ग्रामीणों की सतर्कता से हिरण की बची जान, ग्रामीणों ने हिरण को वन विभाग को सौंपा

मानवता

ग्रामीणों की सतर्कता से हिरण की बची जान, ग्रामीणों ने हिरण को वन विभाग को सौंपा

खेत की ओर भटकने के दौरान आवारा कुत्ते दौड़ा रहे थे

ग्रामीणों की सतर्कता से हिरण की बची जान ग्रामीणों ने हिरण को वन विभाग को सौंपा

न्यूज़ 11भारत

हुसैनाबाद/डेस्क:  हुसैनाबाद प्रखंड के उर्दवार मंजूराहा पंचायत अंतर्गत सरहु गांव में मंगलवार को जंगल से भटककर एक हिरण गांव पहुंच गया. खेत की ओर भटकने के दौरान आवारा कुत्ते उसे दौड़ा रहे थे. ग्रामीणों ने समय रहते स्थिति को देखा और हिरण को कुत्तों के चंगुल से सुरक्षित बचाकर अपने पास लाया तथा उसे पानी पिलाया. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पंचायत की मुखिया पूनम देवी को दी. इसके बाद मुखिया प्रतिनिधि सनोज राजवंशी उर्फ छोटू ने लठेया प्रभारी फॉरेस्टर पंकज कुमार को जानकारी दी. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सरहु गांव पहुंची, जहां ग्रामीणों ने हिरण को वन विभाग के हवाले कर दिया.

लठेया प्रभारी फॉरेस्टर पंकज कुमार ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा हिरण को सौप दिया गया है. फिलहाल चिकित्सक से उसकी स्वास्थ्य जांच व इलाज कराई जा रही है. जांच व इलाज के बाद उसे सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा. हिरण को वन विभाग को सौने में संतोष सिंह, देवेंद्र सिंह, कुंदन सिंह, सुदेश पासवान, संतोष कुमार सिंह, विशाल सिंह, बन्टेश सिंह, अनुज सिंह, अजित रजवार, मुरारी सिंह, मनोज सिंह, पप्पू कुमार और सुरेंद्र सिंह सहित अन्य लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई. ग्रामीणों की सतर्कता और वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से हिरण की जान बच गई और वह फिर से जंगल में पहुंच सकेगी.

यह भी पढ़ें: हूल दिवस पर हूल क्रांति के अमर वीर शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने किया नमन

संबंधित सामग्री

चौपारण में

झारखंड

चौपारण में 'नन्हा सा दिल अभियान' का शुभारंभ, जन्मजात हृदय रोग की पहचान के लिए चला विशेष अभियान

हजारीबाग सदर में अब तक 5,064 बच्चों की हृदय जांच, 38 बच्चे संदिग्ध पाए गए

हूल दिवस पर हूल क्रांति के अमर वीर शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने किया नमन

झारखंड

हूल दिवस पर हूल क्रांति के अमर वीर शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने किया नमन

सिदो मुर्मू, कान्हू मुर्मू, फूलो मुर्मू, झानो मुर्मू, चांद मुर्मू एवं भैरव मुर्मू की चित्रों पर पुष्प अर्पित

पुलिस पर ग्रामीणों ने लगाया मारपीट करने का गंभीर आरोप, जांच में जुटे डीएसपी

झारखंड

पुलिस पर ग्रामीणों ने लगाया मारपीट करने का गंभीर आरोप, जांच में जुटे डीएसपी

जांच में जो भी दोषी मिलेगा, उस पर होगी कार्रवाई - डीएसपी हेड क्वार्टर

चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में जंगली हाथियों के आतंक के बीच छाया बिजली संकट, 20 घंटा बाद भी बिजली सेवा बहाल नहीं

झारखंड

चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में जंगली हाथियों के आतंक के बीच छाया बिजली संकट, 20 घंटा बाद भी बिजली सेवा बहाल नहीं

ग्रामीणों की असुविधा की सुध लेने वाला कोई नहीं

SIR की प्रक्रिया आज से प्रारंभ, झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने कार्यकर्ताओं को किया अलर्ट

झारखंड

SIR की प्रक्रिया आज से प्रारंभ, झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने कार्यकर्ताओं को किया अलर्ट

सभी जिलों में जाकर कार्यकर्ताओ को SIR के संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई