सुरेन्द्र कुमार/न्यूज11 भारत
गुमला/डेस्कः- 17जून2025 दिन मंगलवार को गुमला परिसदन सभा कक्ष में जिला अध्यक्ष दिलीपनाथ साहू के अध्यक्षता में आजसू पार्टी जिला कमिटी का अहम बैठक संपन्न हुआ. बैठक में मुख्य अतिथि केंद्रीय प्रवक्ता सह दक्षिणी छोटागपुर प्रमंडल के प्रभारी माननीय डॉक्टर देवशरण भगत जी मुख्य रूप से उपस्थित थे.साथ ही विशिष्ट अतिथि जिला संगठन सह प्रभारी अरविंद यादव जी उपस्थित थे.
आगामी 22 जून 2025 को आजसू पार्टी बलिदान दिवस हरिवंश ताना भगत इंडोर स्टेडियम खेल गांव रांची में मनाया जाएगा.जिसमें संपूर्ण झारखण्ड प्रदेश से पार्टी के कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे.
डॉ. देवशरण भगत जी ने अपने संबोधन में कहा,कि पार्टी का स्थापना दिवस को ,पार्टी बलिदान दिवस के रूप में मनाएगी.झारखंड स्वाभाविक राज्य नहीं है ,अलग राज्य के आंदोलन में आजसू के नौजवानों के कुर्बानी के बदौलत झारखंड अलग राज्य बना है.आंदोलन काल में आजसू के नौजवानों ने अपना बलिदान दिया ,घर बार छोड़े अपनी जवानी कुर्बान की अपना सर्टिफिकेट जलाया आर्थिक नाकेबंदी की, तब जा कर सरकार अलग राज्य बनाने की मांग को स्वीकार किया.बलिदान दिवस के अवसर पर संघर्ष के इतिहास का बोध कार्यकर्ताओं को कराया जाएगा l वर्तमान सरकार के कार्य काज का समीक्षा किया जाएगा .साथ ही भावी कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी .
जिला प्रभारी अरविंद यादव ने कहा,गुमला जिला में धारदार कार्यकर्ताओं का मजबूत और सशक्त संगठन विस्तार किया जाएगा.जनमुद्दों को लेकर पार्टी के एक एक कार्यकर्ता मुखर रहेंगे.जिला अध्यक्ष दिलीप नाथ साहू ने कहा,गुमला जिला के सभी प्रखंड एवं पंचायत से सक्रिय कार्यकर्ता बलिदान दिवस में शामिल होंगे.जिसमें आजसू पार्टी के आंदोलन कारीर्यों के बलिदान को याद कर उन्हें सम्मान देने,एवं आजसू के नौजवानों को हर चुनौती के संघर्ष के लिए तैयार रहने की बात कही.
आज के बैठक में आजसू पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष सलीम टोप्पो ने आजसू पार्टी और केंदीय अध्यक्ष माननीय सुदेश कुमार महतो जी के नेतृत्व पर आस्था विश्वास रखते हुए पार्टी में घर वापसी किए.इनके अलावे पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष इंदु देवी चापो देवी झरियो देवी, रानी देवी, प्रकाश सोनी बंधनू उरांव आजसू पार्टी में घर वापसी किया.सभी को डॉक्टर देवशरण भगत जी ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया.
इस बैठक में मुख्य रूप से रांची रांची जिला सचिव दयाशंकर झा जी, साथ में कैप कुमार, जिला अध्यक्ष दिलीप नाथ साहू,केंद्रीय सचिव सह सिमडेगा जिला प्रभारी गोपीनाथ सिंह ,केंद्रीय सदस्य दुर्गा साहू, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र खरवार ,छोटू उर्फ दीपक साहू जिला सचिव,गोलू श्रीवास्तव ,उपाध्यक्ष रामू गोप, मनदीप महली,सुखदेव गोप मीडिया प्रभारी सुरेंद्र कुमार, किसान संघ जिला अध्यक्ष मेघनाथ साहू, जिला उपाध्यक्ष उत्तम कुमार, छात्र संघ प्रभारी सानू कुमार, विकास साहू, लायन मनीष सिंह ,मार्कोस मिंज , समलेश शर्मा, अजीत साहू ,अशोक कुमार सिंह सलीम टोप्पो ,प्रकाश सोनी, बंधनु उरांव, इंदु देवी, जरिया देवी, रानी देवी, चापो देवी, राजेश गोप सहित पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित थे.