झारखंडPosted at: जनवरी 24, 2025 बूढ़ा पहाड़ नक्सली मुक्त अभियान में शामिल 4 पुलिस अफसर दिल्ली में होंगे सम्मानित, गृह मंत्री अमित शाह के हाथों मिलेगा पुरस्कार
न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड के बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों को समाप्त करने के लिए किए गए संघर्ष के लिए चार पुलिस अफसरों को दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा. इन पुलिस अफसरों को गृह मंत्री अमित शाह के हाथों पुरस्कार मिलेगा. यह सम्मान उन्हें उनकी साहसिक कोशिशों और कठिनाइयों के बावजूद नक्सलवाद के खिलाफ किए गए संघर्ष के लिए दिया जा रहा हैं.
सम्मानित होने वाले अधिकारी
- अंजनी अनजन, एसपी लातेहार
- गौतम कुमार, अवर निरीक्षक
- जमील अंसारी, अवर निरीक्षक
- मनोहर राम, पुलिस जवान