न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के डोरंडा क्षेत्र में चोरी की घटनाओं ने लोगों में डर पैदा कर दिया हैं. डोरंडा मणिटोला में चोरों ने एक साथ दो जगहों को अपना निशाना बनाया. जानकारी के अनुसार, चोरों ने राध्या डेंटल क्लिनिक में चोरी की घटना को अंजाम दिया, जहां रखे गए नगद और कई महत्वपूर्ण सामान चोरी हो गए. इसके साथ ही लक्ष्मी गुप्ता के बंद घर में भी चोरों ने सेंध लगाई और कीमती सामान तथा नगद चुरा लिए. मौके पर पहुंची डोरंडा थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं.
यह भी पढ़े: समस्तीपुर रेल मंडल में फिर पथराव, दिल्ली–बरौनी क्लोन एक्सप्रेस का शीशा टूटा, यात्रियों में दहशत