आर्यन श्रीवास्तव/न्यूज11 भारत
कोडरमा/डेस्क: आज कोडरमा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत झुमरीतिलैया विशुनपुर रोड स्थित चतरा लोकसभा पूर्व प्रत्याशी सुभाष यादव जी के निजी आवास पर इंडिया महागठबंधन की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ एक दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
इस बैठक कार्यक्रम में पदाधिकारीगणों एवं कार्यकर्तागणों के साथ बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई।
कोडरमा लोकसभा इंडिया गठबंधन के समर्पित प्रत्याशी विनोद सिंह जी को ऐतिहासिक जीत हासिल करने के लिए इंडिया महागठबंधन के समर्पित कार्यकर्ताओं के योगदान के लिए सभी ने संकल्प लिया। साथ ही साथ डोर टू डोर सम्पर्क एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यों की विस्तृत बिंदुओं पर चर्चा हुई।
इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनता दल का जिला अध्यक्ष रामधन यादव जी , आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष दामोदर यादव जी एवं तमाम इंडिया महागठबंधन की सभी साथीगण कार्यक्रम में शामिल हुआ।