Monday, May 20 2024 | Time 06:56 Hrs(IST)
 logo img
  • लोकसभा चुनाव 2024 LIVE: दूसरे चरण में झारखंड के तीन सीटों पर मतदान आज
  • सोनारी में जमीन कारोबारी से करीब साढ़े 3 लाख रुपए की लूट
  • सिमडेगा में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल, दो की हालत गंभीर
झारखंड » गिरिडीह


बक्सीगरजा गांव में आदिवासी समाज की हुई बैठक

बक्सीगरजा गांव में आदिवासी समाज की हुई बैठक
भरत मंडल/ न्यूज 11 भारत

गांडेय/डेस्क: गांडेय प्रखंड के  घाटकुल पंचायत के बक्सीगरजा गांव स्थित बरगद पेड़ के नीचे  आदिवासी युवा मंच के बैनर तले आदिवासी समाज की एक बैठक आदिवासी युवा मंच के प्रखंड अध्यक्ष रामजीत मुर्मू की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में जिला परिषद सदस्या हेंगामुनी मुर्मू, गांडेय प्रखंड उपप्रमुख किशोर मुर्मू ,मेदनीसारे पंचायत के मुखिया दशरथ किस्कू उपस्थित थें. मुख्य अतिथियों समेत अन्य अतिथियों ने आदिवासी समाज में फैली कुरीतियों को दूर कर आदिवासी समाज के लोगों को खासकर आदिवासी समाज के युवाओं को समाज के मुख्यधारा से जोड़ने को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा किया.

 

अतिथियों ने कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति बेहद ही खुबसूरत है लेकिन  वर्तमान में समाज में फैली कुरीतियां समाज को पीछे धकेल रही है. अतिथियों ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए युवाओं को आगे आना होगा.  मंच के सदस्य  समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने, शिक्षा के लिए लोगों को प्रेरित करने का काम कर रही है. इस दौरान समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए शिक्षा पर भी जोर दिया गया. मौके पर रामजीत मुर्मू, प्रेमचंद मुर्मू, बंसतदेव हांसदा, बिनोद हांसदा, बबलु मरांडी,बिरदेव मुर्मू, दुलारी देवी,राम मुर्मू, सुरेश मुर्मू, संगीता मुर्मू, चांदमुनी मरांडी,सालोनी हांसदा समेत आदिवासी समाज के कई महिला पुरुष उपस्थित थें.
अधिक खबरें
अवैध माइका खदान में चाल धंसने से दो महिला मजदूरों की मौत, एक की स्थिति गंभीर
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 2:40 PM

गिरिडीह के गावां थाना क्षेत्र के परसौनी इलाके में धड़ल्ले से अभ्रख (माइका) की अवैध खदान चल रही है. शुक्रवार को माइका के अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से दो महिलाओं की मौत हो गई. वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल है. घायल का इलाज धनबाद के अस्पताल में चल रहा है. मृतक महिलाओं की पहचान बिहार के गोविन्दपुर निवासी फुलवा देवी व गावां थाना क्षेत्र की निवासी टुनी देवी के रूप में हुई है.

गांडेय विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी अर्जुन बैठा ने बाइक रैली कर झोकीं ताकत
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 8:46 AM

गांडेय उपचुनाव निर्दलीय प्रत्याशी अर्जुन बैठा ने शुक्रवार को पैदल एवं बाइक रैली कर शक्ति प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के साथ निर्दलीय प्रत्याशी अर्जुन बैठा के नेतृत्व में निकली बाइक रैली धोबिया मोड़ से महुदा मोड़, गांडेय बाजार होते हुए लोहारी, महेशमुंडा तक पहुची.

दासडीह मुखिया आवास के सामने से झामुमो प्रचार चार पहिया वाहन की हुई चोरी जांच में जुटी पुलिस
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 9:02 PM

गांडेय थाना क्षेत्र के दासडीह पंचायत के लोहारी गांव स्थित पंचायत की मुखिया निर्मला कुमारी के आवास से गुरुवार की रात को झामुमो की चारपहिया प्रचार वाहन (जेएच10सीपी2932) की चोरी हो गई. वाहन के मालिक प्रदीप पंडित के लिखित आवेदन के आधार गांडेय पुलिस ने कांड संख्या 47/24 के तहत मामला दर्ज करते हुए वाहन की खोजबीन शुरू की है.

अनुमंडल पदाधिकारी ने पोस्टल बैलेट से किया मतदान
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 7:54 PM

डुमरी अनुमंडल पदाधिकारी शहजाद परवेज ने लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के चुनाव के नियमित अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र रांची के लिए अपना मताधिकार का प्रयोग पोस्टल बैलेट से मताधिकार का प्रयोग किया है.

पुलिस ऑब्जर्वर ने चेक पोस्टो का किया निरिक्षण
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 7:25 PM

लोकसभा चुनाव को लेकर डुमरी के विभिन्न क्षेत्रों में बनाए गए चेक पोस्टों का पुलिस ऑब्जर्वर गिरिडीह लोकसभा मोहित चावला ने निमियाघाट डुमरी पीरटांड़ नावाडीह चेक पोस्टों का निरीक्षण किया है.