परिमल नथवानी की जीत झारखंड एनडीए की एकजुटता और मजबूती का प्रमाण : बीरेन्द्र प्रधान

परिमल नथवानी की जीत

परिमल नथवानी की जीत झारखंड एनडीए की एकजुटता और मजबूती का प्रमाण : बीरेन्द्र प्रधान

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बीरेन्द्र प्रधान ने झारखंड से राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित प्रत्याशी परिमल नथवानी की विजय पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.

परिमल नथवानी की जीत झारखंड एनडीए की एकजुटता और मजबूती का प्रमाण  बीरेन्द्र प्रधान

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बीरेन्द्र प्रधान ने झारखंड से राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित प्रत्याशी परिमल नथवानी की विजय पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. प्रधान ने कहा कि परिमल नथवानी की जीत झारखंड एनडीए की एकजुटता, समन्वय और मजबूती का स्पष्ट प्रमाण है. यह विजय दर्शाती है कि एनडीए के सभी घटक दल राज्य एवं जनहित के मुद्दों पर पूरी मजबूती के साथ एकजुट हैं.

उन्होंने कहा कि नथवानी के अनुभव एवं दूरदर्शिता का लाभ झारखंड को अवश्य मिलेगा तथा वे राज्यसभा में झारखंड के विकास, निवेश, रोजगार और जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से उठाने का कार्य करेंगे. प्रधान ने विश्वास व्यक्त किया कि एनडीए गठबंधन भविष्य में भी इसी प्रकार समन्वय और एकता के साथ जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए राज्य के विकास को नई गति प्रदान करेगा. अंत में उन्होंने परिमल नथवानी को पुनः बधाई देते हुए उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं. 

यह भी पढ़ें- Jharkhand Rajya Sabha Election 2026 LIVE: राज्यसभा चुनाव में परिमल नथवानी और JMM प्रत्याशी बैद्यनाथ राम की जीत

संबंधित सामग्री

नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात

झारखंड

नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने सौजन्य मुलाकात की.

भाकपा माले ने सोशल मिडिया पर किया पोस्ट, कहा- पार्टी के दोनों विधायकों ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा को दिया वोट 

झारखंड

भाकपा माले ने सोशल मिडिया पर किया पोस्ट, कहा- पार्टी के दोनों विधायकों ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा को दिया वोट 

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी प्रणव झा की हार के बाद भाकपा माले ने सोशल मिडिया पर पोस्ट कर बताया कि उसके दोनों विधायकों चंद्रदेव महतो और अरूप चटर्जी ने कांग्रेस उमीदवार प्रणव झा को व

चाईबासा सदर अस्पताल में फिर लापरवाही! गलत ग्रुप का ब्लड चढ़ाने का आरोप, सिविल सर्जन के आदेश पर जांच कमेटी गठित

झारखंड

चाईबासा सदर अस्पताल में फिर लापरवाही! गलत ग्रुप का ब्लड चढ़ाने का आरोप, सिविल सर्जन के आदेश पर जांच कमेटी गठित

मामले के सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन पर उठे सवाल

रंका थाना क्षेत्र में नशा मुक्ति पखवाड़ा के तहत गढ़वा पुलिस की जागरूकता कार्यशाला, SDPO ने दिलाई नशामुक्ति शपथ

झारखंड

रंका थाना क्षेत्र में नशा मुक्ति पखवाड़ा के तहत गढ़वा पुलिस की जागरूकता कार्यशाला, SDPO ने दिलाई नशामुक्ति शपथ

सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक करना तथा युवाओं को सकारात्मक दिशा में प्रेरित करना मूल उद्देश्य

मुख्यमंत्री सारथी योजना: डीसी ऋतुराज ने युवाओं को सौंपे ऑफर लेटर, प्रमाण-पत्र और टूलकिट; आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

झारखंड

मुख्यमंत्री सारथी योजना: डीसी ऋतुराज ने युवाओं को सौंपे ऑफर लेटर, प्रमाण-पत्र और टूलकिट; आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण, अध्ययन सामग्री, आवासीय सुविधा के साथ मिलता है रोजगार