रोहन निषाद/न्यूज़11 भारत
चाईबासा/डेस्क: दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET 2026, सीबीएसई की मार्किंग में कथित गड़बड़ी और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध कल गुरुवार को झामुमो ने केंद्र सरकार का पुतला दहन किया. पोस्ट ऑफिस चौक पर जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस दौरान केंद्रीय सदस्य रामलाल मुंडा, जिला सचिव राहुल आदित्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.
केंद्रीय सदस्य रामलाल मुंडा ने कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन छात्रों का लोकतांत्रिक अधिकार है. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे छात्र-छात्राओं के साथ बर्बरता निंदनीय है. लाखों छात्र के भविष्य लेकर चिंतित हैं.
झामुमो ने मांग की कि सरकार तुरंत छात्रों की समस्याएं सुने, परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाए और आंदोलनकारियों से सम्मानजनक व्यवहार करे. दमन से समस्या का समाधान नहीं होगा. पुतला दहन में जिला झामुमो के अध्यक्ष सोनाराम देवगम, सचिव राहुल आदित्य, जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी, बिश्वनाथ बाड़ा, मन्नाराम कुदादा,दोफेदार हेस्सा, अनुज पुरती, मनोज सिरका, जगदीश जामुदा, मुजाहिद अहमद, दिलवार हुसैन, जाकिर हुसैन, अलबिन एक्का, उदय बिरुली, बागुन सवाइयाँ, जगदीश गोप, सुभाष भंज, अर्जुन बानरा, सुमी पुरती सिंकू,शीला जमुदा, सेलाय मुंडा, रामलाल मुंडा, सेलाय दोराईबुरु चंद्रमोहन मुंडा, राजाराम गुप्ता, कैसर परवेज, नवाब अंसारी, इक़बाल अहमद, देंवेन्द्र बारी, दिनेश चंद्र महतो समेत कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें: प्रेम प्रसंग में हाईवोल्टेज ड्रामा: शादी की मांग को लेकर 1.33 लाख वोल्ट के बिजली टावर पर चढ़ा युवक