बरवाडीह स्टेशन से सांसद कालीचरण सिंह ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, क्षेत्रीय विकास...

बरवाडीह स्टेशन से सांसद कालीचरण सिंह ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, क्षेत्रीय विकास के कई कार्यों की घोषणा की

बरवाडीह स्टेशन से सांसद कालीचरण सिंह ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी क्षेत्रीय विकास के कई कार्यों की घोषणा की

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क:  चतरा के सांसद काली चरण सिंह ने बरवाडीह रेलवे स्टेशन पर रांची से अयोध्या आनंद विहार तक जाने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं. सांसद ने कहा कि रांची–सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव केचकी स्टेशन पर सुनिश्चित कराया जाएगा ताकि स्थानीय यात्रियों को बेहतर रेल सुविधा मिल सके.

सांसद कालीचरण सिंह ने बताया कि केचकी स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाएगा, जिससे यात्रियों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सकेगी. इसके साथ ही क्षेत्र में ओवरब्रिज के निर्माण की योजना पर भी काम किया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बेतला नेशनल पार्क और ऐतिहासिक पलामू किला के जीर्णोद्धार और विकास का कार्य किया जाएगा, जिससे इलाके में पर्यटन और रोजगार दोनों को बढ़ावा मिलेगा.

सांसद ने बेतला में रात्रि विश्राम करने के बाद रविवार सुबह कार्यकर्ताओं के साथ बेतला और कुटमू चौक का दौरा किया. इस दौरान ग्रामीणों ने उनसे मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया. केचकी में फुट ओवरब्रिज की मांग के साथ-साथ कुटमू चौक में सार्वजनिक शौचालय निर्माण और अन्य बुनियादी सुविधाओं की जरूरत को लेकर भी ग्रामीणों ने अपनी बात रखी.

सांसद ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान का भरोसा दिलाया और कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे. इस मौके पर प्रखंड सांसद प्रतिनिधि ईश्वरी सिंह, मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद, ओमप्रकाश गुप्ता, दीपक तिवारी, विनय सिंह, मोहिब कन्हाई सिंह प्रवीण कुमार अंसारी, हरे राम सिंह, लक्ष्मी प्रसाद,मनोज ठाकुर विजय प्रसाद सोनू कुमार, विनोद प्रसाद, बबन सिंह, सुडौध कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: सरकारी पैसे से खिलवाड़! जेई की गैरमौजूदगी में हो रहा पीसीसी सड़क निर्माण,15वीं वित्त योजना के बालू के इस्तेमाल का आरोप

संबंधित सामग्री

महेशपुर जीटी रोड पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप और बाइक की टक्कर में चालक की मौत

झारखंड

महेशपुर जीटी रोड पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप और बाइक की टक्कर में चालक की मौत

रसोई गैस सिलेंडर की कमी के विरोध में कांग्रेस ने चंदनकियारी में किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

झारखंड

रसोई गैस सिलेंडर की कमी के विरोध में कांग्रेस ने चंदनकियारी में किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

गोविन्दपुर: श्रीजग जननी दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में हिन्दू नववर्ष का स्वागत आरती से करने का निर्णय

झारखंड

गोविन्दपुर: श्रीजग जननी दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में हिन्दू नववर्ष का स्वागत आरती से करने का निर्णय

भाजपा नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार राम को कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

झारखंड

भाजपा नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार राम को कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

बचरा के 8 वर्षीय अली हैदर ने पूरा किया 25वां रोजा, कम उम्र में रोजा रख कर बना दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत

झारखंड

बचरा के 8 वर्षीय अली हैदर ने पूरा किया 25वां रोजा, कम उम्र में रोजा रख कर बना दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत