Jharkhand Weather: झारखंड में कड़ाके की ठंड का कहर, कांके में पारा 2.5 डिग्री पर पहुंचा

Jharkhand Weather: झारखंड में कड़ाके की ठंड का कहर, कांके में पारा 2.5 डिग्री पर पहुंचा

jharkhand weather झारखंड में कड़ाके की ठंड का कहर कांके में पारा 25 डिग्री पर पहुंचा

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में ठंड ने लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर दिया हैं. रविवार को राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया. सबसे ठंडा इलाका रांची के पास स्थित कांके रहा, जहां पारा गिरकर 2.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.

सात जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, रांची, रामगढ़ और बोकारो जिलों में शीत लहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया हैं. इन इलाकों में सोमवार सुबह तक ठंड का असर बना रहने की संभावना जताई गई हैं. IMD के मुताबिक, राज्य के कुल 13 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया. गुमला में 2.9 डिग्री, लोहरदगा में 3.7 डिग्री और खूंटी में 4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. वहीं डाल्टनगंज में 6.1 डिग्री, चाईबासा में 9.2 डिग्री और जमशेदपुर में 10.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा.

पश्चिमी हवाओं से बढ़ी ठंड
मौसम विभाग ने बताया कि निचले क्षोभमंडल स्तर में चल रही पश्चिमी हवाएं शीत लहर की मुख्य वजह हैं. इसी कारण रात और सुबह के समय ठंड ज्यादा महसूस की जा रही हैं. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना हैं. तब तक लोगों को ठंड से सतर्क रहने की सलाह दी गई हैं.

यह भी पढ़े: रांची ट्रैफिक एसपी ने राष्ट्रपति के काफिले में सुरक्षा चूक की खबरों का किया खंडन
 
संबंधित सामग्री

Breaking: बिहार में होने वाला है कुछ बड़ा, जदयू के सभी MLA बुलाए गए पटना -सूत्र

राजनीति

Breaking: बिहार में होने वाला है कुछ बड़ा, जदयू के सभी MLA बुलाए गए पटना -सूत्र

यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार जा सकते हैं राज्यसभा, कल 11 बजे अमित शाह की उपस्थिति में दाखिल करेंगे पर्चा - सूत्र

राजनीति

यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार जा सकते हैं राज्यसभा, कल 11 बजे अमित शाह की उपस्थिति में दाखिल करेंगे पर्चा - सूत्र

नीतीश कुमार जा सकते हैं राज्यसभा, कल 11 बजे अमित शाह की उपस्थिति में दाखिल करेंगे पर्चा - सूत्र

राजनीति

नीतीश कुमार जा सकते हैं राज्यसभा, कल 11 बजे अमित शाह की उपस्थिति में दाखिल करेंगे पर्चा - सूत्र

नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार की होगी राजनीति में इंट्री, कल जेडीयू की लेंगे सदस्यता

AD सिंह राजद से विपक्ष के राज्यसभा उम्मीदवार होंगे, औपचारिक घोषणा होनी अभी बाकी, कल कर सकते हैं नामांकन

राजनीति

AD सिंह राजद से विपक्ष के राज्यसभा उम्मीदवार होंगे, औपचारिक घोषणा होनी अभी बाकी, कल कर सकते हैं नामांकन

Breaking: गृह मंत्री अमित शाह कल सुबह 10 बजे पटना पहुंचेंगे, नीतीश, नितिन के नामांकन में होंगे शामिल!

राजनीति

Breaking: गृह मंत्री अमित शाह कल सुबह 10 बजे पटना पहुंचेंगे, नीतीश, नितिन के नामांकन में होंगे शामिल!