गजवा-ए-हिंद के तहत इस्लामिक कॉरिडोर बनाने की तैयारी में थे कट्टरपंथी, लग गया ब्रेक!

गजवा-ए-हिंद के तहत इस्लामिक कॉरिडोर बनाने की तैयारी में थे कट्टरपंथी, लग गया ब्रेक!

गजवा-ए-हिंद के तहत इस्लामिक कॉरिडोर बनाने की तैयारी में थे कट्टरपंथी लग गया ब्रेक

मुस्लिम कट्टरपंथियों की ओर से पश्चिम बंगाल बिहार उत्तर प्रदेश और हरियाणा होते हुए पाकिस्तान तक एक मुस्लिम पट्टी यानी गलियारा बनाने की कोशिश की जा रही है. यह कहना है बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य हरेंद्र प्रताप का. उन्होंने यह भी कहा कि इसी गलियारा को बनाने के लिए मुस्लिम कट्टरपंथी सीमांचल के इलाके में विदेशी पैसों से जमीन की खरीद कर घुसपैठियों को बसा रहे हैं.

हाइलाइट्स

  • बांग्लादेश और पाकिस्तान को जोड़ने के लिए मुस्लिम पट्टी : हरेंद्र प्रताप
  • मुस्लिम पट्टी से गैर मुसलमानों को किया जा रहा पलायन को मजबूर
  • 1981 में भी सदन के अंदर उठा था सीमांचल में घुसपैठ का मुद्दा
  • बिहार के गृह मंत्री और CM नीतीश कुमार क्या कर रहे हैं : आरजेडी

न्यूज़11 भारत
पटना/डेस्क:
बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य और बीजेपी नेता हरेंद्र प्रताप का कहना है कि पहले बिहार के दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी और उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ मॉड्यूल की चर्चा होती थी लेकिन अब इसमें नया नाम शामली का भी जुड़ गया है. उन्होंने बताया कि बंगाल-बिहार-उत्तर प्रदेश के रास्ते पाकिस्तान के इशारे पर भारत मे बैठे कुछ गद्दार बॉर्डर एरिया में रोहंगिया और बांग्लादेशी को बसाने का काम कर रहे है.

बांग्लादेश और पाकिस्तान को जोड़ने के लिए मुस्लिम पट्टी
हरेंद्र प्रताप का कहना है कि इस्लामिक कट्टरपंथियों द्वारा उत्तर भारत में मुस्लिम गलियारा बनाने की कोशिश की जा रही है ताकि बांग्लादेश और पाकिस्तान को जोड़ा जा सके. हालांकि यह बात सुनने में अजीब लगती है लेकिन हरेंद्र प्रताप ने कहा कि यह गलियारा पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब से होते हुए हुए पाकिस्तान से मिलेगा. यही वजह है कि कट्टरपंथियों द्वारा सभी राज्य के सीमा से लगे जगहों पर मुस्लिम आबादी की संख्या बढ़ाने का काम किया जा रहा है. इसके लिए बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमानों को घुसपैठ करा कर सभी राज्यों के सीमावर्ती इलाकों में बसाने का काम भी कट्टरपंथियों द्वारा किया जा रहा है.

हरेंद्र प्रताप ने कहा कि इसके लिए मुस्लिम कट्टरपंथी, विदेशों से मिल रहे पैसों से जमीन खरीद कर वहां मदरसा, मस्जिद बनाने का काम कर रहे हैं. इन मदरसा, मस्जिद में आतंकवादियों को संरक्षण भी देने का काम किया जा रहा है. पूर्व विधान पार्षद ने कहा कि कट्टरपंथियों द्वारा चुपचाप इस गलियारे का निर्माण करने के साथ इन इलाकों में गैर मुसलमानों के ऊपर अत्याचार कर उन्हे पलायन के लिए मजबूर भी किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यह कोई आज की प्रक्रिया नहीं है बल्कि कई सालों से यह कार्य चल रहा है और अभी इस पर लगाम नहीं लगाया गया तो आने वाले कुछ ही महीने में यह एक बड़ा खतरा बनकर सामने आएगा.



1981 में भी सदन के अंदर उठा था सीमांचल में घुसपैठ का मुद्दा
बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य ने कहा कि 1981 के तत्कालीन विधायक गणेश प्रसाद यादव जो बाद में जेडीयू में शामिल हो गए थे. हरेंद्र प्रताप ने बताया कि दिवंगत गणेश प्रसाद यादव ने 1981 में सदन के अंदर यह कहा था कि पूर्णिया जिला में बांग्लादेश के घुसपैठियों द्वारा ऊंची कीमत पर जमीन की खरीद की जा रही है और सरकार घुसपैठियों पर कार्रवाई करने में असमर्थ है. इसके बाद 1983 में तत्कालीन मंत्री जनार्दन तिवारी ने भी पूर्णिया, किशनगंज, सिवान और कटिहार में बड़े पैमाने पर घुसपैठ की बात कही थी. 1992 में बीजेपी विधायक सुशील कुमार मोदी ने भी सीमांचल के इलाके में घुसपैठ का मामला बिहार विधानसभा में उठाया था. हरेंद्र प्रताप ने कहा कि उस वक्त करीब 18 हज़ार फर्जी मतदाता को पकड़ा गया था. और आज की तारीख में 50 लाख घुसपैठिए बिहार में रह रहे हैं.

बिहार के गृह मंत्री और नीतीश कुमार क्या कर रहे हैं : आरजेडी
आरजेडी नेता और प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने घुसपैठ के मामले में कहा कि केंद्र में 12 साल से बीजेपी की सरकार है और बिहार में 21 साल से बीजेपी और जेडीयू की सरकार  है. ऐसे में घुसपैठ कैसे हो रहा है इसका जवाब तो उन्हें देना चाहिए. बिहार में अगर घुसपैठिए हैं तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और गृह मंत्री सम्राट चौधरी को चाहिए कि घुसपैठ पर न सिर्फ रोक लगाए बल्कि, घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें बाहर भी करे. 



बांग्लादेश से लेकर पाकिस्तान तक मुस्लिम कॉरिडोर पर पीएम दें जवाब : कांग्रेस
कांग्रेस नेता और प्रवक्ता राजेश सिंह राठौर का कहना है कि बीजेपी के एमएलए और उनके मंत्री बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही कठघरे में खड़ा कर रहे हैं. जब भारतीय जनता पार्टी के मंत्री और एमएलए कह रहे हैं कि बिहार में घुसपैठ बढ़ रहा हैं तो इसका जवाब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देना चाहिए. दूसरी तरफ बीजेपी के नेता कह रहे हैं कि बांग्लादेश से लेकर पाकिस्तान तक मुस्लिम कॉरिडोर बनाया जा रहा है. आश्चर्य इस बात का है कि दिवंगत इंदिरा गांधी ने जिस पाकिस्तान के दो टुकड़े में बांट दिया था. नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में बीजेपी के कार्यकर्ता के अनुसार बंगाल से पाकिस्तान तक मुस्लिम कॉरिडोर बनाया जा रहा है. इस तरह के बयान से तो बीजेपी के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ही कार्य पर सवाल उठा रहे हैं.

मुस्लिम गलियारे पर जेडीयू की प्रतिक्रिया
मुस्लिम गलियारे पर जेडीयू के एक नेता ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि मुस्लिम कट्टरपंथी कौन सा गलियारा बना रहे हैं यह तो उन्हें नहीं मालूम, लेकिन इतना तय है कि एनआरसी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने इरादे स्पष्ट कर दिए थे. ओवैसी के सीमांचल इलाके में बढ़ते जनाधार से जहां राजद और कांग्रेस के होश उड़े हुए हैं. वहीं अब ऐसा प्रतीत होब्रह है कि मुस्लिम समाज ओवैसी को अपने नेंट के रूप में देखना शुरू कर दिया है. बिहार में घुसपैठ से जुड़े जो भी बयान आ रहे हैं विपक्ष उस पर पूरी तरह से राजनीति कर रहा है.

बिहार सरकार के मंत्री ने भी कही है घुसपैठ की बात
नीतीश सरकार के मंत्री संजय सिंह टाइगर ने कहा कि पूर्णिया, अररिया, कटिहार और किशनगंज समेत भागलपुर के साथ कई जिला में एक विशेष समुदाय के स्थानीय लोगों द्वारा बाहरी लोगों का घुसपैठ कराया जा रहा है. मंत्री ने बताया कि अब तो खुलकर स्थानीय लोग यह बता भी रहे हैं कि घुसपैठियों द्वारा विदेशी पैसे का इस्तेमाल कर बड़े पैमाने पर जमीनों को भी खरीदा जा रहा है. उन्होंने बताया कि कुछ दलालों द्वारा फर्जी कागजात के आधार पर घुसपैठियों को जमीन उपलब्ध कराई जा रही है.

संजय सिंह टाइगर ने कहा कि विभाग द्वारा मठ मंदिर मस्जिद कब्रिस्तान की जमीन को अवैध कब्जे से मुक्ति दिलाने का काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि दलालो की नजर भूदान, लालपर्ची और मठ की जमीन पर भी है. लेकिन NDA सरकार द्वारा अब मठ, मंदिर, मस्जिद, कब्रिस्तान के जमीन का जमाबंदी कराया जा रहा है. जिससे दलालों के मंसूबे पर पूरी तरह से पानी फिर जाएगा.



गृहमंत्री अमित शाह ने सीमांचल का किया दौरा
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 25 से 27 फरवरी 2026 यानी तीन दिन सीमांचल में प्रवास कर वहां के पूरे हालात की समीक्षा की थी. अमित शाह ने किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और कटिहार के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर वहां के डेमोग्राफी पर पूरी जानकारी ली थी. अपने तीन दिवसीय सीमांचल दौरे के आखरी दिन अमित शाह ने पूर्णिया में एक बड़ी बैठक की थी. उस बैठक में IB के डायरेक्टर, BSF, SSB के बड़े अधिकारी के साथ केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों के साथ भी बैठक की थी. इस बैठक में सीमांचल के इलाके में तेजी से बदलते डेमोग्राफी पर चिंता जहीर की गई थी. इसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सभी अधिकारियों को हर हाल में घुसपैठ पर रोक लगाने की सख्त हिदायत दी थी. अमित शाह ने यह भी कहा था कि बिहार के सीमांचल क्षेत्र के साथ कहीं भी घुसपैठिये छिपे हुए हो उन्हें पकड़ कर वापस उनके देश भेजने का काम किया जाएगा.



ये भी पढ़ें- बिहार इंटर परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित, कुल 85.19% छात्र-छात्राएं परीक्षा में हुए सफल 


 

संबंधित सामग्री

रांची में थम नहीं रहा प्रिंस खान का आतंक, कांके के व्यवसायी से मांगी गई 20 लाख की रंगदारी

झारखंड

रांची में थम नहीं रहा प्रिंस खान का आतंक, कांके के व्यवसायी से मांगी गई 20 लाख की रंगदारी

शांति समिति की बैठक में संयम की अपील, गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

बिहार

शांति समिति की बैठक में संयम की अपील, गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

साकची बाजार बाल मंदिर में हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ, जय श्रीराम के नारों से गूंजी पूरी साकची

झारखंड

साकची बाजार बाल मंदिर में हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ, जय श्रीराम के नारों से गूंजी पूरी साकची

विधायक सविता महतो ने साढ़े 16 लाख से बनी 3 पीसीसी सड़कों का किया उद्घाटन

झारखंड

विधायक सविता महतो ने साढ़े 16 लाख से बनी 3 पीसीसी सड़कों का किया उद्घाटन

भिवाड़ी हादसे में मृत मजदूरों के श्राद्धक्रम में शामिल हुईं विधायक सविता महतो, परिजनों को बंधाया ढांढस

झारखंड

भिवाड़ी हादसे में मृत मजदूरों के श्राद्धक्रम में शामिल हुईं विधायक सविता महतो, परिजनों को बंधाया ढांढस