न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क: आखिरकार वह घड़ी आ गयी जिसका पांच राज्यों को ही नहीं, पूरे देश को इन्तजार था. निर्वाचन आयोग ने दिल्ली के विज्ञान भवन में पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी के लिए विधानसभा चुनावों का बिगुल बजा दिया है. पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा. तमिलनाडु में 23 अप्रैल वोट होगा. जबकि असम, केरल और पुडुचेरी में भ 9 अप्रैल को मतदान होंगे. सभी राज्यों के नतीजे 4 मई को आयेंगे. बता दें कि इन 5 क्षेत्रों की कुल 824 सीटों पर मतदान होगा. पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी विधानसभाओं का कार्यकाल 15 जून तक समाप्त हो रहा है.
पश्चिम बंगाल में 294 सीटों पर होगा मतदान
जिन पांच राज्यों में चुनाव होने हैं उनमें पश्चिम बंगाल सबसे ज्यादा चर्चा में हैं. यहां 294 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं. पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 7 मई को समाप्त हो रहा है. एसआईआर के बाद यहां करीब 7 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. जिनमें 3.6 करोड़ पुरुष और 3.4 करोड़ महिलाएं हैं। यहां 2021 में कड़ी सुरक्षा के बीच 8 चरणों में वोटिंग कराई गयी थी. जिनमें ममता बनर्जी की टीएमसी ने 213 सीटें जीती थी, जबकि बीजेपी को 77 सीटों से संतोष करना पड़ा था.
तमिलनाडु में इस बार 234 सीटों पर होगा महायुद्ध
तमिलनाडु विधानसभा जिसका कार्यकाल 10 मई तक समाप्त हो रहा है, 234 सीटों पर सत्ता की जंग होने वाली है. एसआईआर के बाद 5.6 करोड़ मतदाता डीएमके, एनडीए और टीवीके के बीच रोमांचक जंग होने वाली है. बात करें 2021 चुनाव की तो डीएमके गठबंधन ने 159 सीटें जीतकर सत्ता पर कब्जा किया था.
केरल में 140 सीटों पर मतदान
केरल विधानसभा के लिए 99 सीटों पर मतदान होना है. यहां की विधानसभा का कार्यकाल 23 मई 2026 को समाप्त हो रहा है. 2021 विधानसभा चुनाव की बात करें तो पिनराई विजयन के नेतृत्व में एलडीएफ (LDF) ने 99 सीटें जीतकर इतिहास रचा था.
असम में 126 सीटों की होगी चुनावी लड़ाई
असम में 126 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है. असम विधानसभा का कार्यकाल 20 मई को समाप्त हो रहा है. 2.4 करोड़ वोटर यहां अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले हैं. 2021 में भाजपा गठबंधन ने 75 सीटें जीतकर सरकार बनाने में सफल रही थी.
केन्द्र शासित राज्य पुडुचेरी 30 सीटों के साथ तैयार
केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में भी पांच राज्यों में शामिल है, जहां विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. यहां विधानसभा की 30 सीट हैं. इस केन्द्र शासित राज् का कार्यकाल 15 जून को खत्म हो रहा है. 2021 में एनडीए (NR कांग्रेस और भाजपा) ने 16 सीटें जीती थी और सरकार बनाई थी.
यह भी पढ़ें: भारत समेत 3.5 अरब यूजर्स के लिए बड़ा खतरा! Google Chrome में 'जीरो डे' वल्नरेबिलिटी, तुरंत करें अपडेट