न्यूज़11 भारत
सिमडेगा/डेस्क:लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 13 मई 2024 में हॉकी की नर्सरी सिमडेगा जिला का मतदान अधिक से अधिक हो इसके लिए जिला प्रशासन सिमडेगा स्वीप कोषांग के साथ सभी वर्गों के लोग लगातार अपना सहयोग दे रहे हैं.
हॉकी की नर्सरी सिमडेगा में हॉकी संघ परिवार द्वारा भी लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.इसी के तहत आज देश को कई राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी देने वाले करंगागुड़ी में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. करंगागुड़ी आर सी उत्क्रमित मध्य विद्यालय के मतदान संख्या 216 में मतदाता जागरूकता शपथ कार्यक्रम आयोजित किया. जिसमे इस क्षेत्र राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों के माता पिता और अभिभावक तथा नव प्रशिक्षु हॉकी खिलाड़ी शामिल हुए और आगामी 13 मई को सबसे पहले मतदान उसके बाद कुछ काम करने की शपत लिए.
हॉकी संघ सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज ने उपस्थित हॉकी खिलाड़ियों के अभिभावकों को बतलाया कि इस विद्यालय परिसर में हॉकी के गुर सीखकर आधा दर्जन से अधिक खिलाड़ी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल रहे है और कई दर्जन खिलाड़ी राज्य टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल रहे है इसलिए निर्वाचन विभाग ने इस बूथ का नामकरण हॉकी बूथ किया है. साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरह इस परिसर से खेलकर आपके बेटे बेटियां देश विदेश में जिला का नाम रोशन कर रही है उसी प्रकार आपलोग भी इस परिषर में स्थित मतदान केंद्र हॉकी बूथ में शत प्रतिशत मतदान देकर एक नया इतिहास बनाते हुए हॉकी बूथ कारगागुड़ी का नाम शतप्रतिशत मतदान के लिए भी समस्त देश में ऊंचा करे. उपस्थित नव प्रशिक्षु हॉकी खिलाड़ियों को भी उन्होंने ने कहा कि आज इस गांव की तीन हॉकी खिलाड़ियों संगीता कुमारी, ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग तथा इसी जिला की सलीमा टेटे (भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान) एवम महिमा टेटे को इस लोकसभा चुनाव का आइकॉन बनाया गया है. उनका बैनर पोस्टर से पूरा जिला पटा हुआ है. आप भी उन्ही की तरह मेहनत करेंगे तो आने वाले दिन में आपका भी उन्ही की तरह पूरे देश में बैनर पोस्टर लगेगा साथ ही आपलोग अपने माता पिता और आस पड़ोस के लोगो को 13 मई को मतदान केंद्र में मतदान केंद्र में जरूर भेजेंगे और कहेंगे कि हमलोग के हॉकी बूथ के जरूर वोट कीजिए. साथ ही उन्होंने कहा कि मैच जीतने के लिए गोल करना जरूरी है लोकतंत्र को जिताने के लिए वोट करना जरूरी है