Thursday, May 16 2024 | Time 21:22 Hrs(IST)
 logo img
  • उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 17 मई को केरेडारी में जनसभा को करेंगे संबोधित
  • उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 17 मई को केरेडारी में जनसभा को करेंगे संबोधित
  • जो पिछले दरवाजे से भाजपा में जाना चाहते थे, उन्हें भी डर सताने लगा है: सरयू राय
  • जो पिछले दरवाजे से भाजपा में जाना चाहते थे, उन्हें भी डर सताने लगा है: सरयू राय
  • नगड़ी में महिला से 1 लाख रुपए की लूट, जांच में जुटी पुलिस
  • नगड़ी में महिला से 1 लाख रुपए की लूट, जांच में जुटी पुलिस
  • बरही में भाजपा के चुनावी जनसभा में उमड़ा जनसैलाब, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हुए शामिल
  • बरही में भाजपा के चुनावी जनसभा में उमड़ा जनसैलाब, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हुए शामिल
  • रांची लोकसभा प्रत्याशी यशश्विनी सहाय के चुनावी प्रचार में शामिल होंगे सीएम चंपाई सोरेन
  • रांची लोकसभा प्रत्याशी यशश्विनी सहाय के चुनावी प्रचार में शामिल होंगे सीएम चंपाई सोरेन
  • चौपारण और बरही में भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने किया रोड शो, उमड़ा विशाल जनसैलाब
  • चौपारण और बरही में भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने किया रोड शो, उमड़ा विशाल जनसैलाब
  • झारखंड की सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन की होगी जीत: मुख्यमंत्री
  • झारखंड की सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन की होगी जीत: मुख्यमंत्री
  • रांची में 17 मई को गृह मंत्री अमित शाह का रोड शो, जानिए कार्यक्रम का रोड मैप
राजनीति


Lok Sabha Election: जमशेदपुर संसदीय सीट पर सस्पेंस बरकरार, कार्यकर्ताओं को बंटवारे का इंतजार

Lok Sabha Election: जमशेदपुर संसदीय सीट पर सस्पेंस बरकरार, कार्यकर्ताओं को बंटवारे का इंतजार

मुजतबा हैदर रिजवी/ न्यूज11भारत


जमशेदपुर/डेस्क: इंडिया गठबंधन में सीटों का बंटवारा नहीं होने से कार्यकर्ताओं का मनोबल डाउन हो रहा है. कार्यकर्ता दुविधा में फंसे हैं कि जमशेदपुर सीट कांग्रेस को मिलेगी या झामुमो की झोली में जाएगी. कहीं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के उम्मीदवार बनने की चर्चा है तो कहीं आस्तिक महतो के प्रत्याशी होने का मंथन चल रहा है. कौन दमदार उम्मीदवार साबित होगा. इसे लेकर हर तरफ चर्चा का बाजार गर्म है. लेकिन राजनीतिक विशेषज्ञों की मानें तो शीर्ष नेतृत्व सीटों के बंटवारे में जितनी देर करेगा उसे उतना ही खमियाजा भुगतना पड़ेगा. क्योंकि, तब तक कार्यकर्ताओं के दिलो-दिमाग पर उनका एक उम्मीदवार हावी हो रहा है. अगर वह उम्मीदवार मैदान में नहीं आया तो चुनाव में उनकी सरगर्मी भी प्रभावित हो सकती है. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्व सांसद डॉक्टर अजय कुमार, विजय खां समेत कई कांग्रेसी नेता जमशेदपुर लोकसभा सीट कांग्रेस के खाते में डलवाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं. तो, दूसरी तरफ आस्तिक महतो, सुमन महतो आदि अपने शीर्ष नेतृत्व को यह समझाने की कवायद में जुटे हैं कि झामुमो ही जमशेदपुर लोकसभा सीट पर जीत की इबारत लिख सकता है. वैसे, मुख्यमंत्री चंपई सोरेन जमशेदपुर में कार्यकर्ताओं को  इशारा कर गए हैं कि जमशेदपुर और सिंहभूम सीट पर उनकी पार्टी चुनाव लड़ेगी. लेकिन अधिकारिक ऐलान नहीं होने से सस्पेंस बरकरार है.

 

दोनों पार्टी के कार्यकर्ता लगाए हुए हैं जोर

जमशेदपुर लोकसभा सीट झामुमो के खाते में आए या फिर इसे कांग्रेस हासिल करे. इसे लेकर कार्यकर्ता भी जोर लगाए हुए हैं. पार्टी की जिला इकाई भी इस लोकसभा सीट पर दावेदारी में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है. झामुमो और कांग्रेस की बैठकें लगातार जारी हैं. दोनों दलों की जिला इकाई बराबर प्रस्ताव बनाकर प्रदेश इकाई को भेज रही है कि जमशेदपुर लोकसभा सीट अगर उनकी पार्टी के खाते में रहेगी तभी जीत संभव है. माना जा रहा है कि यह सियासी स्थिति इंडिया गठबंधन के लिए खतरनाक हो सकती है. क्योंकि ऐसे में उस दल के कार्यकर्ता उम्मीदवार का ऐलान होने पर निष्क्रिय हो सकते हैं, जिसके खाते में ये सीट नहीं आए. जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है और सीटों का बंटवारा लेट हो रहा है, वैसे-वैसे कार्यकर्ताओं का मनोबल गिर हो रहा है.

 

बंटवारे में कुछ सीटों पर है पेच

सूत्रों का कहना है कि झामुमो और कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन की अन्य पार्टियों के बीच सीटों का बंटवारा लगभग तय हो चुका है. बस आधिकारिक घोषणा का इंतजार है. सूत्र बताते हैं कि आखिर आधिकारिक घोषणा इसलिए लेट हो रही है. क्योंकि, कुछ सीटों पर अभी भी पेच फंसा हुआ है. कांग्रेस और झामुमो इस बात को लेकर पशो पेश में है कि इन सीटों पर किस पार्टी का उम्मीदवार उतारा जाए. पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इस बात को लेकर मंथन कर रहा है की सीट उसी पार्टी के खाते में डाली जाए, जिसका प्रत्याशी दमदार हो. 

 


 

अधिक खबरें
रांची लोकसभा प्रत्याशी यशश्विनी सहाय के चुनावी प्रचार में शामिल होंगे सीएम चंपाई सोरेन
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 7:51 PM

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कुकड़ू साप्ताहिक हाट मैदान में दोपहर करीब एक बजे रांची लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के पक्ष में जनसभा करेंगे. इसको लेकर इंडिया गठबंधन के लोग तैयारी में जुट गए है. इधर जनसभा से पहले ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने कांग्रेस और झामुमो से जुड़े कार्यकर्ताओ के साथ बैठक की और कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया और जनसभा को सफल बनाने को लेकर प्रचार प्रसार करने को कहा.

झारखंड की सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन की होगी जीत: मुख्यमंत्री
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 7:16 PM

गिरिडीह जिले के गांडेय के जोधपुर में झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने आज कोडरमा संसदीय क्षेत्र के इंडी गठबंधन के भाकपा माले प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह और गांडेय विधानसभा उपचुनाव की झामुमो प्रत्याशी कल्पना सोरेन के पक्ष में चुनावी सभा कर वोट मांगा. मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि भाजपा बहुरूपिया है. इससे सावधान रहने की जरूरत है. हेमंत सोरेन की सरकार गरीबों के लिए काम कर रही थी जो भाजपा को अच्छा नहीं लगा.

रांची में 17 मई को गृह मंत्री अमित शाह का रोड शो, जानिए कार्यक्रम का रोड मैप
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 6:28 PM

केंद्र गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार 17 मई को झारखंड दौरे पर आएंगे. इस दौरान अमित शाह राजधानी रांची में रोड शो करेंगे. वह रांची के बीजेपी प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में वोट करने की अपील करेंगे. इसको लेकर भाजपा के नेता व कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गए हैं. वहीं प्रशासन ने भी रोड शो को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतेजाम किए हैं.

वाराणसी से 33 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज, PM मोदी के साथ मैदान में हैं सिर्फ इतने उम्मीदवार
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 8:57 AM

वाराणसी लोकसभा सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार चुनावी दंगल में उतरे है. इस सीट पर चुनाव के आखिरी चरण के तहत 1 जून को मतदान होगा. इस लोकसभा सीट के लिए पीएम नरेंद्र मोदी सहित कुल 41 प्रत्याशियों ने अपना चुनावी पर्चा भरा है लेकिन इनमें से 33 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र को अवैध घोषित कर दिए गए है.

लखनऊ में आयोजित रैली में बोले राजनाथ : भारत दुनिया का ताकतवर देश बन चूका है
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 7:58 AM

लखनऊ के अमीनाबाद में रैली करने पंहुचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दुनिया मान चुकी है कि भारत दुनिया का ताकतवर देश बन चूका है. आंध्र प्रदेश की एक रैली में आई पैर में चोट के कारण राजनाथ ज्यादा देर तक भाषण नहीं दे सकें, उन्होंने कहा कि वें ज्यादा देर खड़े रहने में असमर्थ है. रक्षा मंत्री ने रैली में संक्षिप्त भाषण दिया.