IND vs NZ 4th T20: मैच से पहले जानें  विशाखापट्टनम के मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट

IND vs NZ 4th T20: मैच से पहले जानें  विशाखापट्टनम के मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट

ind vs nz 4th t20 मैच से पहले जानें  विशाखापट्टनम के मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट

न्यूज11 भारत

रांची/डेस्क: भारतीय टीम मौजूदा समय में न्यूजीलैंड के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है. सीरीज में अभी तक कुल तीन मुकाबले खेले जा चुके है. तीनों मुकाबले में भारतीय टीम ने जीत दर्ज करते हुए सीरीज को अपने नाम कर लिया है. वहीं 28 जनवरी को दोनों टीम इस सीरीज का चौथा मुकाबला खेलने के लिए विशाखापट्टनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में उतरेगी. मैच भारतीय समयानुसार 7 बजे से खेला जाएगा. वहीं टॉस मैच से ठीक आधे घंटे पहले 6:30 बजे होगा. होने वाला चौथा मैच केवल औपचारिकता मात्र खेला जाएगा. क्योंकि भारतीय टीम ने सीरीज में खेले गए तीनों मैचों में जीत दर्ज करते हुए सीरीज को अपने नाम कर लिया है.

भारतीय टीम सीरीज में विजय रथ पर सवार है. तो चलिए होने वाले चौथे मुकाबले से पहले जानते हैं कि क्या मैच के दौरान क्या बारिश होगी या मौसम साफ रहेगा. वहीं मैच के दौरान पिच बल्लेबाजों का साथ देगी या गेंदबाजों का. तो चलिए होने वाले चौथे मुकाबले से पहले जानते हैं विशाखापत्तनम के मौसम का हाल और डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट.
 
मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथे टी20 मुकाबले के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है. सभी क्रिकेट प्रेमियों को मैच के दौरान पूरे 40 ओवर का मैच देखने को मिलेगा. वहीं मैच के समय तापमान 23°C से 25°C के बीच रहने की संभावना है, जिससे खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों के लिए स्थिति आरामदायक रहेगी. वहीं मैच के दौरान आर्द्रता का स्तर अधिक रहने की संभावना है, जो 75% से 80% के बीच रहेगा.

पिच रिपोर्ट

विशाखापट्टनम के एसीए-वीडीसीए राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों का साथ देती हुई नजर आती है. यहां  पिच दोनों ही पारियों में बल्लेबाजों का पक्ष लेती हुई नजर आती है. जिस तरह से भारतीय टीम इस सीरीज में बल्लेबाजों कर रही है. यदि टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करती है तो टीम न्यूजीलैंड को लगभग 300 रनों का लक्ष्य देती हुई नजर आ सकती है. लेकिन शुरुआती 2 से 3 ओवरों में तेज गेंदबाजों को पिच से सीम मूवमेंट मिलती है तो स्पिनरों के लिए भी यहां पर थोड़ी बहुत मदद मौजूद है.

यह भी पढ़ें: Kolkata News: नाजिराबाद में लगी भीषण आग, 7 की मौत कई घायल

संबंधित सामग्री

मानव वन्य-प्राणी संघर्ष की रोकथाम को सर्वोच्च प्राथमिकता दें - संजीव कुमार प्रधान मुख्य वन संरक्षक

झारखंड

मानव वन्य-प्राणी संघर्ष की रोकथाम को सर्वोच्च प्राथमिकता दें - संजीव कुमार प्रधान मुख्य वन संरक्षक

बगोदर में बाल विवाह मुक्त अभियान को लेकर जागरूकता कार्यशाला, सामूहिक शपथ दिलाई गई

झारखंड

बगोदर में बाल विवाह मुक्त अभियान को लेकर जागरूकता कार्यशाला, सामूहिक शपथ दिलाई गई

चंदवा: आमजन की मांग पर शुरू हुई बुध बाजार हाट की जमीन की मापी

झारखंड

चंदवा: आमजन की मांग पर शुरू हुई बुध बाजार हाट की जमीन की मापी

बेंगाबाद का खाद्य आपूर्ति गोदाम होगा आदर्श गोदाम, डीएसओ गुलाम समदानी ने किया निरीक्षण

झारखंड

बेंगाबाद का खाद्य आपूर्ति गोदाम होगा आदर्श गोदाम, डीएसओ गुलाम समदानी ने किया निरीक्षण

राजस्व शिविर के 154 आवेदनों पर बढ़ा विवाद, झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष ने उठाए सवाल- अंचलाधिकारी ने कहा, हुई है कार्रवाई

झारखंड

राजस्व शिविर के 154 आवेदनों पर बढ़ा विवाद, झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष ने उठाए सवाल- अंचलाधिकारी ने कहा, हुई है कार्रवाई