Saturday, Jul 19 2025 | Time 10:14 Hrs(IST)
  • रांची के खादगढ़ TOP पदस्थापित पदाधिकारी भीम सिंह के सूझबूझ से मिला यात्री का गुम हुआ 80 हजार रुपया,
  • रांची के खादगढ़ा टीओपी की दीवार गिरी
  • रांची से हवाई सफर हुआ सस्ता: टिकट के दाम में 3 से 4 हजार की गिरावट, जानिए वजह
  • झारखंड में कोचिंग सेंटरों पर कसेगा शिकंजा, सरकार ला रही नया कानून
  • 23 जुलाई को पलामू प्रमंडलीय कांग्रेस कमेटी का प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
  • भारत के 34 मछुआरों को बांग्लादेश ने पकड़ा, वापसी के लिए केंद्र सरकार ने बनाया दबाव
  • Jharkhand Weather: झारखंड में मानसून का कहर! 23 और 24 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
झारखंड


प्रभार विवाद पर 'हजारीबाग मॉडल', "संकुल साधन सेवी' बने मध्य विद्यालय ओरिया के प्रभारी प्रधानाध्यापक

शिक्षा विभाग का चौंकाने वाला कदम, उठे गंभीर सवाल!
प्रभार विवाद पर 'हजारीबाग मॉडल',

प्रशांत/न्यूज़11 भारत





हजारीबाग/डेस्क: हजारीबाग में संकुल साधन सेवी (सीआरपी) को प्रधानाध्यापक का वित्तीय प्रभार दिए जाने के बाद शिक्षा विभाग सवालों के घेरे में आ गया है। मध्य विद्यालय ओरिया सदर में सीआरपी को प्रभारी प्रधानाध्यापक का पद सौंपे जाने के फैसले पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि संविदा पर नियुक्त सीआरपी को आखिर कैसे वित्तीय प्रभार दिया जा सकता।

खतरनाक 'नजीर': क्या हजारीबाग से मिलेगा 'कानून तोड़ो' समाधान !

 

यह कदम एक खतरनाक 'नजीर' कायम कर सकता है। एक ओर जहां सुशासन और कानून के राज की बातें की जाती हैं वहीं दूसरी ओर ऐसे फैसले प्रशासनिक निर्णयों को विपरीत परिस्थितियों में लेने की चुनौती को और बढ़ा रहे हैं। क्या हजारीबाग से निकल रहा यह 'समाधान' शिक्षा व्यवस्था में नियमों की अनदेखी को और बढ़ावा देगा? क्या नियम-कानून को ताक पर रखकर समाधान जायज हो सकते हैं? विभाग को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए और सुनिश्चित करना चाहिए कि सभी निर्णय कानून और नियमों के दायरे में ही लिए जाएं।

 

नियमों की अनदेखी या राजनीतिक दबाव!

यह निर्णय न केवल सरकारी नियमों का स्पष्ट उल्लंघन प्रतीत होता है बल्कि यदि इसमें किसी प्रकार की वित्तीय अनियमितता होती है तो इसकी जवाबदेही कौन लेगा? जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) और प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीईईओ) पर सवाल उठना लाजिमी है. सूत्रों की मानें तो मध्य विद्यालय ओरिया में प्रभार न दिए जाने के मामले में राजनीतिक हस्तक्षेप की बात सामने आ रही है. ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या अधिकारी राजनीतिक दबाव में आकर कानून सम्मत फैसले नहीं ले पा रहे हैं? यदि ऐसा है तो उनके पद पर बने रहने का क्या औचित्य है?

 

विवादित विद्यालयों का 'अजीब' समाधान !

जिले के कई विद्यालयों में प्रधानाध्यापक का प्रभार लेने को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा है. अब सीआरपी को प्रभार दिए जाने की इस 'वैकल्पिक व्यवस्था' को कुछ लोग विवादित विद्यालयों के लिए एक 'रास्ता साफ' करने के तरीके के रूप में देख रहे हैं. यह सुझाव दिया जा रहा है कि जिन विद्यालयों में प्रभार नहीं लिया जा रहा है वहां भी संकुल के सीआरपी को ही प्रभार सौंप देना चाहिए. भले ही यह सरकारी नियमों का उल्लंघन ही क्यों न हो. से जुड़े विवादित विद्यालयों के लिए यह 'हजारीबाग मॉडल वास्तव में प्रासंगिक है?

 



 

अधिक खबरें
Jharkhand Weather: झारखंड में मानसून का कहर! 23 और 24 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
जुलाई 19, 2025 | 19 Jul 2025 | 6:16 AM

झारखंड में फिलहाल मानसून कमजोर पड़ गया है, जिससे लगातार हो रही बारिश से लोगों को कुछ राहत मिली हैं. मौसम विभाग के अनुसार, इस बदलाव के कारण तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती हैं. हालांकि मानसून का ये हाल शायद ही कुछ दिन रहने वाला हैं क्योंकि दोपहर बाद राज्य के कुछ हिस्सों में एक या दो बार मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई गई हैं.

चाईबासा में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया, सड़कों पर किया प्रदर्शन
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:51 PM

सदर प्रखंड के तमाड़बाध पंचायत के पांच गांव दुम्बीसाई, तोलगोए, खप्पर साईं, सिकुरसाई, तामाडबाध और गौशाला में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया. इस अभियान में सभी मानकी मुंडा, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, कॉलेज के छात्रों एवं महिला समिति की सदस्यों ने पदयात्रा की.

लापरवाही की शिकार राज्य सरकार की छात्रों को वितरित की जाने साइकिल योजना
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:24 PM

राज्य सरकार के कल्याण विभाग की महती योजना अब अधिकारियों की लापरवाही का शिकार बन रहा है. गावों के गरीब छात्र छात्राएं को नियमित विद्यालय जाने की प्रतिबद्धता के तहत सरकार की कल्याण विभाग द्वारा हाईस्कूल पहुंचने के लिए साइकिल प्रदान करने की योजना संचालित की गई है. जिसके तहत चयनित छात्र छात्राओं की सूची उपलब्ध होते

केड़ में ट्रैक्टर पलटने से चालक की दर्दनाक मौत, गांव में मचा कोहराम
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:17 PM

छिपादोहर थाना क्षेत्र के केड़ पंचायत अंतर्गत कारीमाटी (तेतर टोला) में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. खेत जोतने के दौरान ट्रैक्टर के पलटने से चालक चंदन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. वह कारीमाटी गांव का रहने वाला था और पच्चु सिंह का पुत्र था. प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदन सिंह ट्रैक्टर से खेत जोत रहा था. खेत में अधिक कीचड़

झारखंड हाई कोर्ट से राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष काजल यादव को राहत, बर्खास्तगी का आदेश रद्द
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:10 PM

झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष काजल यादव को बड़ी राहत देते हुए उनकी बर्खास्तगी के आदेश को रद्द कर दिया है. कोर्ट ने मामले को पुनर्विचार के लिए राज्य सरकार को लौटा दिया है और आदेश पारित करने से पहले प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.