसभा सीटों अकेले लड़ेंगे चुनाव