Friday, May 17 2024 | Time 10:30 Hrs(IST)
 logo img
  • बुरी खबर ! कोविशील्ड के बाद Covaxin लगवाने वालों पर मंडरा रहा खतरा, हो रहीं ये बीमारियां
  • बुरी खबर ! कोविशील्ड के बाद Covaxin लगवाने वालों पर मंडरा रहा खतरा, हो रहीं ये बीमारियां
  • पुग्गू बेहरा टोली गांव में कलयुगी बेटे ने विधवा मां को त्रिशूल से मारकर किया गंभीर रूप से घायल, बेटी ने पहुंचाया सदर अस्पताल
  • दलमा वन्य प्राणी संग्रहालय में विशु शिकार रोकथाम को लेकर हुई बैठक
  • Surya Grahan 2024: इस दिन लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां दिखेगा ये ग्रहण
  • पूर्व मुखिया आशीष यादव पर भोली-भाली महिलाओं के नाम से ग्रुप लोन के लाखों रुपए गबन करने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
  • आ गया T20 विश्व कप के वार्मअप मैचों का शेड्यूल, जानिए भारतीय टीम कब और किससे भिड़ेगी !
  • आ गया T20 विश्व कप के वार्मअप मैचों का शेड्यूल, जानिए भारतीय टीम कब और किससे भिड़ेगी !
  • अचानक RCB के ड्रेसिंग रूम में पहुंचे MS Dhoni, चाय पीते आए नजर, Video वायरल
  • संदेहास्पद स्थिति में मिली मां की लाश, पुत्र पर लगा मां को मारने का आरोप, मचा हड़कंप, मामले की जांच में जुटी पुलिस
  • मुंबई क्राइम ब्रांच ने घाटकोपर होर्डिंग हादसे के मुख्य आरोपी को उदयपुर से किया गिरफ्तार
  • आज उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य केरेडारी में जनसभा को करेंगे संबोधित
  • BJP प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी आज राजमहल और कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को करेंगे संबोधित
  • बीएलओ सुपरवाइजर तथा सभी सेक्टर पदाधिकारी के साथ उपायुक्त नें की बैठक
झारखंड » रांची


रांचीः बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में धारा 144 लागू

रांचीः बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में धारा 144 लागू
न्यूज11 भारत

रांची/डेस्कः रांची के कांके स्थित बिरसा कृषि विश्‍वविद्यालय में धारा 144 लगाई गई है. यह निषेधाज्ञा 3 अप्रैल, 2024 के अपराह्न 7 से एक सप्ताह तक लागू रहेगा. इसे लेकर रांची सदर अनुमंडल दंडाधिकारी सदर ने आदेश जारी किया है. 

 

बता दें, कांके स्थित बिरसा मुंडा कृषि विश्वविद्यालय स्थित कुलपति आवास में विद्यार्थियों ने तोड़फोड़ और उपद्रव जैसी घटना को अंजाम देने की सूचना है. जिसकी जानकारी के बाद विधि व्यवस्था को लेकर रांची अपर जिला दंडाधिकारी ने आदेश (ज्ञापांक-884/वि०व्य० दिनांक-03.04.2024) के बाद रांची सदर अनुमंडल दण्डाधिकारी द्वारा दं० प्र० सं० की धारा-144 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के परिसर में सुरक्षा के मद्देनजर धारा 144 लागू लगाई गई है. यह निषेधाज्ञा दिनांक- 03.04.2024 के अपराह्न 07:00 से अगले एक सप्ताह तक लागू रहेगा. 





 

कांके स्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के परिसर में जारी निषेधाज्ञा के अनुसार, यह दिनांक- 03.04.2024 के अपराह्न 07:00 से एक सप्ताह तक लागू रहेगा.

 

इसपर रहेगा प्रतिबंध


  • उक्त क्षेत्र में पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों का एक जगह जमा होना या चलना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों / कर्मचारियों एवं धार्मिक तथा अंत्येष्टि कार्यक्रम को छोड़कर).

  • किसी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र, जैसे-बंदूक, राईफल, रिवाल्वर, पिस्टल, बम, बारूद आदि लेकर निकलना या चलना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों को छोड़कर).

  • किसी प्रकार का हरवे-हथियार जैसे-लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गडासा-भाला आदि लेकर निकलना या चलना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों / कर्मचारियों को छोड़कर)।

  • किसी प्रकार का धरना, प्रदर्शन, घेराव, जुलूस, रैली या आमसभा का आयोजन करना.

  • किसी प्रकार का ध्वनि विस्तारक यंत्र का व्यवहार करना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों को छोड़कर).

अधिक खबरें
रांची लोकसभा प्रत्याशी यशश्विनी सहाय के चुनावी प्रचार में शामिल होंगे सीएम चंपाई सोरेन
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 7:51 PM

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कुकड़ू साप्ताहिक हाट मैदान में दोपहर करीब एक बजे रांची लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के पक्ष में जनसभा करेंगे. इसको लेकर इंडिया गठबंधन के लोग तैयारी में जुट गए है. इधर जनसभा से पहले ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने कांग्रेस और झामुमो से जुड़े कार्यकर्ताओ के साथ बैठक की और कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया और जनसभा को सफल बनाने को लेकर प्रचार प्रसार करने को कहा.

रांची में 17 मई को गृह मंत्री अमित शाह का रोड शो, जानिए कार्यक्रम का रोड मैप
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 6:28 PM

केंद्र गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार 17 मई को झारखंड दौरे पर आएंगे. इस दौरान अमित शाह राजधानी रांची में रोड शो करेंगे. वह रांची के बीजेपी प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में वोट करने की अपील करेंगे. इसको लेकर भाजपा के नेता व कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गए हैं. वहीं प्रशासन ने भी रोड शो को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतेजाम किए हैं.

बच्चा चोरी मामले में पुलिस को अब तक नहीं मिली कामयाबी, CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 6:00 AM

रांची रेलवे स्टेशन से 9 माह के बच्चे की चोरी मामले के 5 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया है. नौ माह के शुभम की तलाश में रांची पुलिस कई जगहों पर छापेमारी कर रही है. पर अब तक पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी है. वहीं बच्चे के माता-पिता पिछले पांच दिनों से रांची स्टेशन में ही डेरा जमाए हुए हैं. उनका कहना है कि जब तक उनका बच्चा नहीं मिल जाता तब तक वह यहां से नहीं जाएंगे.

बुंडू के बुढ़ाडीह गांव में चुआं का पानी पीने को मजबूर हैं ग्रामीण
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 12:15 PM

बुंडू अनुमंडल का एक ऐसा गांव जहां जानवर तथा इंसान दोनों एक ही जगह से पानी पीने को मजबूर हैं. गांव के ग्रामीण नदी में चुआं बनाकर पानी पीने को मजबूर है. दरअसल यह मामला बुंडू के बुढ़ाडीह गांव का है, जहां हरिजन टोला तथा मछुवा टोला में मुख्यमंत्री जन जल योजना के जल जीवन मिशन अंतर्गत लगाए गए 5000 लीटर का मिनी वाटर सप्लाई योजना 2019 में लगाई गई थी, जिसके लगातार खराब होने से दर्जनों परिवार चुआं का पानी पीने को मजबूर हो गए है.

मंत्री आलमगीर आलम की ईडी द्वारा गिरफ्तारी पर बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, लूट और भ्रष्टाचार की सजा भुगतनी ही पड़ेगी: बाबूलाल मरांडी
मई 15, 2024 | 15 May 2024 | 9:30 PM

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज चंपई सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री और कांग्रेस विधायकदल के नेता आलमगीर आलम की ईडी द्वारा हुई गिरफ्तारी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि लूट और भ्रष्टाचार में शामिल लोगों को सजा भुगतनी ही पड़ेगी. श्री मरांडी ने कहा कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी,पोषक और संरक्षक है. राज्य में कांग्रेस पार्टी जब जब सत्ता में शामिल हुई राज्य को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी है.