झारखंडPosted at: मई 18, 2025 JSCA चुनाव में रिकॉर्डतोड़ वोटिंग, अब तक का सबसे अधिक मतदान
न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) के चुनाव में इस बार इतिहास रच दिया गया. सुबह से चल रहे मतदान में अब तक का सबसे ऊंचा मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया हैं. दोपहर 12:30 बजे तक 718 वोटरों में से 640 ने मतदान किया हैं. यानी 90% से अधिक मतदान हो चुका हैं. ये मतदान 1 बजे तक होगी, जिसके बाद मतगणना की प्रक्रिया दोपहर 2 बजे से शुरू होगी. बता दें कि, इस बार रांची और जमशेदपुर से सबसे ज्यादा मतदान दर्ज की गई हैं. यह JSCA चुनाव इतिहास का सबसे ज्यादा वोटिंग प्रतिशत वाला चुनाव बन गया हैं.