Sunday, May 19 2024 | Time 04:50 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » हजारीबाग


राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली के स्पेशल Rapporteur ने किया हजारीबाग के संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली के स्पेशल Rapporteur ने किया हजारीबाग के संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण
प्रशांत शर्मा/न्यूज़11 भारत 

हजारीबाग/डेस्क: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली का झारखण्ड परिभ्रमण कार्यकम के दौरान संप्रेक्षण गृह, हजारीबाग में आगमन हुआ. संप्रेक्षण गृह में बच्चों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर गीत के माध्यम से स्वागत किया. कुछ बच्चों ने अतिथि के सम्मान में कविता एवं समूह गान प्रस्तुत किया. कुछ बच्चों ने संप्रेक्षण गृह में आवासन के दौरान के अनुभवों को साझा किया. उल्लेखनीय है कि गृह में आवासित एक किशोर ने मैट्रिक परीक्षा में 81 प्रतिशत प्राप्त कर प्रथम श्रेणी से उतीर्ण होने पर डिक्शनरी देकर उत्साहवर्धन किया गया. गृह में संचालित पुस्तकालय हेतु 15 प्रेरणादायक पुस्तकें उपलब्ध कराई गई. सुचित्रा सिन्हा संप्रेक्षण गृह में आवासित किशोरों के साथ बैठक कर गृह में उपलब्ध कराये जा रहे सुविधाओं यथा विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, आवासन कक्ष, व्यवसायिक कक्ष, भोजनालय, शौचालय, स्वास्थ्य, स्वच्छता, शिक्षा, खेल सामग्री इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी ली. सु

 


 

सुचित्रा सिन्हा ने गृह में आवासित किशोरों को मानव अधिकार के संबंध में बताया. संप्रेक्षण गृह परिसर में लगे हरे-भरे फलदार पौधों को देखकर वे काफी प्रसन्न हुई. सुश्री सिन्हा के द्वारा गृह के परिसर में चीकु एवं आंवला का पौधारोपण किया गया. संप्रेक्षण गृह में कार्यरत कर्मियों से चर्चा कर और बेहतर कार्य करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. सुचित्रा सिन्हा के झारखण्ड परिभ्रमण कार्यक्रम के दौरान जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, कार्यपालक दंडाधिकारी, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, जिला परिवीक्षा पदाधिकारी, सदस्य, किशोर न्याय बोर्ड, हजारीबाग, विधि-सह-परिवीक्षा पदाधिकारी, संरक्षण पदाधिकारी (संस्थागत देखरेख) एवं गृह के कर्मी उपस्थित थे.

 
अधिक खबरें
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने झोंकी ताकत, निकाली विशाल बाइक रैली, उमड़ा समर्थकों का सैलाब
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 7:11 PM

हजारीबाग लोकसभा का चुनाव पांचवे चरण में आगामी 20 मई को होना है. चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल के पक्ष में हजारीबाग शहर में विशाल बाइक रैली का भव्य आयोजन किया गया. विशाल बाइक रैली की विधिवत शुरुआत भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल की उपस्थिति में शहर के कानी बाज़ार स्थित मुनका बगीचा के समक्ष हुई जहां मनीष जायसवाल खुद बाइक पर सवार होकर भाजपा झंडा लहराते हुए दिखे.

हजारीबाग में आधा दर्जन मतदान केंद्रों में दिखेगी झारखंड के आकर्षक व पर्यटन स्थलों की झलक
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 6:58 PM

लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर डीसी नैंसी सहाय एवं पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता किया. प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए देसी नैंसी सहाय कहा कि हजारीबाग जिला अंतर्गत आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन से संबंधित कुल 03 मामले प्रकाश में आए हैं जिसमे बरही प्रखंड से दो एवं सदर प्रखंड से एक मामला प्रकाश मे आया है.

मिशन लाइफ के तहत कोबरा वाहिनी 203 ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर निकाला साइकिल रैली
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 6:42 PM

पर्यावरण संरक्षण के प्रति आमजन को जागरूक करने को लेकर केंद्रीय सुरक्षा सीमा बल की टुकड़ी इकाई कोबरा वाहिनी 203 द्वारा एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया. माय लाइफ मिशन जो की भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक अभियान है, जिसे 06 मई से 05 जून (पर्यावरण दिवस) तक चलाया जा रहा है.

चुनावी आचार संहिता के कारण हजारीबाग का कारोबार बुरी तरह प्रभावित
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 3:59 PM

हजारीबाग/डेस्क: चुनावी आचार संहिता के कारण जिले का व्यवसाय जगत बुरी तरह प्रभावित हो गया है.

हजारीबाग संसदीय क्षेत्र में दो बैलेट यूनिट से कराई जाएगी वोटिंग
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 3:13 PM

हजारीबाग संसदीय क्षेत्र में दो बैलेट यूनिट से मतदान कराया जायेगा. निर्वाचन आयोग को ऐसा इसलिए करना पड़ा क्योंकि इस संसदीय क्षेत्र में प्रत्याशियों की संख्या ज्यादा है. यहां से कुल 17 उम्मीदवार चुनाव मैदान में जीत किए ताल ठोक रहे. हालांकि मुख्य मुकाबला बीजेपी प्रत्याशी मनीष जायसवाल और इंडी गठबंधन प्रत्याशी जेपी पटेल के बीच ही है.