न्यूज़11 भारत,
गिरिडीह/डेस्क: गिरिडीह अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के द्वारा गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी का अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित कर किया गया . मानव अधिकार महिला जिला अध्यक्ष सोनिया कोशिक की आवास सिकदारडीह में सोनिया कोशिक के अध्यक्षता में सैकड़ो महिला पुरुष ने गर्मजोशी से सांसद का स्वागत किया . कार्यक्रम में एनडीए प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी जिला अध्यक्ष गुड्डू यादव मौजूद रहे.इस दौरान राष्ट्रीय लोजपा प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज, जिला अध्यक्ष बिनित कुमार, नितेश कुमार आजसू से संजय साव, नगर उपाध्यक्ष अमित चंद्रवंशी, भाजपा महिला नेत्री मीना गुप्ता, रीना शर्मा, अंजना मिश्रा, भाजपा नेता रंजन सिंहा एवं मानवाधिकार से संदीप कौशिक, आर्यन राज मौजूद रहे.