Monday, May 13 2024 | Time 07:48 Hrs(IST)
 logo img
  • भारत से दान में मिले विमान और हेलीकॉप्टर को उड़ाने के लिए पायलट ही नहीं है मालदीव के पास !
  • लोकसभा चुनाव 2024: झारखंड के 4 सीटों पर मतदान शुरू, धीरे-धीरे पोलिंग बूथ पहुंच रहे लोग
  • लोकसभा चुनाव 2024: झारखंड के 4 सीटों पर मतदान शुरू, धीरे-धीरे पोलिंग बूथ पहुंच रहे लोग
  • सोनारी में कार्मेल जूनियर कॉलेज के पीछे दीवार पर लिखे प्रचार के नारे, भाजपा जिला अध्यक्ष पर आचार संहिता के उल्लंघन का केस
झारखंड » हजारीबाग


हजारीबाग में गायत्री महायज्ञ को लेकर निकली कलश शोभा यात्रा

हजारीबाग में गायत्री महायज्ञ को लेकर निकली कलश शोभा यात्रा
न्यूज11 भारत

हजारीबाग/डेस्क: वर्ष 2023-24 के उपलक्ष्य में आयोजित एक सौ आठ कुण्डीय राष्ट्र-जागरण गायत्री महायज्ञ गांधी मैदान, मटवारी, हजारीबाग के प्रांगण में 06 मार्च 2024 से 09 मार्च 2024 तक होगा जिसका शुभ आरंभ मंगल कलश शोभा यात्रा के साथ प्रारंभ किया गया. 

ग्रामीणों के द्वारा भक्ति  भाव के साथ भगवे ध्वज को लेकर ढोल ताशा  की गड़गड़ाहट के  साथ नगर भ्रमण किया गया. मंगल कलश शोभा यात्रा गांधी मैदान से प्रारंभ होकर पीटीसी चौक, डिस्ट्रिक बोर्ड चौक, इंद्रपुरी चौक होते हुए सदर अस्पताल पहुंची जहां पर फुटफाट व्यवसायी संघ के अध्यक्ष सह प्रदेश संयोजक जैविक कृषि प्रकोष्ठ किसान  मोर्चा, भाजपा,झारखंड के अनूप भाई के सौजन्य से फुटपाथ व्यवसायी संघ के बैनर तले तमाम श्रद्धालुओं का सदर अस्पताल रोड पर फूलों का बरसा से जोरदार तरीके से स्वागत किया गया तथा गर्मी को मद्दे नज़र रखते हुए तमाम श्रद्धालुओं के लिए पीने के लिए बोतल की पानी का व्यवस्था किया गया.  

 

फुटफाट व्यवसायी संघ के अध्यक्ष सह प्रदेश संयोजक जैविक कृषि प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी अनूप भाई ने कहा कि गायत्री महायज्ञ विश्व का कल्याण हेतु सर्वश्रेष्ठ माना गया है और खास करके गायत्री महायज्ञ से मनुष्य के अंदर की ऊर्जा का विकास होता है. 

यह यज्ञ गायत्री शक्तिपीठ हजारीबाग के देखरेख में कराया जा रहा है. इस कार्यक्रम में काफी भक्तिमय वातावरण रहा, यज्ञ को लेकर के विशेष ऊर्जा और श्रद्धा को देखा जा रहा है जिसमे बच्चे से लेकर बुजुर्गो के बीच काफी हर्षोल्लास रहा.

 


 

फुटफाट व्यवसायी संघ को इस भक्तिमय वातारण में सेवा देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ

अनूप भाई ने बताया महायज्ञ की विशेषता 108 सक्रिय युवा कार्यकर्ता समयदानी भाई-बहनों को तैयार करना 8 मार्च 2024 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 108 गर्भवती बहन-बेटियों का गर्भोत्सव संस्कार, 9 मार्च 2024 को निशुल्क 108 सामूहिक विवाह संपन्न करना. आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से नीरज वर्मा, युवा समाजसेवी अजीत चंद्रवंशी, फुटपाथ व्यवसायी संघ से विनोद केसरी, अशोक साव, रंजीत गुप्ता ,अजीत गुप्ता, टुन्नू गुप्त,पप्पू रजक, पंकज वर्मा, शंभू ठाकुर, टीपू सुल्तान, पप्पू अंसारी, बबलू साहू, राजेश मेहता, सुधीर मेहता ,कुसुम देवी,सरिता देवी ,राजू मेहता ,हरि मेहता, घनश्याम मेहता, संगीता देवी आदि का अहम योगदान रहा. 
अधिक खबरें
हजारीबाग में जमीन के नाम पर लोगों से 2 करोड़ से अधिक की ठगी करने वाला नटवरलाल गिरफ्तार
मई 12, 2024 | 12 May 2024 | 12:01 PM

हजारीबाग में नटवरलाल के नाम से चर्चित ठग खिरगांव निवासी शमशेर सिंह उर्फ बबलू सिंह पिता टीपी सिंह गिरफ्तार हो गया. उसे बड़ा बाजार पुलिस ने घर से गिरफ्तार किया है. उसे सदर अस्पताल में मेडिकल कराने बाद जेपी कारा भेज दिया गया. बताया गया कि इसके विरुद्ध लगातार एसपी अरविंद सिंह के पास शिकायतें आ रही थी. वह लगातार बस को चकमा दे रहा था. एसपी ने इस मामले को गंभीरता से लिया और एसपी निर्देश पर बड़ा बाजार थाना बिट्टू कुमार ने अपने साथ पहुंचकर उसे घर गिरफ्तार कर लिया.

हजारीबाग में सीसीएल कर्मियों का अब चेहरा देखकर बनेगी हाजिरी
मई 12, 2024 | 12 May 2024 | 10:45 AM

कोरोना के वैश्विक संक्रमण के कारण दुनिया में बहुत कुछ बदल गया है. सीसीएल हजारीबाग एरिया में कोरोना के बाद फिंगरप्रिंट वाले बायोमैट्रिक अटेंडेंस सिस्टम बंद था.

हजारीबाग में कई स्थानों पर वज्रपात, चार की मौत, कई मवेशी भी मरे
मई 12, 2024 | 12 May 2024 | 10:16 AM

पिछले तीन दिनों से मौसम में बदलाव के साथ तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश का शुरू हुआ दौर शनिवार को अपने साथ तबाही लेकर आयी. दोपहर 12.30 बजे अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश और गर्जन और ओलावृष्टि ने कहर बरपा दिया. इसमें बड़े बड़े बर्फ के टुकड़े गिरे, जिससे कई वाहनों के शीशे चटक गए. वहीं कई लोग बर्फ के टुकड़े से चोटिल भी हुए

शहरी क्षेत्र के मतदाताओं को जागरूक करने पर जोर,
मई 12, 2024 | 12 May 2024 | 9:37 AM

लोकसभा चुनाव 2024 में प्रत्येक मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित हो इसको लेकर जिला प्रशासन कोई कोर कसर बाकी नहीं रख रहा है.

हजारीबाग में यात्री बस से गौ-तस्करी मामला: कई आरोपियों के आये नाम, बरही का मजहर कुरैशी भी निकला सहयोगी
मई 12, 2024 | 12 May 2024 | 9:07 AM

यात्री बस से गौ तस्करी मामले में चौपारण थाने में जो प्राथमिकी 160/24 दर्ज की गई है, उसमें कई गया से बरही तक में शामिल कई धंधेबाजों के नाम आये हैं. बरही का मजहर कुरैशी भी यात्री बस से मवेशियों की तस्करी का आरोपी निकला है.