Wednesday, Jun 11 2025 | Time 10:39 Hrs(IST)
  • गुमला की बेटी 11 वर्षीय आरोही खंडेलवाल को मिला राष्ट्रीय शिल्प साहित्य सम्मान
  • देव स्नान पूर्णिमा पर जगन्नाथ महाप्रभु ने किए शाही स्नान
  • राज्यपाल ने दिए जांच के आदेश, रांची विश्वविद्यालय के वीसी के कार्यालय में होगी जांच
  • बिहार के स्कूल में शिक्षक सस्पेंड, रसोइया से चिकन बनवाने का वीडियो हुआ वायरल
  • ट्रैक्‍टर की चपेट में आने से 8वर्षीय बच्‍चे की गई जान
देश-विदेश


M.S.Dhoni को मिला ICC हॉल ऑफ फेम का सबसे बड़ा सम्मान, जानिए क्या कहा माही ने..

M.S.Dhoni को मिला ICC हॉल ऑफ फेम का सबसे बड़ा सम्मान, जानिए क्या कहा माही ने..

न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: भारतीय क्रिकेट के चमकते और झारखंड के लाडले महेंद्र सिंह धोनी ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली हैं. ICC ने माही को साल 2025 के 'हॉल ऑफ फेम' में शामिल कर लिया हैं. धोनी यह सम्मान पाने वाले भारत के 11वें क्रिकेटर बन गए हैं. धोनी ने इस सम्मान से न सिर्फ उनके प्रशंसक बल्कि पूरा देश गर्वित हैं.
 
ICC ने क्यों चुना धोनी को?
ICC ने धोनी को इस लिस्ट में शामिल करते हुए कहा "धोनी छोटे प्रारूपों के महान खिलाड़ी, क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन फिनिशर, बेमिसाल कप्तान और शानदार विकेटकीपर रहे हैं." धोनी के साथ इस साल ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन, दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ, न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी, हाशिम अमला, पाकिस्तान की सना मीर और इंग्लैंड की सारा टेलर को भी हॉल ऑफ फेम में जगह दी गई हैं. 
 
क्या बोले माही?
महेंद्र सिंह धोनी ने इस सम्मान पर खुशी जाहिर करते हुए कहा "ICC हॉल ऑफ फेम में नामित होना मेरे लिए एक बेहद बड़ा सम्मान हैं. दुनियाभर के दिगाज क्रिकेटरों के साथ अपना नाम देखना मेरे लिए एक अविस्मरणीय पल हैं. यह ऐसा सम्मान है जिसे मैं जीवन भर संजो कर रखूंगा."
 
धोनी के रिकॉर्ड:
 
  • वनडे में सबसे ज्यादा स्टंपिंग: 123 स्टंपिंग
  • विकेटकीपर द्वारा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर: 183 रन
  • भारत के लिए कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा वनडे मैच: 200 मैच
  • 2007 में भारत को पहली टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी दिलाई.
  • 2011 में भारत को 28 साल बाद वर्ल्ड कप जिताया.
  • 2013 में चैंपियन ट्रॉफी जीताकर भारत को फिर गौरव दिलाया. 
  • भारत को 2009 में टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 पर पहुंचाया.
 
धोनी का करियर आंकड़ों में
वनडे: 350 मैच में 10,773 रन, 50.57 की औसत, 10 शतक और 73 अर्धशतक
टेस्ट: 90 मैच में 4876 रन, 38 की औसत और 6 शतक
टी20: 98 मैच, 1617 रन और 2 अर्धशतक
 

 

अधिक खबरें
केरल के तट पर भीषण हादसा! लगातार ब्लास्ट से धधक रही कार्गो शिप, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
जून 10, 2025 | 10 Jun 2025 | 1:18 PM

केरल के समुद्री तट पर एक बड़ा हादसा हो गया हैं. सिंगापुर के झंडे वाली कार्गो शिप MV वान हाई 503 में सोमवार सुबह हुए विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई, जो 24 घंटे से भी ज्यादा समय से धधक रही हैं. अब तक 22 क्रू मेंबर में से 18 को सुरक्षित बचा लिया गया है लेकिन 4 लोग अभी भी लापता हैं.

देश में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले, दिल्ली में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत
जून 10, 2025 | 10 Jun 2025 | 12:05 PM

कोरोना वायरस एक बार फिर देश में दस्तक दे चुका हैं. राजधानी दिल्ली में कोविड-19 के एक्टिव केस 700 का आंकड़ा पार कर चुके हैं. बीते 24 घंटे में दिल्ली में 42 नए मरीज सामने आए हैं. अब तक दिल्ली में 7 मरीजों की मौत दर्ज की जा चुकी हैं.

आज नक्सलियो का भारत बंद, बसव राजू  समेत अन्य की मुठभेड़ में मौत को लेकर बंद बुलाया गया
जून 10, 2025 | 10 Jun 2025 | 10:22 AM

छत्तीसगढ़ के अबुझमाड़ ( गुंडेकोट, नारायणपुर/गढ़चिरोली से सटे) जंगलो में 21 मई को मुठभेड़ में माओवादी नेता नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू समेत 27 नक्सलियो की मौत के विरोध स्वरूप, प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) के केन्द्रीय समिति प्रवक्ता अभय ने 10 जून 2025 को राष्ट्रव्यापी भारत बंद का आह्वान किया हैं.

M.S.Dhoni को मिला ICC हॉल ऑफ फेम का सबसे बड़ा सम्मान, जानिए क्या कहा माही ने..
जून 10, 2025 | 10 Jun 2025 | 10:04 AM

भारतीय क्रिकेट के चमकते और झारखंड के लाडले महेंद्र सिंह धोनी ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली हैं. ICC ने माही को साल 2025 के 'हॉल ऑफ फेम' में शामिल कर लिया हैं. धोनी यह सम्मान पाने वाले भारत के 11वें क्रिकेटर बन गए हैं. धोनी ने इस सम्मान से न सिर्फ उनके प्रशंसक बल्कि पूरा देश गर्वित हैं.

प्रेमिका की चिता में कूदने पहुंचा प्रेमी.. लोगों ने बचाया और फिर कर दी धुनाई
जून 10, 2025 | 10 Jun 2025 | 9:38 AM

महाराष्ट्र के नागपुर में रविवार को एक बेहद भावुक कर देने वाला और हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं. अपनी प्रेमिका के अंतिम संस्कार में पहुंचे एक युवक ने जलती चिता में कूदने की कोशिश की. अपने प्रेमिका से बिछड़ जाने का दुख इस कदर था कि वह अपनी जान देने तक के लिए तैयार हो गया. लेकिन आगे जो हुआ वो सच में हैरान कर देने वाला मामला हैं.