Thursday, May 16 2024 | Time 22:14 Hrs(IST)
 logo img
  • रजरप्पा में भीषण सड़क हादसे में दो की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने घंटों किया सड़क जाम
  • रजरप्पा में भीषण सड़क हादसे में दो की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने घंटों किया सड़क जाम
  • उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 17 मई को केरेडारी में जनसभा को करेंगे संबोधित
  • उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 17 मई को केरेडारी में जनसभा को करेंगे संबोधित
  • जो पिछले दरवाजे से भाजपा में जाना चाहते थे, उन्हें भी डर सताने लगा है: सरयू राय
  • जो पिछले दरवाजे से भाजपा में जाना चाहते थे, उन्हें भी डर सताने लगा है: सरयू राय
  • नगड़ी में महिला से 1 लाख रुपए की लूट, जांच में जुटी पुलिस
  • नगड़ी में महिला से 1 लाख रुपए की लूट, जांच में जुटी पुलिस
  • बरही में भाजपा के चुनावी जनसभा में उमड़ा जनसैलाब, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हुए शामिल
  • बरही में भाजपा के चुनावी जनसभा में उमड़ा जनसैलाब, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हुए शामिल
  • रांची लोकसभा प्रत्याशी यशश्विनी सहाय के चुनावी प्रचार में शामिल होंगे सीएम चंपाई सोरेन
  • रांची लोकसभा प्रत्याशी यशश्विनी सहाय के चुनावी प्रचार में शामिल होंगे सीएम चंपाई सोरेन
  • चौपारण और बरही में भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने किया रोड शो, उमड़ा विशाल जनसैलाब
  • चौपारण और बरही में भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने किया रोड शो, उमड़ा विशाल जनसैलाब
  • झारखंड की सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन की होगी जीत: मुख्यमंत्री
अधिक खबरें
BJP प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी 17 मई को राजमहल और कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को करेंगे संबोधित
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 9:19 PM

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी 17 मई को राजमहल और कोडरमा लोकसभा में तीन जनसभा को संबोधित करेंगे. बाबूलाल मरांडी राजमहल लोकसभा के साहिबगंज जिला के चरवाहा मैदान में 11 बजे से जनसभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान लोकसभा प्रभारी राकेश प्रसाद, लोकसभा संयोजक अनंत ओझा, लोकसभा प्रत्याशी ताला मरांडी, साहिबगंज जिला अध्यक्ष उज्ज्वल मंडल व कार्यक्रम प्रभारी कार्तिक शाह मौजूद रहेंगे.

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 17 मई को केरेडारी में जनसभा को करेंगे संबोधित
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 9:02 PM

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य 17 मई को हजारीबाग लोकसभा में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे. जनसभा का आयोजन हजारीबाग जिले के केरेडारी स्थित कृषि फार्म मैदान में शाम 6 बजे से किया जाएगा. इस अवसर पर रांची विधायक सीपी सिंह, लोकसभा प्रभारी शशिभूषण भगत, हजारीबाग लोकसभा प्रत्याशी मनीष जायसवाल, हजारीबाग जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, रामगढ़ जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता भी मौजूद रहेंगे.

जो पिछले दरवाजे से भाजपा में जाना चाहते थे, उन्हें भी डर सताने लगा है: सरयू राय
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 8:49 PM

जमशेदपुर में निर्दलीय विधायक सरयू राय ने कहा कि ईडी की कार्रवाई में आलमगीर आलम के OSD और नौकर की गिरफ्तारी के बाद आलमगीर आलम की गिरफ्तारी हुई है. इसके बाद और कई लोग हैं जो भ्रष्टाचार में लिप्त हैं. जो लोग पिछले दरवाजे से भाजपा में जाना चाहते हैं उन्हें भी अब डर सताने लगा है. कब ईडी धमक दे देगी, यें भी कहना मुश्किल हैं. मगर स्वास्थ विभाग के बारे में जानकारी ईडी लेने लगी है. उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों ने एक अभियुक्त को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन से मिलवाया. उन्हें बुके दिलवाया. ये सवाल भी घूम रही हैं.

बरही में भाजपा के चुनावी जनसभा में उमड़ा जनसैलाब, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हुए शामिल
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 8:16 PM

हजारीबाग लोकसभा प्रत्याशी मनीष जायसवाल के समर्थन में बरही के पंचमाधव आश्रम फुटबॉल मैदान में चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया. चुनावी जनसभा में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे. मंच पर लोकसभा प्रत्याशी मनीष जायसवाल, राज्यसभा सांसद खीरु महतो, बरही विधानसभा संयोजक सह पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, लोकसभा प्रभारी शशिभूषण भगत, लोकसभा संयोजक टुन्नू गोप, भाजपा नेता शिवलाल महतो, जिला प्रभारी अभय सिंह, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव मौजूद थे.

चौपारण और बरही में भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने किया रोड शो, उमड़ा विशाल जनसैलाब
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 7:34 PM

भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल व पूर्व विधायक मनोज यादव ने चौपारण बाजार और बरही में आगामी लोकसभा चुनाव की लेकर रोड शो किया. मौके पर छत्तीसगढ़ राज्य के पहुंचे महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा भी साथ रहें. इस दौरान भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने लोगों से मिलकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि देश की मजबूती के लिए, विश्व में भारत के बढ़ते कदम के लिए तथा मोदी जी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए जनता अपना आशीर्वाद भाजपा को दें.