झारखंडPosted at: जून 11, 2025 रांची में विक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म, कुकृत्य के बाद महिला के शरीर को जलाया
न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची से एक शर्मसार करने वाली घटना आमने आ रही है. यहां एक विक्षिप्त महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और उसके बाद उसके शरीर को भी जलाया गया. गंभीर स्थिति में महिला को रांची के सदर अस्पताल लाया गया. बता दें कि महिला रांची स्टेशन के पीछे मिली. चुटिया पुलिस महिला को लेकर रांची के सदर अस्पताल पहुंची. सदर अस्पताल के चिकित्सक महिला के इलाज में जुटे हुए हैं. वही चुटिया थाने की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.