Saturday, Jun 28 2025 | Time 12:50 Hrs(IST)
  • Maiya Samman Yojana: अगले हफ्ते महिलाओं के खाते में खटाखट जाएगी मंईयां सम्मान योजना की राशि
  • साइबर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, नुक्कड़ सभा के माध्यम लोगों को किया जागरूक
  • शादी के सात वचन को मात्र दो महीना में ही सीमा कुमारी ने तोड़ा, मौका देखकर हुई फरार
  • सुगौली में एसपी स्वर्ण प्रभात ने देर रात्रि थाने का किया औचक निरीक्षण
  • रांची दौरे पर सपा के राष्ट्रीय सचिव अरशद खान, कहा- मुसलमानों को भी प्रधानमंत्री लगाएं गले
  • सड़क हादसे में खून से लथपथ युवक को बेरमो थाना की पुलिस ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, पुलिस ने दिखायी नेकदिली
  • मुरी-गोला रोड बना कीचड़ का दलदल, 18 घंटे से सड़क जाम, प्रशासन मौन
  • अमरनाथ यात्रा 2025: 3 जुलाई से शुरू होगी पवित्र यात्रा, जानिए कैसे करें बाबा बर्फानी के दर्शन और कितना लगेगा खर्च
  • केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड में 10 छात्रों के रजिस्ट्रेशन डेनियल के विरोध में उठती छात्र आवाज
  • समस्तीपुर जंक्शन पर जननायक एक्सप्रेस में चढ़ते वक्त फिसला युवक, कट गया पैर, हालत गंभीर
  • आवास योजना का लाभ मांगने आए युवक को समझाना बुझाना मुखिया को पड़ा भारी, नशेड़ी ने बंदूक लहराकर जान से मारने की दी धमकी
  • दहेज़ के लिए नव विवाहित की हत्या, घर वाले फरार, पुलिस को दी गई सुचना
  • Shefali Jariwala Death: 'कांटा लगा गर्ल' का 42 की उम्र में निधन, पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
  • विनय चौबे है असली मास्टरमाइंड! शराब घोटाले मामले में कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया ने किए कई अहम खुलासे
  • विदेश में रिक्शे पर इस क्रिकेटर ने मंचाया बवाल, भोजपुरी गाने पर भी किया डांस
झारखंड


CM हेमंत सोरेन से मरांङ बुरू बचाओ संघर्ष समिति (संथाल समाज) के 51 सदस्य प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

CM हेमंत सोरेन से मरांङ बुरू बचाओ संघर्ष समिति (संथाल समाज) के 51 सदस्य प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: CM हेमन्त सोरेन से कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मरांङ बुरू बचाओ संघर्ष समिति (संथाल समाज) के 51 सदस्य प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने एक ज्ञापन के माध्यम से मरांङ बुरू  (पारसनाथ) पीरटांड, गिरिडीह (झारखण्ड) संथाल आदिवासियों के धार्मिक तीर्थ स्थल को संरक्षित करने एवं प्रबंधन निगरानी, नियंत्रण एवं अनुश्रवण के लिए ग्राम सभा को जिम्मेवारी देने संबंधित कुछ महत्वपूर्ण मांगों से अवगत कराया. मौके पर विशेष रूप से दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री  फागू बेसरा,  मरांङ बुरू बचाओ संघर्ष समिति (संथाल समाज) के अध्यक्ष  रामलाल मुर्मू एवं साहित्यकार  भोगला सोरेन उपस्थित रहे.

 


मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन को मरांङ बुरू बचाओ संघर्ष समिति (संथाल समाज) के सदस्यों ने अवगत कराया कि मरांङ बुरू (पारसनाथ पर्वत) पीरटांड, गिरिडीह (झारखण्ड) युगों-युगों से प्राचीन काल से हम संथाल समुदाय "मरांङ बुरू" को ईश्वर के रूप में पूजा करते आ रहें हैं. छोटानगपुर काश्तकारी अधिनियम 1908, सर्वे भूमि अधिकार अभिलेख, कमीश्नरी कोर्ट, पटना हाई कोर्ट एवं प्रीवी कौन्सील कोर्ट से संथाल आदिवासियों को प्रथागत अधिकार (Customary right) प्राप्त है ,अत: झारखण्ड़ सरकार से माँग है कि मरांङ बुरू (पारसनाथ पर्वत) को संथालों का धार्मिक तीर्थ स्थल घोषित किया जाए.

 

मरांङ बुरू बचाओ संघर्ष समिति (संथाल समाज) की अन्य मांगे..

भूमि एवं धार्मिक स्थल संविधान के अनुसार राज्यों का विषय है. झारखण्ड सरकार से माँग है कि आदिवासियों के धार्मिक स्थल मरांङ बुरू,  लुगू बुरू, अतु/ग्राम, जाहेर थान (सरना), माँझी थान, मसना, हड़गडी आदि धार्मिक स्थल की रक्षा के लिए आदिवासी धार्मिक स्थल संरक्षण अधिनियम बनाया जाए. भारत सरकार पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मन्त्रालय संशोधन मेमोरंडम पत्र F.No 11-584/2014-WL दिनाक 05 जनवरी 2023 एवं झारखण्ड सरकार पर्यटन, कला, संस्कृक्ति विभाग के पत्रांक 1391, दिनांक 22.10.2016 एवं विभागीय पत्रांक 14/2010-1995 दिनांक 21.12.2022 का दिशा-निर्देश जिसमें मौस मदीरा के सेवन एवं खरीद-बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है. मरांङ बुरू  (पारसनाथ पहाड़) को सिर्फ जैन समुदाय का सम्मेद शिखर विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल का उल्लेख किया गया है, जो जैन समुदाय के पक्ष में एक तरफा एवं असंवैधानिक आदेश है. उसे रद्द किया जाए.

 

मरांङ बुरू (पारसनाथ पर्वत) संथालों आदिवासियों के धार्मिक तीर्थ स्थल को सुप्रीम कोर्ट केस संख्या 180/2011 एवं अनुसूचित जनजाति और अन्य पराम्परागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 के धारा 3 अंतर्गत सामुहिक वन भूमि अधिकार के तहत संरक्षण, प्रबंधन, निगरानी नियंत्रण एवं अनुश्रवण की जिम्मेवारी वहाँ के आदिवासियों के ग्राम सभा को सौपा जाए.

 

अनुसूचित जनजाति और अन्य पराम्परागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 सम्पूर्ण देश में लागू है. परन्तु बिना ग्राम सभा की सहमति से भारत सरकार पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अधिसूचना संख्या 2795 (अ) दिनांक 02 अगस्त 2019 के तहत मरांग बुरू (पारसनाथ पर्वत) को पारिस्थितिकी संवेदी जोन (Eco Sensitive Zone) घोषित किया गया है, जो असंवैधानिकहै. केन्द्र एवं राज्य सरकार से मांग है कि इसे रद्द करते हुए मरांङ बुरू (पारसनाथ पर्वत) पर संथाल आदिवासियों के प्रथागत अधिकार (Customary right) को संरक्षित किया जाए.

 

मरांङ बुरू युग जाहेर, वाहा-बोंगा पूजा महोत्सव फागुन शुल्क पक्ष तृतीय तिथि को राजकीय महोत्सव घोषित किया जाए. मरांङ बुरू  (पारसनाथ पर्वत) में जैन समुदाय के द्वारा वन भूमि पर अवैध ढंग से मठ-मंदिर, धर्मशाला आदि निर्माण किया गया है, अवैध ढंग से निर्माण को अतिक्रमण से मुक्त किया जाए. मौके पर मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने मरांङ बुरू बचाओ संघर्ष समिति (संथाल समाज) के प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार द्वारा उनकी मांगों पर विधिसम्मत यथोचित कार्रवाई की जाएगी.

 

इस अवसर पर मरांङ बुरू बचाओ संघर्ष समिति (संथाल समाज) के झारखंड, उड़ीसा, बंगाल एवं छत्तीसगढ़ के बुद्धिजीवी सदस्य शामिल थे.

 


 
अधिक खबरें
Jharkhand Weather Update: झारखंड में आंधी-तूफान ढाह रही कहर! कई जिलों में तेज बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी
जून 28, 2025 | 28 Jun 2025 | 7:51 AM

झारखंड में मानसून अब रफ्तार पकड़ चुका है और कई जिलों में तेज बारिश के साथ वज्रपात का खतरा मंडरा रहा हैं. मौसम विभाग ने शनिवार 28 जून को रांची समेत 13 जिलों में तेज बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया हैं. वहीं, रविवार 29 जून को चतरा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़, रांची और गुमला में भारी बारिश की चेतावनी के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया हैं.

रांची से पटना और फिर लखनउ जाने वाली इंडिगो फ्लाईट को अचानक सुरक्षा कारणों के वजह से रोका गया
जून 27, 2025 | 27 Jun 2025 | 9:55 PM

रांची से पटना और फिर लखनउ जाने वाली इंडिगो फ्लाईट को अचानक से सुरक्षा कारणों के वजह से रोक दिया गया है, लैंडिंग के बाद पायलट को लगा कि फ्लाईट के अगले हिस्से का टायर पिचका हुआ है

Jagannath Rath Yatra 2025: सोने की झाडू से की जाती है सफाई, यहां से हुई है रथ यात्रा की शुरुआत..
जून 27, 2025 | 27 Jun 2025 | 4:11 AM

हिंदु धर्म में जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर बहुत ही बड़ा महत्व है. यह यात्रा प्रत्येक साल आषाढ़ शुक्ल द्वितीया तिथि के दिन ओडिसा के पुरी में भव्य रुप से निकाली जाती है. इस यात्रा में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा रथों में सवार रहती हैं और नगर भ्रमण के लिए निकलती है.

गूरूजी शिबू सोरेन के स्वास्थ्य लाभ को लेकर की गई पूजा अर्चना
जून 27, 2025 | 27 Jun 2025 | 2:53 PM

गूरूजी शिबू सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर पूजा अर्चना की गई.

विकास से अब भी दूर है यह गांव, बीमार पड़ने पर मरीजों को खाट पर लाद सड़क तक लाने को विवश हैं ग्रामीण
जून 27, 2025 | 27 Jun 2025 | 2:49 PM

विकास की पोल खोलती यह तस्वीर गोमिया के पचमो पंचायत के हरैया टांड़ की हैं. झुमरा पहाड़ पर बसे इस गांव में आज तक पक्की सड़क नहीं बनी बमुश्किल मोटरसाइकल से आना जाना होता है, लेकिन लगातार हो रही बारिश ने वह भी दूभर कर दिया हैं.