Friday, May 10 2024 | Time 01:20 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


Holi Special Trains: झारखंड के रेल यात्रियों को रेलवे ने दी स्पेशल ट्रेनों की सौगात, चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें

Holi Special Trains: झारखंड के रेल यात्रियों को रेलवे ने दी स्पेशल ट्रेनों की सौगात, चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें
कृपा शंकर/न्यूज़11 भारत

बोकारो/डेस्क: बोकारो रेलवे से होकर अपनी मंजिल तक यात्रा करने वाली यात्रियों के लिए मार्च का महीना खुशखबरियों से भरी खबरें लाया है.यह  ट्रेन (संख्या 08855/08856) 22 कोच के साथ 19 मार्च यानि आज से 2 अप्रैल तक हर मंगलवार को टाटा से बरौनी के लिए वीकली स्पेशल ट्रेन परिचालित होगी. यह ट्रेन टाटा से देर रात 23:55 बजे बरौनी के लिए खुलेगी. जो रात 1: 18 बजे चांडिल, 2:20 बजे मुरी, 3:30 बजे बोकारो, 5:35 बजे धनबाद, 7 बजे मधुपुर, 8:28 बजे जसीडीह, 9:30 बजे झाझा, 10:18 बजे कियूल होकर 11:30 बजे दिन में बरौनी पहुंचेगी. वही बरौनी से 20 मार्च से 3 अप्रैल तक हर बुधवार शाम 16:15 बजे बरौनी से टाटा के लिए रवाना होगी. जो 17:15 बजे कियूल, 18:05 बजे झाझा, 1855 बजे जसीडीह, 19:23 बजे मधुपुर, 22:10 बजे धनबाद, देर रात 12:25 बजे बोकारो, 1:35 बजे मुरी, 3:08 बजे चांडिल होकर पहले सुबह 4:20 बजे टाटा पहुंचेगी. 

 

29 मार्च से 14 अप्रैल तक हर शुक्रवार टाटा से बरौनी चलेगी वीकली स्पेशल

वहीं आपको बता दें कि 29 मार्च से 14 अप्रैल के बीच टाटा से बरौनी के लिए हर शुक्रवार 22 कोको के साथ वीकली स्पेशल ट्रेन रवाना होगी. ट्रेन संख्या 08857/08858 टाटा से शाम 6:40 बजे बरौनी के लिए यह स्पेशल ट्रेन खुलेगी. यह ट्रेन 19:30 बजे चांडिल, 21:18 बजे मुरी, 22:30 बजे बोकारो, 3: 09 बजे जसीडीह, अगले दिन सुबह 4:40 बजे झाझा, 5:27 बजे कियूल होकर सुबह 7 बजे बरौनी पहुंचेगी. वहीं, शनिवार देर रात 11:50 बजे बरौनी से खुलकर टाटा के लिए रवाना होगी. जो सुबह 1:03 बजे कियूल, 2:25 बजे झाझा, 3: 09 बजे जसीडीह, रविवार सुबह 7:35 बजे बोकारो, 8:25 बजे मुरी, 10:58 बजे चांडिल होकर 12 बजे टाटा पहुंचेगी

 

टाटा से सप्ताह में तीन दिन सहरसा के लिए चलेगी वीकली स्पेशल

वहीं टाटा से 18 मार्च से 5 अप्रैल तक सप्ताह में 3 दिन वीकली स्पेशल 20 कोच के साथ सहरसा जंक्शन के लिए रवाना होगी. यह ट्रेन टाटा से शाम को 19:20 बजे खुलेगी. जो 2038 बजे चांडिल 2158 बजे मुरी 23 बजे बोकारो, 1:45 बजे धनबाद, 3:10 बजे मधुपुर, 438 बजे जसीडीह, 5:40 बजे झाझा, 6:28 बजे कियूल, 718 बजे बरौनी, 7:45 बजे बेगूसराय, 9 बजे खगड़िया जंक्शन तथा 11:20 बजे सहरसा जंक्शन पहुंचेगी. यह ट्रेन सहरसा से हर मंगल गुरु तथा शनिवार को टाटा के लिए 13:10 बजे रवाना होगी. यह ट्रेन खगड़िया जंक्शन पर 14:10 बजे, बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर 14:45 बजे, बरौनी रेलवे स्टेशन पर 16:25 बजे, कियूल रेलवे स्टेशन पर 17:35 बजे, झाझा रेलवे स्टेशन पर 18:25 बजे, जसीडीह रेलवे स्टेशन पर 19:15 बजे, मधुपुर रेलवे स्टेशन पर 19:43 बजे, धनबाद रेलवे स्टेशन पर रात 10:30 बजे, बोकारो रेलवे स्टेशन पर देर रात करीब 12:30 बजे, मुरी रेलवे स्टेशन पर रात 1:40 बजे, चांडिल रेलवे स्टेशन पर 3:38 बजे तथा टाटा रेलवे स्टेशन पर पहले सुबह 5 बजे पहुंचेगी.
अधिक खबरें
पूर्व CM Hemant Soren के खिलाफ दर्ज कंप्लेन केस पर हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने सुनवाई से किया इंकार
मई 09, 2024 | 09 May 2024 | 5:42 AM

समन की अवहेलना मामले में सिविल कोर्ट के संज्ञान और आदेश के खिलाफ अब हेमंत सोरेन ने झारखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. लेकिन हाईकोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए हेमंत सोरेन को बड़ा झटका दिया है. दरअसल, हाईकोर्ट की सिंगल बेच ने उनकी चुनौती याचिका को सुनने से इंकार कर दिया है साथ ही कहा कि यह मामला पीएमएलए एक्ट से जुड़ा हुआ है.

Hemant Soren के खिलाफ ED की कंप्लेन केस पर 18 मई को रांची सिविल कोर्ट में होगी सुनवाई
मई 09, 2024 | 09 May 2024 | 2:05 AM

पूर्व मुख्यमंत्री और बरहेट विधायक हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी द्वारा दायर कंप्लेन केस (शिकायतवाद) पर अब 18 मई को अगली सुनवाई होगी. यह सुनवाई रांची सिविल कोर्ट के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) की कोर्ट में होगी.

निलंबित IAS छवि रंजन की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में मंगलवार को होगी अगली सुनवाई
मई 09, 2024 | 09 May 2024 | 5:00 PM

जमीन घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रांची के पूर्व डीसी और निलंबित आईएएस छवि रंजन की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. मामले में सुनवाई के दौरान छवि रंजन की तरफ से बहस की गई.

यात्रीगण कृपया ध्यान दें ! कोडरमा के रास्‍ते देहरादून जाना हुआ आसान, जानें टाइम-टेबल
मई 09, 2024 | 09 May 2024 | 3:45 PM

ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ देखते हुए रेलवे ने झारखंड के कोडरमा जिले के मार्ग से 6 ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. बता दें, समर स्पेशल ट्रेनें हैं, ताकि गर्मी की छुट्टियों में आप सभी को दिक्कतों का समाना करना ना पड़े. यह सभी ट्रेनें

PM मोदी के चुनावी कार्यक्रम में फिर हुए बदलाव, 11 नहीं अब 14 मई को आएंगे झारखंड
मई 09, 2024 | 09 May 2024 | 3:09 AM

लोकसभा चुनाव में प्रचार-प्रसार को लेकर पीएम मोदी एक बार फिर से झारखंड दौरे पर आएंगे. दरअसल, पीएम मोदी के चुनावी कार्यक्रम में बदलाव किए गए है. जिसके अनुसार, पीएम अब 14 मई को झारखंड दौरे पर आएंगे.