Wednesday, Jul 16 2025 | Time 11:20 Hrs(IST)
  • जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग, आधा दर्जन से ज्यादा हिरासत में
  • चोरो के हौसले बुलन्द, एक ही रात में आंगनबाड़ी समेत तीन जगहो में चोरी
  • बिहार विधानसभा से पहले बिहार में शुरू हो गई राजनीतिक खीचतान
  • गजब बेइज्जती है! महिला ने विदेश में किया ऐसा ड्रामा सिर पकड़ लेंगे सभी भारतीय, देखें Video
  • बोकारो के गोमिया में पुलिस और नक्सलियों की बीच मुठभेड़, एक जवान शहीद
  • पटना एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा टला, 173 यात्रियों की जान बची, पायलट की सूझबूझ से हुई सुरक्षित लैंडिंग
  • उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी जीप, 8 की मौत, 6 घायल
  • Jharkhand Monsoon Session 2025: झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 1 अगस्त से, इस दिन पेश होगा प्रथम अनुपूरक बजट
  • CBI की बड़ी कार्यवाई, रिश्वत लेते पकड़े गए NHAI के दो अधिकारी
  • 1 अगस्त से फिर उड़ान भरेगी एयर इंडिया की उम्मीद, अंतरराष्ट्रीय सेवाएं धीरे-धीरे होंगी बहाल
  • गढ़वा में मनरेगा योजना में अनियमितता उजागर, गढ़वा डीसी की बड़ी कार्रवाई, मुखिया के वित्तीय शक्ति जब्त, कई मनरेगा कर्मी को कार्यमुक्त एवं निलंबित!
  • ऑपरेशन “जन जागरण” के तहत मुरी स्टेशन पर आरपीएफ ने यात्रियों को किया जागरूक
  • दिउड़ी मंदिर पर फिर गरमाया माहौल, सौंदर्यीकरण को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध
  • बारापलासी-नोनीहाट रेल्वे स्टेशन के किमी/नं-93/7 के बीच स्थानीय व्यक्ति की ट्रेन से कटकर हुई मौत
  • सिल्ली के सिंगपुर चौक में घर गिरने से बाल-बाल बचे मां बेटे
झारखंड


Corona Breaking : कोडरमा से 11, सिमडेगा से 4 और रांची से 2 नये कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि, झारखंड में संक्रमितों की कुल संख्‍या 350

Corona Breaking : कोडरमा से 11, सिमडेगा से 4 और रांची से 2 नये कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि, झारखंड में संक्रमितों की कुल संख्‍या 350

रांची : झारखंड में कोरोना के 17 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. रांची में कुल 584 टेस्‍ट हुये थे, जिसमें 571 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई, वहीं 17 सैंपल पॉजिटिव मिले. इसके साथ ही झारखंड में कुल संख्‍या 350 हो गई.17 कोरोना पॉजिटिवों में 11 कोडरमा के हैं. सिमडेगा से 4, रांची से 2 मिले हैं, जिसमें एक अनगड़ा और एक रिम्‍स से मिला है. कोडरमा से मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज सभी  प्रवासी मजदूर हैं. 



वहीं इससे पहले जमशेदपुर से तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले. इसके साथ ही राज्‍य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्‍या 333 हो गई थी. आज जमशेदपुर से मिले तीनों कोरोना पॉजिटिव प्रवासी हैं और सभी बाहर से आए थे. जांच करने के बाद सभी को एमजीएम भेज दिया गया था. एक व्यक्ति हरियाणा और एक उड़ीसा से आया था. तीसरे की ट्रेवल हिस्‍ट्री का पता लगाया जा रहा है. तीनों पॉजिटिव मरीज आने के बाद घर नहीं गया था, जो एक राहत की बात है.


वहीं झारखंड में शुक्रवार 22 मई को कुल 22 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई थी. इनमें हजारीबाग के 8, गुमला के 7, चाईबासा के 3, रामगढ़ के 3 और जमशेदपुर से 1 शामिल थे. शुक्रवार को कोल्हान से मिले सभी 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज प्रवासी मजदूर हैं और सभी बाहर से झारखंड आये थे. जमशेदपुर और चाईबासा से 23 मई को कोल्हान में संक्रमितों की कुल संख्या 28 हो गयी है. जिसमें जमशेदपुर में 20चाईबासा में 4 और सरायकेला में 4 मामले हैं. 


इससे पहले गुरुवार को झारखंड में 18 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे. जिसमें रांची के चान्हो व मांडर से 7, बोकारो से 5, कोडरमा से 2, सरायकेला से 2, जमशेदपुर और ओरमांझी से 1-1 मरीज शामिल थे.


झारखंड में किस दिन कितने कोरोना पॉजिटिव मिले  

31st March : रांची के हिंदपीढ़ी इलाके से 22 वर्षीय मलेशियाई महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई. वह तबलीग जमात से जुड़ी थी.

02nd April : हजारीबाग के विष्‍णुगढ़ का रहने वाला युवक मिला कोरोना पॉजिटिव.

05th April : बोकारो की महिला में कोरोना की पुष्टि हुई. वह बंग्‍लादेश से लौटी थी. वह तबलीग जमात से जुड़ी हुई थी.

06th April : रांची के हिंदपीढ़ी से एक 54 वर्षीय महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई. वह डायलिसिस की मरीज थी.

08th April : हिंदपीढ़ी के 5, बोकारो के चंद्रपुरा में 3 और गोमिया में 1 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे. जिसमें गोमिया के मरीज की मौत हो गई है. इस दिन कुल 9 मरीज की पुष्टि हुई थी.

09th April : बोकारो के चंद्रपुरा के एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई.

11th April : हिंदपीढ़ी, हजारीबाग और कोडरमा से 1-1 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई. इस दिन कुल 3 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई थी.

12th April : बोकारो के गोमिया के साड़म में दो कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई.

13th April : रांची के हिंदपीढ़ी से 3, बोकारो तथा गिरिडीह से 1-1 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले. इस दिन कुल 5 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई.

14th April : रांची के हिंदपीढ़ी से 2 और सिमडेगा से एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई. इस दिन कुल 3 मरीज सामने आये.

15th April : रांची के हिंदपीढ़ी से एक मरीज पॉजिटिव पाया गया.

16th April : धनबाद के कुमारधुबी का एक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया.

17th April : रांची के हॉटस्‍पॉट हिंदपीढ़ी से 3 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई.

18th April : रांची के हॉटस्‍पॉट हिंदपीढ़ी से 1, धनबाद के हीरापुर से 1 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई. वहीं रांची के बरियातू में रहने वाले रिटायर्ड डीडीसी में कोरोना की पुष्टि हुई, मगर उनकी रिपोर्ट गुड़गांव के मेदांता अस्‍पताल में पॉजिटिव आयी.

19th April : रांची के हिंदपीढ़ी से 5, बेड़ो से 1 और सिमडेगा से 1 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई.

20th April : हिंदपीढ़ी से 1, बोकारो से 1 और हजारीबाग से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई.

22nd April : रांची के हिंदपीढ़ी के 3 और गढ़वा से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई.

23rd April : रांची के हिंदपीढ़ी से 7 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई.

24th April : देवघर से 1 कोरोना मरीज की पुष्टि हुई.

25th April : रांची के हिंदपीढ़ी से 4, कांटाटोली से 1 और पलामू के लेस्‍लीगंज से 3 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई.

26th April : झारखंड में कुल 16 मरीजों की पुष्टि हुई है. इनमें सदर अस्पताल की 5 नर्सें, हिंदपीढ़ी से 6, हरमू के इमली चौक से 1, पंजाबी भवन में क्वारंटाइन हो रहा निवासी एक युवक, गढ़वा से 2 लोग और जामताड़ा से 1 मरीज शामिल हैं.

27th April : झारखंड में कुल 20 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि. जिसमें Kadru से 1, Doranda से 1, Kanke से 1, Rims Isolation वार्ड से 1, Railway Station Road से 1, Hindpiri थाना के ASI समेत हिंदपीढ़ी से 8, Lake Road से 1, इटकी से 3 और बेड़ो से 3 मरीज की पुष्टि की गयी है.

28th April : हॉटस्पॉट हिंदपीढ़ी के कुर्बान चौक से 1 और राइन मोहल्ले से 1 मरीज की पुष्टि.

29th April : जामताड़ा से 1 और हिंदपीढ़ी से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि.

30th April : हिंदपीढ़ी से 2 और रिम्स के आइसोलेशन वार्ड से 1 और गोड्डा से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. 

01st May : हिंदपीढ़ी से 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. 

02nd May : देवघर से 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. 

05th May : रांची के हॉटस्पॉट हिंदपीढ़ी  से 8 और दुमका से 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. इसके साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 125 हो गयी.

06th May : रांची के हॉटस्पॉट हिंदपीढ़ी से 1 और रिम्स की 1 नर्स कोरोना पॉजिटिव. दोनों संक्रमित मरीज महला है. इसके साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 127 हो गयी.

07th May : पलामू से 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 132 हो गयी.

08th May : मुंबई से झारखंड लौट रहा 1 व्यक्ति, गढ़वा से 20 और कोडरमा से 2. कुल संख्या हुई 154

09th May : धनबाद से 2 कोरोना मरीज की पुष्टि. झारखंड में कुल संख्या हुई 156.

10th May : हजारीबाग से एक और गिरिडीह से 3 कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में कुल संख्‍या हुई 160.

11th May : हिंडपीढ़ी से 1 और गिरिडीह से 1 कोरोना मरीझ की पुष्टि. झारखंड में कुल संख्या 162.

12th May : चाकुलिया से 2, गिरिडीह के गांडेय से 1, हजारीबाग से 6, रांची से 1 और लातेहार से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. कुल संख्या 173.

13th May : रांची के हिंदपीढ़ी से 1, मांडर से 1, कोडरमा से 2 और गिरिडीह से 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. कुल संख्या 181.

14th May : रांची से 5, पलामू से 7, जमशेदपुर और कोडरमा से 1-1 और हजारीबाग से 8 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. कुल संख्या 203.

15th May : हजारीबाग से 6, धनबाद से 1, गढ़वा से 4 और जमशेदपुर से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. कुल संख्या 215.

16th May : गढ़वा से 1 और इटकी से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. कुल संख्या 217.

17th May : रांची से 1, लोहरदगा से 1, देवघर से 1, हजारीबाग से 1 और रामगढ़ से 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. कुल संख्या 223.

18th May : लातेहार से 2, गुमला से 1, जमशेदपुर से 1, चाईबासा से 1, गढ़वा से 1, धनबाद से 1 औऱ हजारीबाग से 1 मरीज की पुष्टि कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. कुल संख्या 231.

19th May : कोडरमा 3, हजारीबाग से 6, रामगढ़, जमशेदपुर, लातेहार, सरायकेला, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा और रांची के रिम्स से 1-1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. कुल संख्या 248.

20th May : गढ़वा से 18, जमशेदपुर से 9, कोडरमा से 5, गिरिडीह से 5, गुमला 1, सरायकेला 1, धनबाद 1, चतरा 1 और हजारीबाग से 1 मरीज की पुष्टि. कुल संख्या हुई 290.

21st May : बोकारो से 5, रांची के चान्हों व मांडर से 7, कोडरमा से 2, रायकेला से 2, ओरमांझी और जमशेदपुर से 1-1 मरीज की पुष्टि. कुल संख्या हुई 308.

22nd May : हजारीबाग से 8, रामगढ़ से 3, चाईबासा से 3, गुमला से 7 और जमशेदपुर से 1 मरीज की पुष्टि. कुल संख्या हुई 330.

23rd May :  जमशेदपुर से 3 मरीज, कोडरमा से 11, रांची से 2 और सिमडेगा से 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई. कुल संख्या हुई 350.

अधिक खबरें
Jharkhand Monsoon Session 2025: झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 1 अगस्त से, इस दिन पेश होगा प्रथम अनुपूरक बजट
जुलाई 16, 2025 | 16 Jul 2025 | 9:28 AM

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र का औपबंधिक कार्यक्रम मंगलवार को जारी किया गया. यह सत्र 1 अगस्त 2025 से प्रारंभ होगा और 7 अगस्त तक चलेगा. हालांकि, दो दिन की छुट्टी के कारण यह सत्र केवल पांच दिनों

CBI की बड़ी कार्यवाई, रिश्वत लेते पकड़े गए NHAI के दो अधिकारी
जुलाई 16, 2025 | 16 Jul 2025 | 9:11 AM

रिश्वत के मामले में सीबीआई ने एनएचएआई के दो अधिकारियों समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं. इन सभी पर झारखंड में एक राजमार्ग परियोजना से संबंधित लाखों रुपए घुस लेने का आरोप हैं. इस मामले में बीआई ने बीवीईपीएल के सीइओ को भी गिरफ्तार किया हैं.

बहरागोड़ा पुलिस के द्वारा यात्री वाहनों पर चलाया गया सघन जांच अभियान
जुलाई 16, 2025 | 16 Jul 2025 | 7:26 AM

मंगलवार को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से अंतरराज्यीय एवं अंतरराष्ट्रीय यात्री वाहनों पर सघन जांच अभियान चलाया गया. यह कार्रवाई क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और संभावित संदिग्ध गतिविधियों पर नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए की गई. इस अभियान का नेतृत्व बहरागोड़ा थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने किया. उनके साथ पुलिस बल के जवान कालियाडिंगा मुख्य चौक पर तैनात रहे.

Jharkhand Weather Update: झारखंड में भारी बारिश का कहर! 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
जुलाई 16, 2025 | 16 Jul 2025 | 6:57 AM

झारखंड में मानसून एक बार फिर से रफ्तार पकड़ता नजर आ रहा हैं. मौसम विभाग ने बुधवार यानी आज राजधानी रांची समेत छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की हैं. मौसम विभाग ने गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा और गिरिडीह जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया हैं. इन इलाकों में 16 जुलाई को मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई हैं.

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव और झारखंड के सचिव के साथ की बैठक
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 11:29 PM

ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने आज नई दिल्ली में ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव शैलेश कुमार सिंह एवं ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार के सचिव के. श्रीनिवासन से एक महत्वपूर्ण बैठक की. यह उच्चस्तरीय बैठक झारखंड में ग्रामीण विकास को गति देने तथा केंद्र और राज्य सरकार के बीच सहयोग को सशक्त बनाने पर केंद्रित रही.