धनबाद में धूमधाम से मनाया गया लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन, पार्टी के शीर्ष...

धनबाद में धूमधाम से मनाया गया लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन, पार्टी के शीर्ष नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

धनबाद में धूमधाम से मनाया गया लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन पार्टी के शीर्ष नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

न्यूज11  भारत

धनबाद/डेस्क: राष्ट्रीय जनता दल के संस्थापक और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन धनबाद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. धनबाद के जिला परिसदन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जेएमएम टुंडी विधायक मथुरा महतो, राजद जिलाध्यक्ष सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे. इस अवसर पर 11पाउंड का केक काटकर लालू प्रसाद यादव के स्वस्थ, दीर्घायु और सक्रिय जीवन की कामना की गई. कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने हमेशा गरीबों, दलितों, पिछड़ों और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी है. उन्होंने सामाजिक न्याय की राजनीति को नई दिशा देने का काम किया है और समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया. नेताओं ने उनके राजनीतिक और सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके विचार आज भी करोड़ों लोगों को प्रेरित कर रहे हैं. जन्मदिन समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए एक-दूसरे को केक खिलाया और लालू प्रसाद यादव के समर्थन में जमकर नारे लगाए.

यह भी पढ़ें: पलामू सांसद वी.डी. राम से मिले JDU जिला अध्यक्ष मनोज दुबे, पानी, सड़क और स्वास्थ्य मुद्दों पर हुई चर्चा

संबंधित सामग्री

मुसीखाप में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की धूम, जुलूस में उमड़ी भीड़, बच्चों ने गाए नात शरीफ

झारखंड

मुसीखाप में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की धूम, जुलूस में उमड़ी भीड़, बच्चों ने गाए नात शरीफ

पैगंबर हजरत मुहम्मद की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज में प्रेम, शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील

हैदरनगर में ड्यूटी के दौरान रेलवे फाटक के गेटमैन से मारपीट, कनपटी पर डंडे से हमला

झारखंड

हैदरनगर में ड्यूटी के दौरान रेलवे फाटक के गेटमैन से मारपीट, कनपटी पर डंडे से हमला

ट्रेन के गुजरने के बाद गेट खोलने की प्रक्रिया के दौरान हमला

पलामू पुलिस का ऑपरेशन प्रहार, पलामू में 60 लाख रुपये के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

झारखंड

पलामू पुलिस का ऑपरेशन प्रहार, पलामू में 60 लाख रुपये के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार से 121 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है

आदित्यपुर पुलिस की सफलता, गोलीकांड में दो आरोपी गिरफ्तार, देसी कट्टा और गोली बरामद

झारखंड

आदित्यपुर पुलिस की सफलता, गोलीकांड में दो आरोपी गिरफ्तार, देसी कट्टा और गोली बरामद

गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर घटना में शामिल आरोपियों पर कार्रवाई

ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, हजारों लोग हुए शामिल

झारखंड

ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, हजारों लोग हुए शामिल

जुलूस इस्लामगंज, लंबी गली, मकबरा रोड और पुरानी बाजार होते हुए महात्मा गांधी चौक पहुंचा