सुमित कुमार पाठक/न्यूज11 भारत
पतरातू/डेस्कः- अपने विभिन्न मांगों और घोषित कार्यक्रम के आलोक में भाकपा माले पतरातू प्रखंड कमेटी की नेतृत्व में मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया गया. पतरातू के समक्ष एक दिवसीय धरना - प्रदर्शन के माध्यम से से अंचल अधिकारी पतरातू को 53 एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को 22 सूत्री मांग पत्र समर्पित किया गया. धरना - प्रदर्शन का नेतृत्व किया पतरातू प्रखंड कमेटी सचिव कॉमरेड नरेश बडा़ईक, जिला कमेटी सदस्य कॉमरेड देवानंद गोप, संजय कुमार शर्मा, अर्जून कुमार सिंह,एपवा नेत्री नीता बेदिया, प्रखंड कमेटी सदस्य कॉमरेड नागेश्वर मुंडा,तृतियाल बेदिया, प्रेमसागर महतो, मनोज मांझी, राजेन्द्र राम, उमेश गोप, बृज नारायण मुंडा, देवकी बेदिया, सोहन बेदिया, नेतृत्व किया इसके अलावा संजय यादव, कांति कुमारी,शनी देबी,सालमती देबी,बिरसी देबी,पुनम देबी,राखी देबी, सरस्वती देबी,मुनिता देबी,सूनिता देबी, बसंती देबी,शनिचरिया देबी, अनिता देवी,शुष्मा देसी,मोहरी देबी, सुमन देवी,डुभनी देबी,सीता देबी, रीना देवी सहित सैंकड़ों महिला पुरुष धरना प्रदर्शन में शामिल हुए.