Sunday, May 19 2024 | Time 11:42 Hrs(IST)
 logo img
  • टेंडर घोटाला मामले में ED के तीखे सवालों का सामना कर रहे मंत्री Alamgir Alam
  • हजारीबाग की सड़कों के किनारे खिल गए गुलमोहर के फूल, खुशबू के साथ गर्मी में दे रहे पथिक को राहत
  • झारखंड में कल होगा 3 लोकसभा सीटों पर मतदान, बूथों के लिए रवाना हो रहे पोलिंग कर्मी
  • PM नरेंद्र मोदी का झारखंड दौरा
  • PM नरेंद्र मोदी का झारखंड दौरा
  • Swati Maliwal Assault Case: आरोपी विभव कुमार पर मोबाइल फॉर्मेट करने का आरोप, कोर्ट ने 5 दिनों के न्यायिक हिरासत में भेजा
  • मानव तस्करों के झांसे में पति की चली गई जान, न्याय की आस में दर-दर भटक रही दलित महिला
  • मानव तस्करों के झांसे में पति की चली गई जान, न्याय की आस में दर-दर भटक रही दलित महिला
  • मानव तस्करों के झांसे में पति की चली गई जान, न्याय की आस में दर-दर भटक रही दलित महिला
  • लोकसभा चुनाव 2024: पांचवें चरण के लिए 20 मई को 49 लोकसभा सीटों पर होगा मतदान
  • लोकसभा चुनाव 2024: पांचवें चरण के लिए 20 मई को 49 लोकसभा सीटों पर होगा मतदान
  • अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोग घायल, दो की हालत गंभीर
  • झारखंड में इस दिन से फिर होगी बारिश ! गर्मी से मिलेगी राहत
झारखंड


हजारीबाग में भाजपा फिर दोहरायेगी जीत या कांग्रेस करेगी वापसी, जम कर पसीना बहा रहे है दोनों विधायक

हजारीबाग में भाजपा फिर दोहरायेगी जीत या कांग्रेस करेगी वापसी, जम कर पसीना बहा रहे है दोनों विधायक
प्रशांत शर्मा/न्यूज़11 भारत

हजारीबाग/डेस्क: झारखंड का हजारीबाग लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र भारत की चुनावी राजनीति में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है. हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभा क्षेत्र है जिनमें बरही और बड़कागांव कांग्रेस के कब्जे में है. वहीं रामगढ़ आजसू के पास और मांडू विधानसभा के भाजपा विधायक जेपी पटेल अब कांग्रेस में शामिल होकर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बन गए है. जबकि हजारीबाग के भाजपा के सदर विधायक मनीष जायसवाल एनडीए उम्मीदवार है. दोनो उम्मीदवार के लगातार जनता के बीच जनसंपर्क चलाने से इस सीट पर जोरदार मुकाबला होने का अनुमान लगाया जा रहा है. हर ओर एक ही चर्चा है कि हजारीबाग लोकसभा सीट पर भाजपा फिर जीत दोहराएगी या कांग्रेस वापसी करेगी.

 

हजारीबाग की जनसांख्यिकी विविधताओं से भरी है और चुनावी नजर से यह झारखंड के लोकसभा क्षेत्रों में रोचक और अहम है. इस निर्वाचन क्षेत्र में विगत 2019 के लोकसभा चुनाव में 64.83% मतदान हुआ था. इस आम चुनाव में हजारीबाग लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा से मनीष जायसवाल और इंडियन नेशनल कांग्रेस से जय प्रकाश भाई पटेल प्रमुख उम्मीदवार है. ऐसे तो हजारीबाग लोक सभा क्षेत्र पर भाजपा का कब्जा रहा है. मगर जब जब विपक्षी दल मिल कर लड़े है तो भाजपा को मुश्किल में डाल दिया है.

 

हजारीबाग झारखंड राज्य के 24 जिलों में से एक है. इसका क्षेत्रफल 3,555 वर्ग किमी है. इस सीट से मंत्री जयंत सिन्हा सांसद रहे है, उनके पिता यशवंत सिन्हा भी इसी सीट से सांसद और मंत्री रह चुके है. साल 1962 और 1967 के लोकसभा चुनाव में हजारीबाग सीट से निर्दलीय प्रत्याशी बसंत नारायण सिंह ने जीत दर्ज की थी. इसके बाद साल 1968 के उपचुनाव में कांग्रेस के मोहन सिंह ओबरॉय ने जीत हासिल की थी. साल 1971 के चुनाव में कांग्रेस के दामोदर पांडेय ने बाजी मारी थी. साल 1977 और 1980 के लोकसभा चुनाव में जनता पार्टी के बसंत नारायण सिंह ने जीत दर्ज की थी.

 

2019 का जनादेश

बीजेपी के जयन्त सिन्हा 7,28,798 वोटों से जीते थे. कांग्रेस के गोपाल प्रसाद साहू 2,49,250 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे. सीपीआई के भुबनेश्वर प्रसाद मेहता 32,109 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे.

 

2014 का जनादेश

साल 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान इस सीट पर मतदाताओं की संख्या करीब 15.18 लाख थी, जिनमें 8.12 लाख पुरुष और 7.06 लाख महिला मतदाता थे. बीजेपी के जयन्त सिन्हा को 4,06,931 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के सौरभ नारायण सिंह 2,47,803 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे और आजसू के लोकनाथ महतो 1,56,186 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे.
अधिक खबरें
टेंडर घोटाला मामले में ED के तीखे सवालों का सामना कर रहे मंत्री Alamgir Alam
मई 19, 2024 | 19 May 2024 | 11:25 AM

टेंडर घोटाला मामले में जेल में बंद झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री और कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम से आज तीसरे दिन भी ईडी की टीम पूछताछ करेगी. इसके लिए उन्हें ईडी टीम उन्हें होटवार जेल से ईडी दफ्तर लेकर आएगी और उनसे मामले से जुड़े कई सवालें पूछेगी.

झारखंड में कल होगा 3 लोकसभा सीटों पर मतदान, बूथों के लिए रवाना हो रहे पोलिंग कर्मी
मई 19, 2024 | 19 May 2024 | 10:38 AM

20 मई (सोमवार) को झारखंड के तीन लोकसभा सीट (चतरा, कोडरमा और हजारीबाग) पर दूसरे चरण में मतदान होंगे. इसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है. पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है. सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और सुरक्षा बल के जवानों को भी तैनात किया गया है

मानव तस्करों के झांसे में पति की चली गई जान, न्याय की आस में दर-दर भटक रही दलित महिला
मई 19, 2024 | 19 May 2024 | 8:58 AM

पलामू जिले में मजदूरी के लिए मानव तस्करों के झांसे में फंसे एक दलित परिवार का मामला प्रकाश में आया है. हरिहरगंज थाना क्षेत्र के कटैया गांव की उर्मिला देवी के पति बिसुनदेव‌ राम के साथ जो हुआ वह तो वाकई चौंकाने वाली घटना है

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जारी किया आदेश, मतदान के दिन मतदाताओं को मिलेगा सवैतनिक अवकाश
मई 19, 2024 | 19 May 2024 | 7:41 AM

लोकसभा चुनाव 2024 में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भारत चुनाव आयोग से प्राप्त निर्देश के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नैंसी सहाय ने मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश घोषित किया है.

14 हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में 20 मई को मतदान, आज पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना, तैयारियां पूर्ण
मई 19, 2024 | 19 May 2024 | 8:24 AM

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया के सफल संचालन के लिए मतदान कर्मियों को बेहतर प्रशिक्षण मिलना अति आवश्यक है. जितना अच्छा प्रशिक्षण मतदान कर्मियों को दिया जाएगा,त्रु