Wednesday, May 22 2024 | Time 03:01 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » गिरिडीह


वाराणसी रांची वंदे भारत ट्रेन के पेंट्रो से निकली आग की चिंगारी, बड़ा हादसा टला, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

वाराणसी रांची वंदे भारत ट्रेन के पेंट्रो से निकली आग की चिंगारी, बड़ा हादसा टला, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
आदित्य पांडेय/न्यूज़11 भारत 

सरिया/डेस्क: भारत के सबसे चर्चित ट्रेन बंदे भारत जो वाराणसी से रांची तक जाती है. में सोमवार की रात लगभग 8:30 बजे के करीब एक बड़ा हादसा टल गया. दरअसल ए ट्रेन अपनी पूरी रफ्तार से जा रही थी. इसी बीच हजारीबाग रोड स्टेशन के नजदीक इंजन के पेंट्रो से आग की चिंगारी निकलने लगी वा कई तरह के विस्फोट की आवाज भी आई. जिसके बाद चालक को इसका एहसास हुआ और उसने इमरजेंसी ब्रेक लगाते हुए स्टेशन में  ट्रेन को रोक लिया. इसके बाद ट्रेन के रुकते ही यात्रियों में आफरा-तफरी मच गया. लोग ट्रेन के डब्बे से प्लेटफार्म पर उतर आए.

 

जानकारी मिलते ही स्टेशन के अधिकारी वा संबंधित विभाग के कर्मचारी इसे ठीक करने में जुट गए. करीब 15 मिनट के बाद निकलती चिंगारी पर नियंत्रण पाया गया तब लोगों को राहत मिली. दरअसल, पेंट्रो ट्रेन के इंजन का ऊपरी हिस्सा है जो 25 हजार वोल्ट के तार के संपर्क में आने के बाद ट्रेन का परिचालन हो पाता है. करीब 8:32 बजे यह ट्रेन हजारीबाग रोड स्टेशन में रुकी और 8:47 बजे रात्रि रवाना किया गया. 

 

इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक एस एन भट्टाचार्य ने बताया कि ट्रेन को तत्काल ठीक कर गोमो स्टेशन भेजा गया. जहां इंजिनियर से पूरी जांच कर ठीक करने की बात कहा गया.
अधिक खबरें
शादी होने से पूर्व अपनी होने वाली पत्नी से सुनसान जंगल में मिलने पहुंचा युवक की ग्रामीणों ने कराई शादी
मई 21, 2024 | 21 May 2024 | 6:46 PM

बेंगाबाद थाना क्षेत्र से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहाँ पर शादी होने से पूर्व अपनी होने वाले पत्नी से मिलने पहुंचे युवक को महंगा पड़ गया जहाँ पर ग्रामीणों ने सुनसान जगह से पकड़े गए

गांडेय के गगनपुर गांव में संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 7:39 PM

गांडेय प्रखंड के गगनपुर में संदेहास्पद स्थिति में एक विवाहिता की मौत हो गई.घटना की सूचना पर ताराटांड़ थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गयी है.

अवैध माइका खदान में चाल धंसने से दो महिला मजदूरों की मौत, एक की स्थिति गंभीर
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 2:40 PM

गिरिडीह के गावां थाना क्षेत्र के परसौनी इलाके में धड़ल्ले से अभ्रख (माइका) की अवैध खदान चल रही है. शुक्रवार को माइका के अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से दो महिलाओं की मौत हो गई. वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल है. घायल का इलाज धनबाद के अस्पताल में चल रहा है. मृतक महिलाओं की पहचान बिहार के गोविन्दपुर निवासी फुलवा देवी व गावां थाना क्षेत्र की निवासी टुनी देवी के रूप में हुई है.

गांडेय विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी अर्जुन बैठा ने बाइक रैली कर झोकीं ताकत
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 8:46 AM

गांडेय उपचुनाव निर्दलीय प्रत्याशी अर्जुन बैठा ने शुक्रवार को पैदल एवं बाइक रैली कर शक्ति प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के साथ निर्दलीय प्रत्याशी अर्जुन बैठा के नेतृत्व में निकली बाइक रैली धोबिया मोड़ से महुदा मोड़, गांडेय बाजार होते हुए लोहारी, महेशमुंडा तक पहुची.

दासडीह मुखिया आवास के सामने से झामुमो प्रचार चार पहिया वाहन की हुई चोरी जांच में जुटी पुलिस
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 9:02 PM

गांडेय थाना क्षेत्र के दासडीह पंचायत के लोहारी गांव स्थित पंचायत की मुखिया निर्मला कुमारी के आवास से गुरुवार की रात को झामुमो की चारपहिया प्रचार वाहन (जेएच10सीपी2932) की चोरी हो गई. वाहन के मालिक प्रदीप पंडित के लिखित आवेदन के आधार गांडेय पुलिस ने कांड संख्या 47/24 के तहत मामला दर्ज करते हुए वाहन की खोजबीन शुरू की है.